फ्लाइटा ग्रीन ने 'Wing Communications' को सौंपा पीआर का जिम्मा

फ्लाइटा ग्रीन (Flytta Green) ने अपनी पीआर, मीडिया आउटरीच और ब्रांड कम्युनिकेशन को मजबूत करने के लिए विंग कम्युनिकेशंस (Wing Communications) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

Last Modified:
Wednesday, 22 July, 2026
flyttagreen


दिल्ली स्थित सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल लॉजिस्टिक्स कंपनी फ्लाइटा ग्रीन (Flytta Green) ने हैदराबाद स्थित पीआर और डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी विंग कम्युनिकेशंस (Wing Communications) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत Wing Communications कंपनी की पब्लिक रिलेशंस (PR), मीडिया आउटरीच, कंटेंट रणनीति और ब्रांड कम्युनिकेशन का प्रबंधन करेगी।

इस सहयोग का उद्देश्य फ्लाइटा ग्रीन (Flytta Green) की राष्ट्रीय स्तर पर बिजनेस, सस्टेनेबिलिटी और औद्योगिक मीडिया में मौजूदगी मजबूत करना है। साथ ही कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ राहुल कनुगंती (Rahul Kanuganti) को भारत में क्लीन मोबिलिटी (Clean Mobility) और फ्रेट इलेक्ट्रिफिकेशन (Freight Electrification) के क्षेत्र में एक विश्वसनीय आवाज के रूप में स्थापित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

फ्लाइटा ग्रीन (Flytta Green) तकनीक आधारित लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म संचालित करती है, जो सीमेंट, स्टील, माइनिंग, पोर्ट्स, मैन्युफैक्चरिंग और सार्वजनिक उपक्रमों सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक फ्रेट मूवमेंट पर केंद्रित है। कंपनी अब तक 120 से अधिक भारतीय शहरों में अपनी सेवाएं दे चुकी है और अपने परिचालन के जरिए 3.2 लाख टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन कम करने का दावा करती है।

इस साझेदारी के तहत Wing Communications टियर-1 बिजनेस प्रकाशनों, सस्टेनेबिलिटी प्लेटफॉर्म्स और उद्योग-विशेष मीडिया में Flytta Green की मीडिया रणनीति, थॉट लीडरशिप कंटेंट, राहुल कनुगंती की एग्जीक्यूटिव प्रोफाइलिंग और डिजिटल ब्रांड उपस्थिति को भी मजबूत करेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'फ्लाईदुबई' में सिद्धार्थ बुटालिया बने सीनियर वाइस प्रेजिडेंट

दुबई की एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' (flydubai) ने सिद्धार्थ बुटालिया को कॉरपोरेट ब्रैंड, मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 16 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 16 September, 2026
SiddharthaButalia8745

दुबई की एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' (flydubai) ने सिद्धार्थ बुटालिया को कॉरपोरेट ब्रैंड, मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। सिद्धार्थ बुटालिया ने यह जिम्मेदारी इसी महीने संभाली है। वह करीब दो दशक तक Tata Group के साथ काम करने के बाद 'फ्लाईदुबई' से जुड़े हैं। Tata Group में वह 2019 से Air India Express और AirAsia India के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के तौर पर काम कर रहे थे।

'फ्लाईदुबई' में अपनी नई भूमिका में बुटालिया कंपनी की मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशंस, इंटरनल कम्युनिकेशंस और ब्रैंड मैनेजमेंट से जुड़े कामों को रणनीतिक दिशा देंगे।

कंपनी की ओर से LinkedIn पर पहले साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस भूमिका में एयरलाइन की प्रतिष्ठा मजबूत करने, अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स के साथ बेहतर संबंध बनाने और कंपनी के बड़े कारोबारी लक्ष्यों के साथ कम्युनिकेशन को जोड़ने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही कंपनी की प्रतिष्ठा, नीतियों पर प्रभाव और इंडस्ट्री में विचार नेतृत्व (Thought Leadership) से जुड़े मामलों को भी रणनीतिक तरीके से संभालना होगा।

Tata Group में दो दशक का अनुभव

बुटालिया को ब्रैंड, मार्केटिंग, कम्युनिकेशन और कॉरपोरेट अफेयर्स के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उन्होंने Tata Group में TAS Officer के तौर पर भी काम किया और यूरोप व भारत में कई प्रमुख ब्रैंड्स की जिम्मेदारी संभाली। इनमें Tetley, Taj Group of Hotels, AirAsia और Air India Express शामिल हैं।

Tata Group के साथ अपने कार्यकाल के दौरान वह एयरलाइन की लीडरशिप टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान Tata Group ने अपने एविएशन कारोबार के निजीकरण और एकीकरण के बाद एयरलाइन बिजनेस में बड़े बदलाव किए।

Air India Express के ब्रैंड को नया रूप देने में निभाई भूमिका

Air India Express में बुटालिया ने एयरलाइन के ब्रैंड को नए सिरे से तैयार करने, ग्राहक वफादारी बढ़ाने और कम्युनिकेशन को मजबूत करने में भूमिका निभाई। इस दौरान एयरलाइन ने अपना नेटवर्क बढ़ाया और Tata Group के एविएशन पोर्टफोलियो में अपनी स्थिति को और मजबूत किया।

अब 'फ्लाईदुबई' में बुटालिया दुनियाभर में एयरलाइन के कॉरपोरेट ब्रैंड, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े कामों की देखरेख करेंगे।

56 देशों में 125 से ज्यादा डेस्टिनेशन

'फ्लाईदुबई' लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। एयरलाइन का नेटवर्क अब 56 देशों में 125 से ज्यादा डेस्टिनेशन तक पहुंच चुका है। इनमें अफ्रीका, एशिया, GCC और मिडिल ईस्ट के साथ यूरोप के डेस्टिनेशन भी शामिल हैं।

बुटालिया की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र की एयरलाइंस नेटवर्क विस्तार के साथ-साथ ब्रैंड बनाने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर भी निवेश कर रही हैं। ऐसे में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एयरलाइन की छवि और दूसरी एयरलाइंस से अलग पहचान बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

100 से ज्यादा विमानों तक बढ़ेगा बेड़ा

'फ्लाईदुबई' ने अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी के अगले चरण की भी जानकारी दी है। इसके तहत एयरलाइन अपने बेड़े को 100 से ज्यादा विमानों तक बढ़ाने की योजना पर आगे बढ़ रही है। एयरलाइन अपने विमानों के केबिन को नए सिरे से तैयार करने का कार्यक्रम भी शुरू कर रही है, जिसमें पूरी तरह सपाट होने वाली बिजनेस क्लास सीटें लगाई जाएंगी।

'फ्लाईदुबई' को 2026 में 11 अतिरिक्त विमान मिलने की उम्मीद है। इसके बाद एयरलाइन की क्षमता में और बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजना में 30 Boeing 787 Dreamliner विमान शामिल हैं। इसके बाद 2031 से 150 Airbus A321neo विमानों की डिलीवरी शुरू होने की योजना है।

बुटालिया की नई भूमिका ऐसे समय में महत्वपूर्ण है जब 'फ्लाईदुबई' अपने नेटवर्क, बेड़े और ग्राहक अनुभव का विस्तार कर रही है और इसके साथ अपनी कॉरपोरेट ब्रैंडिंग व कम्युनिकेशन को भी मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Netflix ने EMEA के लिए Dentsu को बनाया मीडिया एजेंसी पार्टनर

Netflix ने प्रतिस्पर्धी पिच प्रक्रिया के बाद Dentsu को यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका (EMEA) क्षेत्र में अपना एकमात्र होल्डिंग-कंपनी मीडिया एजेंसी पार्टनर नियुक्त किया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 16 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 16 September, 2026
Netflix8754

नेटफ्लिक्स (Netflix) ने प्रतिस्पर्धी पिच प्रक्रिया के बाद Dentsu को यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका (EMEA) क्षेत्र में अपना एकमात्र होल्डिंग-कंपनी मीडिया एजेंसी पार्टनर नियुक्त किया है। EMEA में यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका के बाजार शामिल हैं।

यह नियुक्ति ब्रिटेन में Netflix के साथ Dentsu की मौजूदा साझेदारी को आगे बढ़ाती है। अब यह साझेदारी EMEA क्षेत्र के 21 अतिरिक्त बाजारों तक पहुंच गई है।

Netflix का मीडिया अकाउंट Dentsu की Media Practice और Dentsu Lab की टीमें संभालेंगी। यह काम Dentsu ENTS के तहत किया जाएगा।

इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए Dentsu की iProspect UK की प्रेजिडेंट ऐमी वाट (Amy Watt) ने कहा कि यह Dentsu के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि उनकी टीमों ने यह दिखाया है कि क्षेत्रीय स्तर पर बड़े पैमाने और स्थानीय रणनीतिक सोच को साथ लेकर किस तरह बेहतर काम किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि कंपनी ब्रिटेन में Netflix के साथ बनी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने और पूरे EMEA क्षेत्र में Netflix के लिए बेहतर काम करने को लेकर उत्साहित है।

इस विस्तारित साझेदारी के तहत Dentsu को नियुक्ति में शामिल EMEA के सभी बाजारों में Netflix का मीडिया अकाउंट संभालने की जिम्मेदारी मिलेगी।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Emami 17 सितंबर को शेयर बायबैक पर करेगा विचार, बोर्ड मीटिंग की तारीख तय

FMCG कंपनी Emami Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 17 सितंबर 2026 को होने जा रही है।

Last Modified:
Tuesday, 15 September, 2026
EmamiGroup8745

FMCG कंपनी Emami Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 17 सितंबर 2026 को होने जा रही है। इस बैठक में कंपनी के पूरी तरह चुकता (Fully Paid-up) इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने इस बैठक की जानकारी 14 सितंबर 2026 को शेयर बाजारों को दी है। बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और विचार किया जाएगा।

यह प्रस्ताव Companies Act, 2013 की धारा 68, 69 और 70 के प्रावधानों के तहत रखा गया है। इसके साथ ही यह SEBI (Buy-back of Securities) Regulations, 2018, जिसमें समय-समय पर बदलाव किए गए हैं, के अनुरूप भी होगा।

Emami ने यह सूचना SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015 के Regulation 29 के तहत जारी की है। कंपनी ने कहा है कि 17 सितंबर को बोर्ड बैठक खत्म होने के बाद बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को दी जाएगी। 

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

BW Disrupt Founders’ Forum आज, युवा उद्यमियों को मिलेगा सम्मान

BW Disrupt की ओर से BW Disrupt Founders’ Forum और BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 का आयोजन 15 सितंबर को नई दिल्ली के The Park में किया जाएगा।

Last Modified:
Tuesday, 15 September, 2026
BWDisrupt8451

BW Disrupt की ओर से BW Disrupt Founders’ Forum और BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 का आयोजन 15 सितंबर को नई दिल्ली के The Park में किया जाएगा। BW Businessworld के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। इस बार कार्यक्रम की थीम “Towards India’s Next Growth Decade” रखी गई है।

कार्यक्रम में देश के कई स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक और बिजनेस लीडर्स एक साथ जुटेंगे। फोरम की शुरुआत BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और Exchange4media Group के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा के संबोधन से होगी। वह इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या भारत की स्टार्टअप अर्थव्यवस्था 2030 तक देश की GDP में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दे सकती है।

स्टार्टअप और ग्रोथ पर चर्चा

फोरम में भारत में बदलते बिजनेस और ग्रोथ के माहौल पर कई अहम चर्चाएं होंगी। “The New Grammar of Growth: Capital, Conviction and Companies That Endure” सेशन में फाउंडर्स और बिजनेस लीडर्स इस बात पर चर्चा करेंगे कि बदलते माहौल में लंबे समय तक टिकने वाली कंपनियां खड़ी करने के लिए किन चीजों की जरूरत है।

इसके बाद “Bharat’s Billion-Consumer Opportunity” सेशन में भारत में तेजी से बदलते कंज्यूमर मार्केट और नई पीढ़ी के ब्रांड्स के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा होगी। इस सेशन में Digio के को-फाउंडर और CEO अभिनव पाराशर, Globizera Services FZCO की फाउंडर और CEO स्वाति बाबेल, Dogsee Chew की को-फाउंडर और CMO स्नेह शर्मा, Cumin Co की को-फाउंडर और CMO निहारिका जोशी और WickedGud के फाउंडर और CEO भुमन दानी समेत अन्य वक्ता शामिल होंगे।

दोपहर के सत्रों में भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और निवेश के अवसरों पर फोकस रहेगा। “Inside India’s Manufacturing Moment: Founders, Factories and The Future” सेशन में मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी और इंडस्ट्रियल बिजनेस से जुड़े अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

निवेश के बदलते दौर पर भी चर्चा

इसके बाद “The Great Capital Reset” सेशन में निवेश के बदलते पैटर्न और वेंचर कैपिटल के अगले दौर पर चर्चा होगी। इसमें Fundamentum के को-फाउंडर और जनरल पार्टनर आशीष कुमार, Orios Venture Partners की को-फाउंडर सुखमनी बेदी, VG Capital की को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर Ntasha और 247VC के फाउंडर और जनरल पार्टनर शशांक रांदेव शामिल होंगे।

फोरम का अंतिम सेशन “The Decade-Builders: What Will India’s 40 Under 40 Leave Behind?” होगा। इसमें अगली पीढ़ी के उद्यमियों की ओर से बनाई जा रही कंपनियों और उनकी क्षमताओं पर चर्चा की जाएगी।

40 Under 40 Awards का 10वां संस्करण

कार्यक्रम का समापन BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 के 10वें संस्करण के साथ होगा। इन पुरस्कारों के जरिए उन युवा लीडर्स को सम्मानित किया जाएगा, जो नए बिजनेस खड़े कर रहे हैं, नई कैटेगरी बना रहे हैं और भारत के बदलते उद्यमिता के माहौल में योगदान दे रहे हैं।

इस बार का आयोजन खास है क्योंकि यह 40 Under 40 Awards का 10वां संस्करण है। कार्यक्रम में एक दशक के दौरान उभरते बिजनेस लीडर्स की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया जाएगा और इस बात पर भी फोकस रहेगा कि भारत के अगले विकास दशक में उद्यमियों और कंपनियों से किस तरह की भूमिका की उम्मीद होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

BW Disrupt 40 Under 40 Awards का 10वां संस्करण आज, युवा बिजनेस लीडर्स को मिलेगा सम्मान

BW Disrupt और BW Businessworld के सहयोग से BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 के 10वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के 'दि पार्क' होटल में आज कर रहा है।

Last Modified:
Tuesday, 15 September, 2026
BWDisrupt45

BW Disrupt और BW Businessworld के सहयोग से BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 के 10वें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली के 'दि पार्क' होटल में आज कर रहा है। यह संस्करण खास है, क्योंकि इसके साथ युवा उद्यमियों और उभरते बिजनेस लीडर्स को पहचान देने के इस मंच को एक दशक पूरा हो जाएगा।

एक दशक से उभरती प्रतिभाओं की पहचान

BW Disrupt 40 Under 40 Awards की शुरुआत से ही कोशिश रही है कि ऐसे युवा लीडर्स को पहचान दी जाए, जो अपने करियर या बिजनेस के शुरुआती दौर में कुछ अलग कर रहे हैं। यह मंच उन लोगों को सामने लाता है, जिनके बिजनेस, आइडिया और नेतृत्व में लंबे समय तक असर डालने की क्षमता दिखाई देती है।

10वें संस्करण में भी अलग-अलग सेक्टर में काम कर रहे युवा लीडर्स पर फोकस किया जाएगा। ये ऐसे लोग हैं जो भारत के बदलते उद्यमिता के माहौल में अपने काम के जरिए योगदान दे रहे हैं।

कई स्तरों पर होता है मूल्यांकन

BW Disrupt 40 Under 40 Awards के लिए उम्मीदवारों का चयन एक से ज्यादा स्तरों वाली ज्यूरी और मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिए किया जाता है। इसमें सिर्फ किसी बिजनेस का आकार या उसकी लोकप्रियता ही नहीं देखी जाती, बल्कि कई दूसरे पहलुओं को भी ध्यान में रखा जाता है।

इस प्रक्रिया में बिजनेस की गुणवत्ता, उद्यमी का सफर, इनोवेशन, नेतृत्व, प्रभाव और आगे लंबे समय तक ग्रोथ की क्षमता जैसे पहलुओं का आकलन किया जाता है। इसके बाद कई चरणों के मूल्यांकन के आधार पर अंतिम विजेताओं का चयन किया जाता है।

इसका मकसद सिर्फ सफल युवा प्रोफेशनल्स और उद्यमियों को चुनना नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों की पहचान करना है, जिनके काम में अपने सेक्टर को आगे बढ़ाने, प्रभाव डालने और भविष्य को आकार देने की क्षमता दिखाई देती है।

कई नाम बना चुके हैं पहचान

पिछले एक दशक में BW Disrupt 40 Under 40 भारत में उभरते उद्यमियों और बिजनेस लीडर्स को पहचान देने वाला एक प्रमुख मंच बन गया है। इसके पहले के संस्करणों में boAt के अमन गुप्ता, Mamaearth की गजल अलघ, Libas के सिद्धार्थ केशवानी, Porter के प्रणव गोयल, InsuranceDekho के अंकित, iQOO India के निपुण मरिया और Blue Tokai Coffee के शिवम शाही जैसे नाम शामिल रहे हैं।

इनमें से कई लोगों को उनके शुरुआती दौर में पहचान मिली थी और बाद में उन्होंने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया, नई कैटेगरी में अपनी जगह बनाई और भारत के स्टार्टअप व बिजनेस इकोसिस्टम में प्रमुख नाम बने।

10वें संस्करण के साथ BW Disrupt 40 Under 40 Awards इसी विरासत को आगे बढ़ाएगा। इस बार भी फोकस ऐसे युवा लीडर्स की पहचान करने पर रहेगा, जिनमें आगे बढ़ने की क्षमता है और जिन्हें सही पहचान और मंच मिलने से उनके सफर को और गति मिल सकती है। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रूपल शाह बनीं यूआईपाथ इंडिया की हेड ऑफ मार्केटिंग

रूपल शाह ने यूआईपाथ में हेड ऑफ मार्केटिंग-इंडिया के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह क्लाउडफ्लेयर से यहां पहुंची हैं और भारत में कंपनी की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी मजबूत करेंगी।

Last Modified:
Saturday, 12 September, 2026
roopalshaha

रूपल शाह (Roopal Shah) ने ऑटोमेशन कंपनी यूआईपाथ (UiPath) में हेड ऑफ मार्केटिंग-इंडिया (Head of Marketing, India) के तौर पर नई पारी शुरू की है। वह क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) से यूआईपाथ में आई हैं, जहां उन्होंने चार साल से ज्यादा समय तक काम किया।

शाह ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूआईपाथ भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है और ऐसे में उनका फोकस कंपनी की पोजिशनिंग मजबूत करने पर रहेगा। कंपनी एजेंटिक ऑटोमेशन (Agentic Automation) के क्षेत्र में अपने विस्तार पर काम कर रही है।

यूआईपाथ से पहले शाह क्लाउडफ्लेयर में हेड ऑफ मार्केटिंग-इंडिया एंड सार्क (Head of Marketing - India & SAARC) थीं। उन्होंने कंपनी के साथ साढ़े चार साल से ज्यादा समय बिताया।

शाह के पास बी2बी टेक्नोलॉजी मार्केटिंग (B2B Technology Marketing) में 14 साल से ज्यादा का अनुभव है। उनके अनुभव में डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing), डिमांड जनरेशन (Demand Generation), गो-टू-मार्केट स्ट्रैटेजी (Go-to-Market Strategy) और मार्केट एक्सपेंशन (Market Expansion) जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

क्लाउडफ्लेयर से पहले उन्होंने मैकाफी (McAfee) में सात साल काम किया। इसके अलावा वह सोनी गल्फ एफजेडई (Sony Gulf FZE) के साथ भी तीन साल जुड़ी रही हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पंजाब नेशनल बैंक के बोर्ड में दिवेश सेहरा की एंट्री, बने नए डायरेक्टर

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 10 सितंबर 2026 से दिवेश सेहरा को अपने बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त किया है।

Last Modified:
Friday, 11 September, 2026
divesh-sehara8745

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 10 सितंबर 2026 से दिवेश सेहरा को अपने बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद डी. आनंदन डायरेक्टर पद पर नहीं रहेंगे। यानी दिवेश सेहरा ने डी. आनंदन की जगह ली है।

बैंक ने यह नियुक्ति Banking Companies (Acquisition and Transfer of Undertakings) Act, 1970 की धारा 9(3)(b) के तहत की है। यह नियुक्ति भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services) की 10 सितंबर 2026 की अधिसूचना के बाद की गई है।

वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं दिवेश सेहरा

दिवेश सेहरा फिलहाल भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर कार्यरत हैं। PNB के बोर्ड में उनका कार्यकाल अगले आदेश तक जारी रहेगा।

बैंक ने बताया है कि दिवेश सेहरा और बैंक के दूसरे डायरेक्टरों के बीच कोई आपसी पारिवारिक या अन्य संबंध (inter se relationship) नहीं है। इसके अलावा, किसी SEBI आदेश या किसी अन्य प्राधिकरण की ओर से उन्हें किसी पद पर रहने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है। बैंक ने यह भी कहा है कि दिवेश सेहरा की विस्तृत प्रोफाइल बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। 

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

भारतीय ब्रांडों के लिए बदल गई ग्राहकों तक पहुंच की रणनीति

डिजिटल भुगतान, इंटरनेट और ऑनलाइन व्यवहार ने भारतीय ब्रांडों के लिए ग्राहकों की पसंद समझना आसान किया है। अब मार्केटिंग रणनीति में डिजिटल संकेतों और खरीदारी की मंशा अहम हो गई है।

Last Modified:
Thursday, 10 September, 2026
indianbrands

भारतीय ब्रांडों के लिए ग्राहकों तक पहुंचने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पिछले एक दशक में मार्केटिंग (Marketing) का फोकस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाने पर रहा, लेकिन डिजिटल भुगतान (Digital Payments), इंटरनेट और ऑनलाइन व्यवहार ने अब उपभोक्ताओं की पसंद और खरीदारी की मंशा समझने के नए रास्ते खोल दिए हैं।

पहले रोजमर्रा के कई लेनदेन नकद में होते थे। सब्जी विक्रेता या किराना दुकानदार को दिए गए पैसे की जानकारी किसी ब्रांड के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं होती थी। ऐसे में कंपनियां सीमित सैंपल (Sample) के आधार पर करोड़ों उपभोक्ताओं के व्यवहार का अनुमान लगाती थीं।

अब स्थिति बदल चुकी है। यूपीआई भुगतान (UPI Payments), ऑनलाइन सर्च (Online Search), वेबसाइट पर दोबारा आना या रात में छोड़े गए कार्ट (Cart) को अगली सुबह पूरा करना जैसे व्यवहार डिजिटल रिकॉर्ड (Digital Record) छोड़ते हैं। मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में भारत में इंटरनेट सब्सक्राइबर (Internet Subscribers) की संख्या 1.09 अरब से ज्यादा हो गई। इसकी अहमियत सिर्फ इंटरनेट की पहुंच तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उपयोगकर्ताओं की पसंद और खरीदारी की मंशा को तेजी से समझा जा सकता है।

इस बदलाव का असर विज्ञापन बाजार (Advertising Market) पर भी दिखाई दे रहा है। एफआईसीसीआई-ईवाई मीडिया एंड एंटरटेनमेंट रिपोर्ट 2026 (FICCI-EY Media & Entertainment Report 2026) के मुताबिक, 2025 में ई-कॉमर्स और पॉइंट-ऑफ-सेल विज्ञापन (Point-of-Sale Advertising) 50 प्रतिशत बढ़कर 22,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

वहीं, डेंट्सु-ई4एम डिजिटल रिपोर्ट (Dentsu-e4m Digital Report) के अनुसार भारत में डिजिटल विज्ञापन खर्च का 42 प्रतिशत हिस्सा प्रोग्रामेटिक तरीके (Programmatic) से खरीदा जा रहा है। इसमें रियल टाइम संकेतों (Real-Time Signals) के आधार पर विज्ञापन खरीदने का काम किया जाता है।

हालांकि, ज्यादा डेटा (Data) मिलने का मतलब हमेशा उपभोक्ताओं को बेहतर तरीके से समझ लेना नहीं है। कंपनियां आसानी से मापे जा सकने वाले आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं और वास्तविक कारोबारी नतीजे पीछे छूट सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ब्रांड पहले यह तय करें कि किन परिणामों के लिए मार्केटिंग बजट खर्च करना सही है।

आज भारतीय उपभोक्ता किसी ब्रांड के उसके पास पहुंचने का इंतजार नहीं कर रहा। वह अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से तेजी से फैसला ले रहा है और उसके फैसले का डिजिटल रिकॉर्ड भी बन रहा है। ऐसे में ब्रांडों के लिए सिर्फ ज्यादा शोर पैदा करना नहीं, बल्कि सही समय पर उपयोगी साबित होना ज्यादा जरूरी हो गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

राहुल सेनगुप्ता बने कर्मिक सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स एंड मार्केटिंग

राहुल सेनगुप्ता को कर्मिक सॉल्यूशंस में वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स एंड मार्केटिंग नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रमोटएज में सेल्स और मार्केटिंग के हेड पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 09 September, 2026
Last Modified:
Wednesday, 09 September, 2026
rahulsengupta

राहुल सेनगुप्ता (Rahul Sengupta) को कर्मिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Karmick Solutions Pvt Ltd) में वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स एंड मार्केटिंग (Vice President - Sales & Marketing) नियुक्त किया गया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

अपनी पोस्ट में सेनगुप्ता ने कहा कि वह कंपनी के साथ नई भूमिका शुरू करने को लेकर खुश हैं। उन्होंने इसे अपने प्रोफेशनल जर्नी (Professional Journey) का अगला कदम बताया।

कर्मिक सॉल्यूशंस से जुड़ने से पहले सेनगुप्ता प्रमोटएज (PromotEdge) में हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग (Head of Sales and Marketing) के पद पर थे। इस भूमिका में उन्होंने सेल्स इनिशिएटिव्स (Sales Initiatives) और मार्केटिंग गतिविधियों को आगे बढ़ाने के साथ कंपनी की बिजनेस ग्रोथ (Business Growth) और क्लाइंट एंगेजमेंट (Client Engagement) में योगदान दिया।

नई भूमिका में सेनगुप्ता का फोकस कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग फंक्शंस (Sales and Marketing Functions) को मजबूत करने और ग्रोथ प्लान (Growth Plan) को आगे बढ़ाने पर रहेगा। सेल्स और मार्केटिंग लीडरशिप में उनके अनुभव से कंपनी को बिजनेस विस्तार और मार्केट रिलेशनशिप (Market Relationships) मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

गोदरेज प्रॉपर्टीज से जुड़ीं करिश्मा राणे : संभालेंगी कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस

करिश्मा राणे ने गोदरेज प्रॉपर्टीज में डिप्टी जनरल मैनेजर-कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस का पद संभाला है। इससे पहले वह शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट के साथ चार साल तक जुड़ीं रही थीं।

Last Modified:
Tuesday, 08 September, 2026
karishmarane

करिश्मा राणे (Karishma Rane) ने गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (Godrej Properties Limited) ज्वाइन की है। उन्हें कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर-कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (Deputy General Manager - Corporate Communications) की जिम्मेदारी दी गई है। इस नई भूमिका के साथ वह कम्युनिकेशंस करियर (Communications Career) के अगले फेज में पहुंच गई हैं।

गोदरेज प्रॉपर्टीज से जुड़ने से पहले करिश्मा राणे शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट (Shapoorji Pallonji Real Estate) के साथ करीब चार साल तक काम कर चुकी हैं। उनके पास कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में 17 साल से ज्यादा का अनुभव है।

अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े कारोबारी समूहों के साथ काम किया है। उनका अनुभव कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस (Corporate Communications), ब्रांड बिल्डिंग (Brand Building), नैरेटिव डेवलपमेंट (Narrative Development) और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस (Strategic Communications) जैसे क्षेत्रों में रहा है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज में करिश्मा कंपनी की कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस लीडरशिप (Corporate Communications Leadership) का हिस्सा होंगी। नई भूमिका में उनका पिछला अनुभव और बड़े व अलग-अलग बिजनेस पोर्टफोलियो के साथ काम करने का अनुभव कंपनी के लिए काम आएगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए