होम / मीडिया फोरम / ‘लाउड इंडिया टीवी’ अब लाया ‘The Great Stars Of India’, यूं होगा खास

‘लाउड इंडिया टीवी’ अब लाया ‘The Great Stars Of India’, यूं होगा खास

इस कार्यक्रम का पहला एपिसोड 26 नवंबर को दोपहर दो बजे प्रसारित होगा, प्रस्तोता और प्रश्नकर्ता की भूमिका में नजर आएंगे वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल चैनल ‘लाउड इंडिया टीवी’ (Loud India TV) 26 नवंबर से 'द ग्रेट स्टार्स ऑफ इंडिया' नाम से एक नए तरह का कार्यक्रम लेकर आ रहा है। इसका पहला एपिसोड रविवार की दोपहर दो बजे प्रसारित होगा। इसके बाद प्रत्येक शनिवार और रविवार को इसी समय पर यह कार्यक्रम प्रसारित होगा।

इस कार्यक्रम के प्रस्तोता और प्रश्नकर्ता वरिष्ठ पत्रकार संतोष भारतीय हैं। कार्यक्रम में पहले अतिथि पद्मश्री डॉ. मोहसिन वली हैं, जिन्होंने पहली बार अपनी जिंदगी को लेकर तथा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से जुड़े संस्मरण साझा किए हैं। संतोष भारतीय ने बताया कि प्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया और वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक दीप तमाम जाने-माने नाम इस कड़ी में जुड़ने वाले हैं।

बता दें कि ‘लाउड इंडिया टीवी’ ऐसा डिजिटल चैनल है, जिसने यूटूब पर देश-विदेश के मुद्दों पर लाइव कार्यक्रम कर देश में एक नए ट्रेंड की शुरुआत की।

संतोष भारतीय के अनुसार, ‘लाउड इंडिया टीवी’ के शुरुआती कार्यक्रमों में से एक, 'द ग्रेट जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया' था, जिसके तहत वर्ष 2021 में देश के 69 प्रमुख पत्रकारों और संपादकों से बातचीत बहुत ज्यादा चर्चित रही। पहली बार लोगों को लगा कि जर्नलिस्ट भी स्टार हो सकते हैं।’ इस कार्यक्रम की कल्पना भी संतोष भारतीय ने ही की थी।


टैग्स संतोष भारतीय डिजिटल चैनल लाउड इंडिया टीवी द ग्रेट जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया 'द ग्रेट स्टार्स आफ इंडिया' पद्मश्री डाक्टर मोहसिन वली
सम्बंधित खबरें

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

20 minutes ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

3 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

18 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

19 hours ago

AI और मीडिया पर कली पुरी का बड़ा संदेश, 9 बिंदुओं में रखी जिम्मेदारी की रूपरेखा

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर-इन-चीफ कली पुरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक सख्त और साफ संदेश दिया।

2 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 hour ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

2 hours ago