होम / टीवी / T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago

कंचन श्रीवास्तव, सीनियर एडिटर, एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ।।

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है। यह आंकड़े इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के अनुमान पर आधारित है। 

इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान उन मैचों का रहा, जिनमें भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल में खेली। यानी जब भारत के बड़े मुकाबले हुए तो कंपनियों ने ज्यादा पैसे देकर विज्ञापन दिए। साथ ही, इस बार की कमाई लगभग 2024 के T20 वर्ल्ड कप जितनी ही रही। उस समय टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुआ था और Disney Star ने पहली बार इसे फ्री स्ट्रीमिंग के साथ दिखाया था।

हालांकि इस साल शुरुआत में उम्मीदें इससे ज्यादा थीं, क्योंकि टूर्नामेंट भारत में खेला जा रहा था। एक इंडस्ट्री ऑब्जर्वर ने बताया, “इस सीजन से ज्यादा कमाई की उम्मीद थी, क्योंकि मैच भारत में हो रहे थे। लेकिन कई मुकाबलों में 16 से 20 ओवर के पीक समय के दौरान विज्ञापन ब्रेक सीमित रहे, जिससे कई विज्ञापनदाता हैरान रह गए।” उन्होंने यह भी कहा कि कुल विज्ञापन इन्वेंट्री का करीब 20% हिस्सा बिक नहीं पाया।

मीडिया खरीदारों का कहना है कि इस बार विज्ञापनदाताओं ने थोड़ा सावधानी से खर्च किया और पूरे टूर्नामेंट में विज्ञापन देने की बजाय सिर्फ बड़े और अहम मुकाबलों पर ज्यादा ध्यान दिया।

एक सीनियर मीडिया बाइंग एग्जीक्यूटिव ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “क्रिकेट अब भी विज्ञापन के लिए सबसे बड़ा मंच है, लेकिन इस साल कई कैटेगरी में मार्केटिंग बजट सीमित रहे। इसकी वजह आर्थिक दबाव, अमेरिका के टैरिफ का असर और मध्य-पूर्व में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारण हैं।”

क्या भारत का विज्ञापन बाजार नए दबाव में है? मुनाफे में गिरावट और उपभोग में उतार-चढ़ाव के बीच यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या भारत का विज्ञापन बाजार एक बार फिर दबाव में आ रहा है।

प्रीमियम स्पॉन्सरशिप से बढ़ी कमाई

टूर्नामेंट में प्रीमियम स्पॉन्सरशिप स्लॉट्स ने भी अच्छा पैसा खींचा। ग्लोबल पार्टनर्स जैसे Saudi Aramco, DP World और Emirates ने करीब 75-75 करोड़ रुपये का निवेश किया बताया जाता है। वहीं अन्य स्पॉन्सर्स ने टूर्नामेंट से जुड़ने के लिए करीब 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च किए।

मीडिया खरीदारों के मुताबिक, टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ-साथ टीवी विज्ञापन दरें भी बढ़ती गईं। शुरुआत में 55 मैचों के शेड्यूल के लिए एक मैच में विज्ञापन की शुरुआती कीमत करीब 7.5 लाख रुपये रखी गई थी। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, सामान्य मैचों में 10 सेकंड के टीवी स्लॉट की कीमत 15-16 लाख रुपये तक पहुंच गई।

भारत-पाकिस्तान मैच बना सबसे बड़ा कमर्शियल ड्राइवर

15 फरवरी को हुआ भारत-पाकिस्तान मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे बड़ा कमर्शियल आकर्षण बना। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान 10 सेकंड के टीवी विज्ञापन की कीमत 20 से 25 लाख रुपये तक पहुंच गई।

डिजिटल और CTV की भी मजबूत बढ़त

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी विज्ञापन का रुझान तेज रहा। टूर्नामेंट के स्ट्रीमिंग पार्टनर JioHotstar ने बड़े मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान 10 सेकंड के डिजिटल विज्ञापन की कीमत 15 से 20 लाख रुपये के बीच रखी।

इसके साथ ही कनेक्टेड टीवी (CTV) भी टूर्नामेंट के दौरान तेजी से बढ़ता सेगमेंट बनकर उभरा। इंडस्ट्री के अनुमान के मुताबिक, CTV पर विज्ञापन दरें शुरुआत में करीब 500 CPM थीं, जो बड़े मुकाबलों के दौरान बढ़कर 700 CPM तक पहुंच गईं। यह बड़े स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने वालों की बढ़ती संख्या को दिखाता है।

इंडस्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि फाइनल मैच के दौरान विज्ञापन दरें सेमीफाइनल के मुकाबले 15 से 20% ज्यादा रहीं, क्योंकि उस समय विज्ञापन इन्वेंट्री बहुत सीमित थी। एक मीडिया एजेंसी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने बताया, “फाइनल के आसपास इन्वेंट्री बेहद कम बची थी। कई विज्ञापनदाता जो पहले इंतजार कर रहे थे, उन्होंने आखिरी समय पर एंट्री की, जिससे दरें और बढ़ गईं।”

इन्वेंट्री का इस्तेमाल समान नहीं रहा

हालांकि बड़े मुकाबलों में विज्ञापन की मांग मजबूत रही, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में सभी मैचों की इन्वेंट्री पूरी तरह नहीं बिक पाई।

मीडिया खरीदारों का अनुमान है कि टीवी इन्वेंट्री करीब 75% तक भरी, जबकि डिजिटल इन्वेंट्री लगभग 85% तक उपयोग हुई। इससे साफ है कि विज्ञापनदाताओं ने पूरे टूर्नामेंट की बजाय सिर्फ अहम मैचों को प्राथमिकता दी।

टूर्नामेंट के दौरान ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी और फिनटेक जैसी कई कैटेगरी के ब्रांड्स ने विज्ञापन दिए। मीडिया प्लानर्स के मुताबिक, Hyundai Motor Company, Mahindra Group, Amul और Britannia Industries जैसे ब्रांड्स प्रीमियम इन्वेंट्री के लिए प्रतिस्पर्धा करते नजर आए।

बंडल डील्स से सही आंकड़ा निकालना मुश्किल

इंडस्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि टूर्नामेंट से हुई कुल विज्ञापन कमाई का सटीक आंकड़ा निकालना आसान नहीं है, क्योंकि कई स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन डील्स अन्य क्रिकेट प्रॉपर्टीज के साथ बंडल पैकेज में बेची गईं।

एक सीनियर मीडिया बाइंग एग्जीक्यूटिव ने कहा, “काफी इन्वेंट्री ऐसे पैकेज में बेची गई जिसमें Women's Premier League और T20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट शामिल थे। इस वजह से सिर्फ वर्ल्ड कप से हुई कमाई को अलग-अलग करके बताना मुश्किल हो जाता है।”

इस बंडलिंग रणनीति से ब्रॉडकास्टर्स को लंबे समय तक के लिए विज्ञापनदाताओं की प्रतिबद्धता मिल जाती है, जबकि ब्रांड्स को कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स में बेहतर कीमत और लगातार दिखाई देने का फायदा मिलता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

4 days ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

4 days ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

5 days ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

5 days ago

डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए NDTV ने लॉन्च किया ‘Datafy’, जानें खासियत

एनडीटीवी (NDTV) ने डेटा आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म Datafy लॉन्च किया है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

1 hour ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

1 hour ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

1 hour ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago