होम / मीडिया फोरम / ‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता
‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता
प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 day ago
वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक जागरण के नोएडा व ग्रेटर नोएडा के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे कर्ण चंदेल का लगन-सगाई समारोह मंगलवार को धूमधाम से संपन्न हुआ।
ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नगर, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्र अध्यक्ष तेजा गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान समेत तमाम राजनेता शामिल हुए।
इस दौरान सभी ने कर्ण चंदेल को आपना आशीर्वाद देते हुए सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।
इस मौके पर धर्मेंद्र चंदेल ने अतिथियों को धन्यवाद दिया। समारोह में शामिल लोगों ने उनकी उपलब्धियों और काम के प्रति सम्मान जताया। बता दें कि धर्मेंद्र चंदेल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं औऱ अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।
टैग्स