होम / मीडिया फोरम / पत्रकार विशाल तिवारी जनजातीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

पत्रकार विशाल तिवारी जनजातीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

विशाल तिवारी करीब 15 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं, वह वर्तमान में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क में संपादकीय सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 hours ago

पत्रकार विशाल तिवारी को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा संचालित जनजातीय कार्य मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। विशाल तिवारी करीब 15 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं, वह वर्तमान में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क में संपादकीय सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले साल 2010 में वे दिल्ली स्थित थिंक टैंक इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन (भारत नीति प्रतिष्ठान) से बतौर रिसर्च फेलो जुड़े थे।

विशाल तिवारी समेत 15 लोगों को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। लोकसभा सांसद हेमंत विष्णु शर्मा, सांसद गौरव गोगोई और कृति देवी देववर्मन के अलावा राज्यसभा सांसद रमिलाबेन बेचार भाई बारा, सांसद चुन्नीलाल गरासिया और सांसद राम चंद्र जांगडा को भी सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि पत्रकारिता के साथ-साथ विशाल तिवारी सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भी निरंतर भागीदारी करते रहे हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने देशभर के निजी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर प्राइवेट इंस्टीट्यूट स्टूडेंट यूनियन नामक देश का पहला वेब पोर्टल शुरू किया। इसका उद्देश्य निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था।

उन्होंने शोधकर्ता के रूप में तीन लघु फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ग्रामीण भारत में सूचना के अधिकार का प्रभाव, जामिया और अलीगढ़ के संदर्भ में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन का जीवन वृत्तांत और दिल्ली के मंदिरों पर आधारित फिल्में शामिल थीं।

उनकी पहली नियुक्ति बतौर सहायक संपादक न्यूज़टॉक मासिक पत्रिका में हुई, जो आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित थी। इस दौरान उन्हें झारखंड के माओवादी प्रभावित इलाकों में काम करने और वहां की जमीनी सच्चाई को समझने का अवसर मिला। उनकी पहली पुस्तक ‘न्यू मीडिया: संभावनाएं एवं चुनौतियां’ प्रकाशित हुई है।

वे प्रसिद्ध गांधीवादी अन्ना हजारे के नेतृत्व में चले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से भी जुड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के आंदोलन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज की घटना को फोटो परिचय के साथ देश के सामने प्रस्तुत किया।

साल 2014 में वे लखनऊ से प्रकाशित एक अंग्रेजी पत्रिका के दिल्ली प्रतिनिधि बने। इसके बाद 2016 में वे राष्ट्रीय सहारा अखबार के संपादकीय डेस्क से जुड़े। यहां उन्होंने संपादकीय पृष्ठ और चर्चित साप्ताहिक परिशिष्ट ‘हस्तक्षेप’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने साप्ताहिक कॉलम ‘परिधि’ के माध्यम से वे हर सप्ताह मुख्यधारा से अलग विषयों और उनके अनछुए पहलुओं को सामने लाते रहे।

समाचार4मीडिया की ओर से विशाल तिवारी को इस नई जिम्मेदारी के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘दुलहिनिया नाच नचावे’ के लिए मनोज भावुक को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट अवॉर्ड

अवार्ड मिलने के बाद मनोज भावुक ने कहा, ‘भोजपुरी अवार्ड समारोह की सार्थकता तब है, जब हम उन लोगो को भी याद करें, जिन्होंने इसकी नीव डाली।

16 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में राजदीप सरदेसाई -लौरा लूमर की तीखी बहस

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई और अमेरिकी एक्टिविस्ट लौरा लूमर के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली

सुप्रीम कोर्ट ने उपेंद्र राय के मामले में सीबीआई की विशेष अनुमति याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

3 days ago

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

5 days ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

6 days ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

16 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

15 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

14 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

16 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago