होम / मीडिया फोरम / डिजिटल पत्रकार मुकेश तिवारी को किया गया सम्मानित....
डिजिटल पत्रकार मुकेश तिवारी को किया गया सम्मानित....
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आईबीएन खबर डॉट कॉम (IBNKhabar.com) के डिजिटल पत्रकार मुकेश तिवारी को भारतीय विद्या भवन के फिल्म ऐंड टीवी स्टडीज डिपार्टमेंट (BVBFTS) ने अपने पार्टनर इन प्रोग्रेस (Partner in progress) अवॉर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आईबीएन खबर डॉट कॉम (IBNKhabar.com) के डिजिटल पत्रकार मुकेश तिवारी को भारतीय विद्या भवन के फिल्म ऐंड टीवी स्टडीज डिपार्टमेंट (BVBFTS) ने अपने पार्टनर इन प्रोग्रेस (Partner in progress) अवॉर्ड से सम्मानित किया है। BVBFTS हर साल कॉन्वोकेशन के अवसर पर ऐसे पूर्व छात्रों को सम्मानित करता है जो करियर में नए मुकाम हासिल करने के बाद भी संस्थान के साथ हर कदम पर सहयोगी बनकर चलते हैं। मुकेश BVBFTS में बतौर गेस्ट फैकल्टी अपनी सेवाएं देते हैं। वह यहां डिजिटल जर्नलिज्म पढ़ाते हैं।
जर्नलिज्म की पढ़ाई के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान रखने वाला यह शिक्षण संस्थान हर साल पुराने छात्रों को विदाई के लिए कॉन्वोकेशन का आयोजन करता है। इस बार भी कॉन्वोकेशन का यह कार्यक्रम 24 जुलाई को आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि डीडी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव थे।
अशोक ने छात्रों को पत्रकारिता की चुनौतियों से रूबरू कराया। एक छात्र का प्रश्न था कि पत्रकारिता में 4-5 साल काम करने के बाद कोई भी शख्स नौकरी करता है या फिर पत्रकारिता जिंदा रहती है? अशोक ने कहा कि आज हर संस्थान की अपनी गाइडलाइंस हैं, इसे हम दरकिनार कर नौकरी नहीं कर सकते हैं। कोई पत्रकार अगर राडिया टेप मामले को नहीं उठाता है और किसी दूसरे मुद्दे पर पत्र लिखता है, यह उसके संस्थान की गाइडलाइंस हो सकती हैं। डीडी न्यूज जैसे चैनल में रहकर अगर पीएम उम्मीदवार का इंटरव्यू लिया जाए और फिर उसके साथ काट-छांट की जाए तो यह उस चैनल की सीमाएं हो सकती हैं।
उन्होंने एक कड़वा सच सभी छात्रों को बताया। यह सच था कि फ्री एंड फेयर जर्नलिज्म आज संभव नहीं रह गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स