होम / मीडिया फोरम / आकाशवाणी की लोकगायिका सुनीता धाकड़ की सीडी हेमामालिनी ने की लॉन्च
आकाशवाणी की लोकगायिका सुनीता धाकड़ की सीडी हेमामालिनी ने की लॉन्च
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आकाशवाणी की लोकगायिका सुनीता धाकड़ की सीडी का विमोचन मथुरा के होटल राधा अशोक में किया गया। ‘ब्रज मन्दाकिनी’ नामक लोक गीतों की सीडी का विमोचन मशहूर अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने किया। बता दें
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आकाशवाणी की लोकगायिका सुनीता धाकड़ की सीडी का विमोचन मथुरा के होटल राधा अशोक में किया गया। ‘ब्रज मन्दाकिनी’ नामक लोक गीतों की सीडी का विमोचन मशहूर अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने किया।
बता दें कि लोकगायिका सुनीता धाकड़ की यह पहली एलबम है। इस एलबम को कला और संस्कृति के लिए समर्पित संस्था गैलेक्सी लिविंग आर्ट्स सोसायटी द्वारा जारी किया जा रहा है। उन्होंने बृज के लोक गीत-संगीत को आवाज में पिरोया है।
इप्टा से करीब दो दशक से संगीत साधना में जुटी सुनीता ने ब्रज के होली गीत भी गाए हैं। एलबम के सात गीतों को संगीत मनोज कोहली ने दिया है।
इस मौके पर केंद्रीय हिंदी संस्थान के कुलसचिव डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने सुनीता को बधाई देते कहा ब्रज की
इस मौके पर ब्रज मंडल हेरिटेज कंजर्वेशन सोसाइटी के सेक्रेटरी ब्रज खंडेलवाल, पद्मिनी अय्यर समेत अनेक कलाकार उपस्थित रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स