होम / मीडिया फोरम / PTI के वरिष्ठ संवाददाता आशीष दीक्षित का निधन
PTI के वरिष्ठ संवाददाता आशीष दीक्षित का निधन
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के वरिष्ठ पत्रकार आशीष दीक्षित का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के जाने-माने पत्रकार आशीष दीक्षित का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। वह केवल 39 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।
उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में संपन्न हुआ।
आशीष दीक्षित 2022 में पीटीआई की वीडियो सेवा में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में शामिल हुए थे। पत्रकारिता जगत में उनकी ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण की हमेशा सराहना की जाती रही।
उनके परिवार में उनकी पत्नी और छह साल की बेटी हैं। उनके जाने से पत्रकारिता और उनके परिवार दोनों के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।
टैग्स