होम / मीडिया फोरम / इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 12 hours ago

मधुरिमा भट्टाचार्य ने डिजिटल एड-टेक कंपनी Napptix और उसके स्वामित्व वाले एड-होस्टिंग व सर्विंग टेक प्लेटफॉर्म Wizora में रीजनल सेल्स हेड के रूप में नई भूमिका संभाली है। इस पद पर वह वेस्ट रीजन की सेल्स और रेवेन्यू की जिम्मेदारी देखेंगी और गेमिंग आधारित ऐडवर्टाइजिंग सॉल्यूशंस तथा डिजिटल विज्ञापन डिलीवरी पर फोकस करेंगी।

अपनी नई जिम्मेदारी में भट्टाचार्य Napptix के गेमिंग ऑफरिंग्स से होने वाली कमाई बढ़ाने पर काम करेंगी। साथ ही Wizora के उन प्रयासों को आगे बढ़ाएंगी, जिनका उद्देश्य डिजिटल ऐडवर्टाइजिंग में कार्बन उत्सर्जन को कम करना है।

इससे पहले वह Lemma में एसोसिएट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। अपने करियर में उन्होंने मीडिया, एड-टेक और कंज्यूमर ब्रैंड्स से जुड़े कई पदों पर काम किया है। वह BBC News, BBC StoryWorks, mCanvas और BabyChakra के साथ भी जुड़ी रही हैं।

मधुरिमा ने अपने करियर की शुरुआत में MTR Foods Pvt Ltd में एरिया सेल्स मैनेजर के रूप में पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सेल्स ऑपरेशंस संभाले थे। इसके अलावा उन्होंने आईआईटी  कानपुर के एयरोस्पेस विभाग में एक संक्षिप्त रिसर्च असाइनमेंट भी किया था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

12 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

1 day ago

डॉ. अमित आर्य को मिला ‘हरियाणा गौरव सम्मान’

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में सीजेआई ने किया सम्मानित।

3 days ago

साप्ताहिक राशिफल (16 फरवरी से 22 फरवरी) : मीडिया के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह

यह सप्ताह मीडिया से जुड़े लोगों के लिए करियर, अवसर, प्रतिष्ठा और नए बदलावों के लिहाज से क्या खास संकेत लेकर आया है? क्या आपको नई जिम्मेदारी मिलेगी या किसी बड़ी उपलब्धि का अवसर मिलेगा?

4 days ago

गूगल की वैश्विक चुनौती में 'Medical Dialogues' बना विजेता : भारत को मिली बड़ी पहचान

इसके जरिए समाचार संगठनों को अपने पाठकों से बेहतर जुड़ाव बनाने और अपनी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करने का अवसर मिलता है।

5 days ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

12 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

19 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago