होम /
मीडिया फोरम /
पत्रकार संजय श्रीवास्तव की किताब 'स्वप्नपरी मर्लिन मनरो' को मिली ये उपलब्धि
पत्रकार संजय श्रीवास्तव की किताब 'स्वप्नपरी मर्लिन मनरो' को मिली ये उपलब्धि
लोकप्रिय पत्रकार संजय श्रीवास्तव की हॉलिवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक मर्लिन मनरो पर करीब एक दशक पहले लिखी किताब को गोवा यूनिवर्सिटी और सीएसआईआर (Council of Scientific and Industrial Research) की लाइब्रेरी में जगह दी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
लोकप्रिय पत्रकार संजय श्रीवास्तव की हॉलिवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक मर्लिन मनरो पर करीब एक दशक पहले लिखी किताब को गोवा यूनिवर्सिटी और सीएसआईआर (Council of Scientific and Industrial Research) की लाइब्रेरी में जगह दी गई है।
बड़ी बात ये है कि हॉलिवुड अदाकारा मर्लनि मुनरो के बारे में अंग्रे्जी में तो बहुत सी किताबे हैं, पर हिंदी में रिसर्च ओरिएंटेड किताब सिर्फ यही है। इस के चलते इसे दुनियाभर की लाइब्रेरियों के साथ तालमेल रखने वाली लोकप्रिय संस्था ‘वर्ल्ड कैट’ ने भी अपने डेटाबेस में शामिल किया है।
किताब के लेखक संजय श्रीवास्तव वर्तमाम नें दैनिक जागरण में बतौर न्यूज एडिटर एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे इससे पहले दैनिक हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स एडिटर भी रह चुके हैं। सीथ ही वे न्यूज नेशन, बीबीसी, सहारा मीडिया में भी अपने करियर की पारी खेल चुके हैं।
यह किताब दुनिया की सदाबहार सर्वकालिक टॉप फाइव अभिनेत्रियों में शुमार की जाने वाली मर्लिन मुनरो की बॉयोग्राफी पर आधारित है। संवाद प्रकाशन द्वारा हिंदी में प्रकाशित इस किताब के अब तक पांच संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं। 240 पेज की इस किताब का मूल्य 250 रुपए है और यह किताब देश के सभी प्रसिद्ध लाइब्रेरीज में उपलब्ध है।
कहानी का अंश
इस किताब में हॉलिवुड की महान अभिनेत्री मर्लिन मनरो की जिंदगी की कहानी है। मर्लिन यतीम बड़ी होती है। बाप का पता नहीं होता। मां मानसिक तौर पर बीमार होकर अस्पताल में मर जाती है। बचपन में उसे दूसरों के घर में रहकर काम करना पड़ता है। शुरुआती जिंदगी बहुत अस्त व्यस्त होती है। लेकिन वो बचपन से गजब की सुंदर होती है। इसी सुंदरता पर रीझकर महज 18 साल में उसकी पहली शादी होती है। वो एक फैक्ट्री में काम करती है और यहीं एक मॉडल मैगजीन के फोटोग्राफर की निगाह उस पर पड़ती है। जब उसकी तस्वीर मैगजीन में छपती है तो उसकी जिंदगी बदलनी शुरू होती है। इस दौरान उससे कुछ लोग ऐसे मिलते हैं जो उसे हॉलिवुड का लालच देते हैं। एक जाना-माना फिल्म निर्देशक उसके करीब आता है, लेकिन उसकी दिलचस्पी काम देने से ज्यादा मर्लिन के शरीर और सुंदरता में है। खैर वो अपने रास्ते बनाती है।
उसकी जिंदगी बहुत संघर्षपूर्ण होती है। एक्टिंग के नाम पर वह कोरी होती है लेकिन उसको लगता है कि वो एक दिन बड़ी स्टार बनेगी। बस इसी विश्वास के साथ बढ़ती है। हिम्मत नहीं हारती है। फिल्में मिलती हैं। शोषण होता है। वह एक्टिंग को गंभीरता से लेने लगती है। एक्टिंग स्कूल में एक्टिंग सीखती है। अचानक उसकी कुछ फिल्में सुपर हिट होती हैं और वो लोगों की नजरों में चढ़ती है। जिंदगी स्टारडम की ओर बढती है। देखते ही देखते वो अमेरिका ही नहीं दुनिया में स्वप्न सुंदरी बन जाती है। आज तक वह सर्वकालिक महान अभिनेत्रियों में शुमार होती है।
उसका रोमांस अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी से भी होता है या ऐसी चर्चाएं खूब होती हैं। निजी जिंदगी में वह नाकाम शादियां करती है। मूडी और असुरक्षित होती जाती है। जब वह एकदम शिखर पर होती है। तभी 36 साल की उम्र में उसकी रहस्यमय मौत हो जाती है। उसकी मौत आज भी रहस्य है कि वो नींद की ज्यादा गोलियां लेने से मरी या उसे मारा गया। कहा जाता है कि कैनेडी के कुछ राज उसके पास थे जो जनता के सामने आते तो खतरनाक होता लिहाजा उसकी हत्या करा दी गई।
दो और किताबें भी...
वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव की खेल की दुनिया पर खास महारत मानी जाती है। उन्होंने 'क्रिकेट के चर्चित विवाद' और 'स्टार खिलाड़ियों की प्रेम कहानियां' किताबें लिखी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स