होम / मीडिया फोरम / सड़क हादसे में हुई एक पत्रकार की मौत

सड़क हादसे में हुई एक पत्रकार की मौत

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा से खबर है कि यहां पुलिस थाना बद्दी के किशनपुरा में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में हरियाणा के एक पत्रकार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्रकार इयॉन कार में सवार था और उनके साथ दो अन्य शख्स थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, इयॉन कार में सवार तीन लोग र

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा से खबर है कि यहां पुलिस थाना बद्दी के किशनपुरा में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में हरियाणा के एक पत्रकार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्रकार इयॉन कार में सवार था और उनके साथ दो अन्य शख्स थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, इयॉन कार में सवार तीन लोग रात करीब 9:15 बजे हरियाणा से नालागढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद कार में सवार पत्रकार राजकुमार चंदेल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 50 वर्षीय पत्रकार चंदेल हरियाणा के कालका शहर के रहने वाले थे। पुलिस जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार ये तीनों लोग नालागढ़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कार किशनपुरा के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर बिजली के एक खंभे से टकरा गई। गाड़ी तेज रफ्तार में थी जिसके चलते टक्कर के बाद गाड़ी ने 3 पलटे खाए और वापस फिर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल 2 लोगों को बद्दी सीएचसी में दाखिल करवाया गया, जबकि पत्रकार राज कुमार चंदेल की रास्ते में ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पत्रकार के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

49 minutes ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

1 hour ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

1 hour ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

55 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago