होम / मीडिया फोरम / आज से सजेगा 'साहित्य आजतक' का मंच, पहले दिन का यह है आकर्षण

आज से सजेगा 'साहित्य आजतक' का मंच, पहले दिन का यह है आकर्षण

दिल्ली में होने वाले साहित्य के इस महाकुंभ में संगीत, साहित्य, व्यंग्य, कविता और मीडिया क्षेत्र की हस्तियां जुटेंगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

साहित्य का महाकुंभ 'साहित्य आजतक' एक नवंबर से शुरू हो रहा है। दिल्ली में जनपथ के इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स में यह तीन नवंबर तक चलेगा। इस महाकुंभ में संगीत, साहित्य, व्यंग्य, कविता और मीडिया क्षेत्र की हस्तियां जुटेंगीं। बताया जा रहा है कि समूह के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद अपने साथी संजीव पालीवाल के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को एक भव्य रूप देने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। साहित्य आजतक में इस साल पहली बार अंग्रेजी में भी कार्यक्रम होंगे, जिसके लिए अलग से स्टेज बनाया गया है। इसके अलावा पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें जाने-माने कलाकारों की पेंटिग देखने का मौका मिलेगा। यही नहीं, हमेशा की तरह युवाओं का लल्लनटॉप अड्डा भी उनके बीच में होगा। 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां आप अपनी पसंद का कार्यक्रम चुन सकते हैं और वह भी एक ही समय पर। ये साहित्य आजतक का चौथा एडिशन है, जिसकी शुरुआत एक नवंबर को कैलाश खेर के कार्यक्रम 'कैलाशा' से होगी। इसी समय पर एक और कार्यक्रम होगा 'शिक्षा क्रांति'। एक घंटे के इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद रहेंगे।

एक नवंबर को दोपहर 1:00 बजे से एक साथ चार कार्यक्रम अलग-अलग हॉल में चलेंगे। एक कार्यक्रम 'कृष्णा और नामवर' के नाम होगा, जिसमें अशोक बाजपेयी और निर्मला जैन जैसे लेखक रहेंगे। दूसरे सभागार में एक कार्यक्रम होगा 'जय जगन्नाथ मिथ एंड लीजेंड्स- सेलिब्रेशन ऑफ उड़िया लिटरेचर', जिसमें उड़िया के जाने-माने साहित्यकार होंगे। उसी समय पर 'मीठी बोली माय बोली-सेलिब्रेशन ऑफ मराठी लिटरेचर' कार्यक्रम होगा, जिसमें मराठी के जाने-माने लेखक व एक्टर मौजूद होंगे। चौथे हॉल में हिंदी भाषा पर एक कार्यक्रम होगा 'अच्छी हिंदी बुरी हिंदी' जिसमें हिंदी के लेखक होंगे।

इन कार्यक्रमों के बाद लगभग 2:00 बजे से फिर चार अलग-अलग सभागारों में चार कार्यक्रम चलेंगे। एक कार्यक्रम होगा 'हंसते-हंसते दम निकले', जिसमें अशोक चक्रधर और सुरेंद्र शर्मा जैसे नामी हास्य कवि होंगे। तकरीबन उसी समय पर 'नुक्कड़ पर नाटक' कार्यक्रम होगा, जिसमें अरविंद गौर जैसी थिएटर पर्सनेलिटीज मौजूद रहेंगी। उसी समय तीसरे हॉल में 'किस्से हैं किस्सों का क्या' कार्यक्रम होगा, जिसमें योगिता यादव, कुलदीप राघव जैसे लेखक रहेंगे। 2:00 बजे ही 'साहित्य का सरोकार' कार्यक्रम भी होगा, जिसमें भी कई जाने-माने लेखक रहेंगे। एक बुक रिलीज भी होगी 'एक लड़की पानी पानी', जिसे रत्नेश्वर ने लिखा है। 2:30 बजे से आधा घंटे के कार्यक्रम 'राष्ट्र या हिंदू राष्ट्र' में मीडिया के लोग बहस भी करेंगे, जिनमें आशुतोष, सबा नकवी और विजय त्रिवेदी शामिल होंगे।

तीन बजे भी कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें सबसे खास होगा अनुपम खेर का पूरे एक एक घंटे का कार्यक्रम 'लेसंस लाइफ टॉट मी अननोइंग्ली'। 3:00 बजे पदमश्री लेखक नरेंद्र कोहली का कार्यक्रम भी होगा 'कथा गाथा'।  दो बुक भी रिलीज की जाएंगी, 'द रिटर्न स्टोरी ऑफ कुंती' और 'अहिल्या'। तीन बजे ही 'मिथिला की मैथिली' कार्यक्रम भी होगा, जिसमें मशहूर सिंगर मैथिली ठाकुर रहेंगी।

इसके बाद आजतक का फ्लैगशिप कार्यक्रम 'केवी सम्मेलन' चार बजे से होगा। कुमार विश्वास इस कार्यक्रम में अपनी बुक 'फिर मेरी याद' पर चर्चा करेंगे। 3:15 बजे 'अग्नि परीक्षा' नाम की एक बुक रिलीज होगी, 3:45 बजे मनोरंजन और साहित्य पर चर्चा होगी। 5:00 बजे 'बापू के नाम' कार्यक्रम होगा, जिसे सिंगर विद्या शाह पेश करेंगी। चार से पांच बजे तक व्यंग्य का एक कार्यक्रम रहेगा, जिसमें बागीश सारस्वत, राकेश कायस्थ, और नवीन चौधरी रहेंगे। पांच बजे दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार की किताब 'खाकी फाइल्स' जो हाल ही में रिलीज हुई है, उस पर एक कार्यक्रम होगा। 5:30 बजे से 'पहाड़ के महारथी' कार्यक्रम होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे।

पहले दिन यानी एक नवंबर को ही शाम को 6:00 से 1:30 घंटे का एक प्ले 'अकबर द ग्रेट नहीं रहे' भी आयोजित किया जाएगा। 6:15 बजे से 'रहस्य, रोमांच और रोमांस' के नाम से कार्यक्रम होगा, जिसमें जयंती रंगनाथन जैसी पत्रकार-लेखिका मौजूद रहेंगी। इस कार्यक्रम में उनकी किताब रूह की प्यास' भी रिलीज की जाएगी। इसके अलावा इसी सत्र में सुपरिचित रचनाकार गीताश्री का नया कहानियों का संकलन 'भूत-खेला' का लोकार्पण भी किया जायेगा। 6:45 बजे से 7:30 बजे तक निखिल परालीकर का एक कार्यक्रम होगा 'वाह जूनियर उस्ताद'। शाम को 7:30 बजे से मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज का कार्यक्रम 'नमक इश्क का' होगा और पहले दिन का अंत 8:30 बजे से 'सूफियाना शाम' के साथ होगा, जिसमें निजामी ब्रदर्स का कार्यक्रम होगा।

बता दें कि 'साहित्य आजतक' की शुरुआत वर्ष 2016 में पहली बार हुई थी। उस दौरान इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर ऑफ आर्ट्स में ही 12 और 13 नवंबर को यह दो दिवसीय आयोजन हुआ था।


टैग्स साहित्य आजतक कार्यक्रम साहित्य का महाकुंभ
सम्बंधित खबरें

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

5 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

7 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

10 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

1 day ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago