होम / मीडिया फोरम / ट्वीट कॉपी किया लेकिन नहीं उठाई ये 'जहमत', अब हो रही चर्चा...
ट्वीट कॉपी किया लेकिन नहीं उठाई ये 'जहमत', अब हो रही चर्चा...
अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अक्सर अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले विजयवर्गीय ने अपने नाम से अब ऐसा ट्वीट किया है, जो पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने एक फरवरी को 'Jindbypoll' हैशटैग के साथ अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भईया, मैं कल ईवीएम से मिला था और उन्होंने मुझे खुद बताया कि राहुल, मुझे हैक कर दिया गया और मुझसे पूछा भी नहीं गया।’
खास बात यह है कि जो ट्वीट विजयवर्गीय ने अपने अकाउंट से किया, वही ट्वीट ‘इंडिया न्यूज’ के चर्चित एंकर सुशांत सिन्हा 31 जनवरी को इसी हैशटैग से पोस्ट कर चुके थे। ऐसे में विजयवर्गीय ने ट्वीट को कॉपी कर अपने नाम से पोस्ट कर दिया। यहां तक कि उसमें स्माइली तक नहीं बदली।
आपको बता दें कि हरियाणा के जींद में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने बड़ी जीत हासिल की थी और कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला हार गए थे। उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर विजयवर्गीय ने इस ट्वीट के जरिये तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईवीएम हैक के आरोपों को लेकर हमला बोला था।
यहां देखें दोनों का ट्वीट-
टैग्स सुशांत सिन्हा कैलाश विजयवर्गीय