BW Disrupt Founders’ Forum आज, युवा उद्यमियों को मिलेगा सम्मान

BW Disrupt की ओर से BW Disrupt Founders’ Forum और BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 का आयोजन 15 सितंबर को नई दिल्ली के The Park में किया जाएगा।

Last Modified:
Tuesday, 15 September, 2026
BWDisrupt8451


BW Disrupt की ओर से BW Disrupt Founders’ Forum और BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 का आयोजन 15 सितंबर को नई दिल्ली के The Park में किया जाएगा। BW Businessworld के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। इस बार कार्यक्रम की थीम “Towards India’s Next Growth Decade” रखी गई है।

कार्यक्रम में देश के कई स्टार्टअप फाउंडर्स, निवेशक और बिजनेस लीडर्स एक साथ जुटेंगे। फोरम की शुरुआत BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और Exchange4media Group के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा के संबोधन से होगी। वह इस बात पर चर्चा करेंगे कि क्या भारत की स्टार्टअप अर्थव्यवस्था 2030 तक देश की GDP में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दे सकती है।

स्टार्टअप और ग्रोथ पर चर्चा

फोरम में भारत में बदलते बिजनेस और ग्रोथ के माहौल पर कई अहम चर्चाएं होंगी। “The New Grammar of Growth: Capital, Conviction and Companies That Endure” सेशन में फाउंडर्स और बिजनेस लीडर्स इस बात पर चर्चा करेंगे कि बदलते माहौल में लंबे समय तक टिकने वाली कंपनियां खड़ी करने के लिए किन चीजों की जरूरत है।

इसके बाद “Bharat’s Billion-Consumer Opportunity” सेशन में भारत में तेजी से बदलते कंज्यूमर मार्केट और नई पीढ़ी के ब्रांड्स के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा होगी। इस सेशन में Digio के को-फाउंडर और CEO अभिनव पाराशर, Globizera Services FZCO की फाउंडर और CEO स्वाति बाबेल, Dogsee Chew की को-फाउंडर और CMO स्नेह शर्मा, Cumin Co की को-फाउंडर और CMO निहारिका जोशी और WickedGud के फाउंडर और CEO भुमन दानी समेत अन्य वक्ता शामिल होंगे।

दोपहर के सत्रों में भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और निवेश के अवसरों पर फोकस रहेगा। “Inside India’s Manufacturing Moment: Founders, Factories and The Future” सेशन में मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी और इंडस्ट्रियल बिजनेस से जुड़े अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

निवेश के बदलते दौर पर भी चर्चा

इसके बाद “The Great Capital Reset” सेशन में निवेश के बदलते पैटर्न और वेंचर कैपिटल के अगले दौर पर चर्चा होगी। इसमें Fundamentum के को-फाउंडर और जनरल पार्टनर आशीष कुमार, Orios Venture Partners की को-फाउंडर सुखमनी बेदी, VG Capital की को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर Ntasha और 247VC के फाउंडर और जनरल पार्टनर शशांक रांदेव शामिल होंगे।

फोरम का अंतिम सेशन “The Decade-Builders: What Will India’s 40 Under 40 Leave Behind?” होगा। इसमें अगली पीढ़ी के उद्यमियों की ओर से बनाई जा रही कंपनियों और उनकी क्षमताओं पर चर्चा की जाएगी।

40 Under 40 Awards का 10वां संस्करण

कार्यक्रम का समापन BW Disrupt 40 Under 40 Awards 2026 के 10वें संस्करण के साथ होगा। इन पुरस्कारों के जरिए उन युवा लीडर्स को सम्मानित किया जाएगा, जो नए बिजनेस खड़े कर रहे हैं, नई कैटेगरी बना रहे हैं और भारत के बदलते उद्यमिता के माहौल में योगदान दे रहे हैं।

इस बार का आयोजन खास है क्योंकि यह 40 Under 40 Awards का 10वां संस्करण है। कार्यक्रम में एक दशक के दौरान उभरते बिजनेस लीडर्स की उपलब्धियों को सेलिब्रेट किया जाएगा और इस बात पर भी फोकस रहेगा कि भारत के अगले विकास दशक में उद्यमियों और कंपनियों से किस तरह की भूमिका की उम्मीद होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

विशाल सिंह ने रिधिरा ग्रुप में संभाली मार्केटिंग की जिम्मेदारी

विशाल सिंह ने रिधिरा ग्रुप में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें हॉस्पिटैलिटी, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Last Modified:
Saturday, 21 November, 2026
vishalsingh

विशाल सिंह ने रिधिरा ग्रुप (Ridhira Group) में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग (Associate Vice President – Marketing) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है।

इस नियुक्ति से पहले सिंह रेडिसन ब्लू होटल ग्रेटर नोएडा (Radisson Blu Hotel Greater Noida) में मार्केटिंग डायरेक्टर (Marketing Director) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने इस होटल में करीब चार साल बिताए।

विशाल को मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने लग्जरी होटल्स, हेरिटेज रिसॉर्ट्स और राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स के लिए मार्केटिंग व कम्युनिकेशन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं।

उनके पूर्व कार्यकाल में विक्टोरा हॉस्पिटैलिटीज प्राइवेट लिमिटेड (Victora Hospitalities Private Limited), वॉक एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (WALK Experiential Marketing & Management Pvt. Ltd.) और डीप येलो (Deep Yellow) सहित कई संस्थान शामिल रहे हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जियो स्टूडियोज ने प्रेरणा झा को एवीपी - मार्केटिंग नियुक्त किया

प्रेरणा झा ने जियो स्टूडियोज में एवीपी मार्केटिंग के रूप में दूसरी पारी शुरू की है। इससे पहले वह व्हिस्पर वर्ल्ड में डिजिटल सॉल्यूशंस बिजनेस हेड थीं और जियो में काम कर चुकी हैं।

Last Modified:
Friday, 20 November, 2026
jio

प्रेरणा झा (Prerna Jha) ने जियो स्टूडियोज (Jio Studios) में एवीपी – मार्केटिंग (AVP – Marketing) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई नियुक्ति की जानकारी साझा की।

अपनी पोस्ट में झा ने बताया कि वह जियो स्टूडियोज में दूसरी पारी शुरू कर रही हैं। पिछले दो साल उन्होंने व्हिस्पर वर्ल्ड (Whisper World) के साथ जकार्ता में बिताए, जहां उन्होंने एआई आधारित कंटेंट और एडवरटाइजिंग प्रोडक्ट्स विकसित करने पर काम किया।

जियो स्टूडियोज में वापसी को उन्होंने घर लौटने जैसा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि स्टूडियो अब नए दौर में प्रवेश कर चुका है और स्त्री 2 (Stree 2), लापता लेडीज (Laapataa Ladies) तथा धुरंधर (Dhurandhar) फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों के जरिए अलग-अलग भाषाओं, फॉर्मेट और दर्शकों तक कहानियां पहुंचा रहा है।

जियो स्टूडियोज से जुड़ने से पहले प्रेरणा झा व्हिस्पर वर्ल्ड में बिजनेस हेड – डिजिटल सॉल्यूशंस (Business Head – Digital Solutions) के पद पर कार्यरत थीं।

जियो स्टूडियोज के साथ यह उनकी दूसरी पारी है। इससे पहले वह अक्टूबर 2023 से अक्टूबर 2024 तक कंपनी में जनरल मैनेजर – मार्केटिंग (General Manager – Marketing) के रूप में काम कर चुकी हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जेरोम स्टीवर्ट बने अमागी के एसवीपी और ग्लोबल हेड ऑफ मार्केटिंग

अमागी ने जेरोम स्टीवर्ट को एसवीपी और ग्लोबल हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त किया है। वह प्रोडक्ट मार्केटिंग, ग्रोथ, क्रिएटिव और कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Last Modified:
Thursday, 19 November, 2026
amagi

अमागी (Amagi) ने जेरोम स्टीवर्ट (Jerome Stewart) को एसवीपी और ग्लोबल हेड ऑफ मार्केटिंग (SVP, Global Head of Marketing) नियुक्त किया है।

वह कंपनी के पूरे मार्केटिंग संगठन का नेतृत्व करेंगे और प्रोडक्ट मार्केटिंग, ग्रोथ मार्केटिंग, क्रिएटिव तथा कम्युनिकेशंस टीमों को एक साझा रणनीति के तहत आगे बढ़ाएंगे। इस नियुक्ति का उद्देश्य अमागी के ब्रांड को मजबूत करना और वैश्विक बाजार में ग्राहकों के बीच मांग बढ़ाना है।

जेरोम को टेक्नोलॉजी मार्केटिंग और नेतृत्व के क्षेत्र में 25 साल से अधिक का अनुभव है। वह कन्विवा (Conviva) से अमागी में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) के रूप में काम किया।

कन्विवा में उन्होंने कंपनी की एजेंटिक एनालिटिक्स (Agentic Analytics) पेशकश की गो-टू-मार्केट रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। इस पहल के तहत कंपनी ने वीडियो स्ट्रीमिंग से आगे बढ़कर ई-कॉमर्स, ट्रैवल और सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) कारोबारों के लिए कंज्यूमर एक्सपीरियंस एनालिटिक्स क्षेत्र में विस्तार किया।

इससे पहले जेरोम डायनाट्रेस (Dynatrace) में वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ग्लोबल मार्केटिंग (Vice President of Global Marketing) के पद पर कार्यरत थे। वहां उन्होंने कंपनी के आईपीओ (IPO) से लेकर ऑब्जर्वेबिलिटी (Observability) क्षेत्र में वैश्विक लीडर बनने तक की यात्रा में गो-टू-मार्केट रणनीति को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।

जेरोम स्टीवर्ट स्प्लंक (Splunk), सेल्सफोर्स (Salesforce) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी कंपनियों में भी वरिष्ठ मार्केटिंग पदों पर काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पंखुड़ी कपूर मैक्स हेल्थकेयर में बनीं यूनिट मार्केटिंग हेड

पंखुड़ी कपूर ने मैक्स हेल्थकेयर में यूनिट मार्केटिंग हेड – मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह मेदांता में CRM – मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थीं।

Last Modified:
Wednesday, 18 November, 2026
max

पंखुड़ी कपूर (Pankhuri Kapoor) ने मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare) में यूनिट मार्केटिंग हेड – मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम (Unit Marketing Head – Max Hospital, Gurgaon) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की।

अपनी पोस्ट में पंखुड़ी ने कहा कि हेल्थकेयर मार्केटिंग केवल कैंपेन और आंकड़ों तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य लोगों का भरोसा कायम करना, मरीजों को केंद्र में रखकर दी जाने वाली देखभाल के बारे में जानकारी पहुंचाना और समुदायों को बेहतर इलाज से जोड़ना भी है।

उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम में अनुभवी क्लिनिशियंस और लीडर्स की टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साह जताया। उनके मुताबिक, नई भूमिका में उनका उद्देश्य नए अवसरों को आगे बढ़ाना और सार्थक बदलाव लाना है। उन्होंने नई चुनौतियों, उद्देश्यपूर्ण विकास और लगातार सीखते रहने की प्रतिबद्धता भी जताई।

मैक्स हेल्थकेयर से जुड़ने से पहले पंखुड़ी कपूर मेदांता (Medanta) में सीआरएम – मार्केटिंग (CRM – Marketing) के पद पर कार्यरत थीं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

महिंद्रा के फार्म डिवीजन की मार्केटिंग हेड बनेंगी नेहा आनंद

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नेहा आनंद को फार्म डिवीजन का वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त किया है। कंपनी में पारिक्षित घोष और उज्ज्वल मुखर्जी की जिम्मेदारियां भी बदली हैं।

Last Modified:
Tuesday, 17 November, 2026
nehaanand

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने नेहा आनंद (Neha Anand) को अपने फार्म डिवीजन का वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग नियुक्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 1 दिसंबर 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। फिलहाल वह कंपनी में एक्सयूवी ब्रांड (XUV Brand) और इंटरनेशनल ऑपरेशंस मार्केटिंग की प्रमुख हैं।

नेहा आनंद 2021 में महिंद्रा से जुड़ी थीं। कंपनी में अब तक वह कई लीडरशिप भूमिकाएं संभाल चुकी हैं। उन्हें अलग-अलग इंडस्ट्री में 24 साल से अधिक का अनुभव है।

कंपनी में नेतृत्व स्तर पर हुए बदलावों के तहत पारिक्षित घोष (Parikshit Ghosh) को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल वह हेड ऑफ नेशनल बिजनेस ऑपरेशंस हैं। अब वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (SVP) और हेड ऑफ नेशनल बिजनेस ऑपरेशंस एंड कस्टमर एक्सपीरियंस की विस्तारित भूमिका संभालेंगे।

वहीं, फार्म डिवीजन मार्केटिंग के मौजूदा प्रमुख उज्ज्वल मुखर्जी (Ujjwal Mukherjee) अब फार्म मशीनरी सेल्स में सीनियर जनरल मैनेजर की भूमिका में जाएंगे। उनका ट्रांजिशन 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगा, जबकि नई जिम्मेदारी 1 अप्रैल 2027 से प्रभावी होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हृषिकेश वेरेकर अल्ट्राटेक सीमेंट में बने लीड – मार्केटिंग

हृषिकेश वेरेकर ने अल्ट्राटेक सीमेंट में लीड – मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह JioBlackRock Mutual Fund में ग्रोथ मार्केटिंग और GTM से जुड़े पद पर कार्यरत थे।

Last Modified:
Tuesday, 17 November, 2026
ultratech

हृषिकेश वेरेकर (Hrishikesh Warekar) ने आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) में लीड – मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाली है।

इससे पहले वह एक साल से अधिक समय तक जियोब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड (JioBlackRock Mutual Fund) में सीनियर मैनेजर – ग्रोथ मार्केटिंग और गो-टू-मार्केट (GTM) के पद पर कार्यरत थे।

वेरेकर को फिनटेक और टेलीकॉम सेक्टर में डिजिटल कारोबार को विकसित करने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाने का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता में ग्रोथ मार्केटिंग, प्रोडक्ट मार्केटिंग, गो-टू-मार्केट स्ट्रैटेजी और मार्केटिंग टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

अपने करियर में वह जियो (Jio) और डावली टेक्नोलॉजीज (Davli Technologies) सहित अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Tribes ने अभिषेक काबरा को बनाया हेड - स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स

Tribes ने अभिषेक काबरा को रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण और कंप्लायंस का प्रमुख नियुक्त किया है। वह कंपनी के कारोबार विस्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों और नई साझेदारियों की योजनाओं पर काम करेंगे।

Last Modified:
Tuesday, 17 November, 2026
tribes

ट्राइब्स (Tribes) ने अभिषेक काबरा (Abhishek Kabra) को हेड – स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स, एक्विजिशंस एंड कंप्लायंस नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ कंपनी अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत करने और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

ट्राइब्स रणनीतिक निवेश और अधिग्रहण के नए अवसर तलाशने के साथ मिडिल ईस्ट और दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर भी काम कर रही है।

ट्राइब्स के चेयरमैन गौर गुप्ता (Gour Gupta) ने कहा कि कंपनी अपनी स्वतंत्र सोच, एकीकृत कामकाज और विविध सेवाओं के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की महत्वाकांक्षा रखती है। उनके मुताबिक, भारतीय प्रतिभा, उद्यमशीलता और विभिन्न क्षमताओं को एक साथ जोड़ने की ताकत कंपनी को भविष्य के लिए तैयार मार्केटिंग एवं कम्युनिकेशंस कारोबार बनाने में मदद कर सकती है।

गुप्ता ने कहा कि स्पोर्ट्स मार्केटिंग, डिजिटल इकोसिस्टम, इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट, सस्टेनेबिलिटी सॉल्यूशंस, रेपुटेशन एडवाइजरी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कंपनी के पास विकास के कई अवसर हैं। उन्होंने अभिषेक काबरा के कारोबार खड़ा करने और उसका विस्तार करने के अनुभव को कंपनी की रणनीतिक योजनाओं के लिए अहम बताया।

काबरा को फाइनेंशियल मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी, बिजनेस ऑपरेशंस, फंडरेजिंग और मर्जर एंड एक्विजिशंस में 22 साल से अधिक का अनुभव है। वह ओगिल्वी एंड माथर (Ogilvy & Mather), माइलस्टोन ब्रांडकॉम (Milestone Brandcom), पोस्टर्स्कोप (Posterscope), डेंट्सु (Dentsu) और आइडियाकैफे एजेंसी (Ideacafe Agency) में वरिष्ठ नेतृत्वकारी पदों पर काम कर चुके हैं। उन्हें मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस इंडस्ट्री के साथ कारोबार विस्तार और विभिन्न व्यवसायों के एकीकरण का अनुभव है।

नई भूमिका में काबरा गौर गुप्ता और ट्राइब्स की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर रणनीतिक निवेश, वित्तीय प्रबंधन और कमर्शियल कंप्लायंस को मजबूत करेंगे। उनकी जिम्मेदारी में अधिग्रहण के अवसरों की पहचान और उन्हें आगे बढ़ाना भी शामिल होगा।

इसके अलावा, वह विकास की संभावनाओं वाले कारोबारों का मूल्यांकन, पूरक व्यवसायों और क्षमताओं की पहचान तथा रणनीतिक साझेदारियां विकसित करने पर काम करेंगे। कंपनी के अंतरराष्ट्रीय विस्तार और एक विविधतापूर्ण, विस्तार योग्य एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी संगठन के लिए वित्तीय और परिचालन ढांचा तैयार करने में भी उनकी भूमिका होगी।

अपनी नियुक्ति पर अभिषेक काबरा ने कहा कि ट्राइब्स की उद्यमशीलता से जुड़ी सोच और स्वतंत्र कार्यशैली उन्हें आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी, डिजिटल एंगेजमेंट, इन्फ्लुएंस और ब्रांड अनुभव के नए तरीकों से इंडस्ट्री में विकास के अवसर बढ़ रहे हैं। वह गौर गुप्ता और लीडरशिप टीम के साथ रणनीतिक निवेश, अधिग्रहण, साझेदारियों और मजबूत कमर्शियल क्षमताओं के जरिए कंपनी के लिए टिकाऊ और लाभदायक विकास हासिल करने पर काम करेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

क्रॉक्स इंडिया में संदीप पाल की नियुक्ति : ब्रांड की ग्रोथ और विस्तार पर रहेगा फोकस

संदीप पाल ने क्रॉक्स इंडिया में जनरल मैनेजर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल में पैंटालून्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर थे।

Last Modified:
Monday, 16 November, 2026
crocs

संदीप पाल (Sandeep Pal) ने क्रॉक्स इंडिया (Crocs India) में जनरल मैनेजर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (Aditya Birla Fashion and Retail Ltd.) में पैंटालून्स (Pantaloons) के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) थे। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर पोस्ट साझा कर अपनी नई पारी की जानकारी दी।

अपनी पोस्ट में पाल ने पैंटालून्स और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल के साथ बिताए समय को याद किया। उन्होंने लिखा, “पैंटालून्स और आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड का शुक्रिया।

यहां मुझे बेहतरीन लोगों के साथ काम करने, बहुत कुछ सीखने और कई वर्षों तक मिलकर कारोबार को आगे बढ़ाने का मौका मिला। हमने साथ मिलकर जो कुछ बनाया, उस पर मुझे गर्व है और अपने सभी सहयोगियों का आभारी हूं।”

क्रॉक्स इंडिया में अपनी नई भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे ग्लोबल ब्रांड का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं, जिसने परंपरागत सोच को चुनौती दी है और व्यक्तिगत पहचान, रचनात्मकता तथा खुद को अभिव्यक्त करने को बढ़ावा दिया है।

पाल के मुताबिक, भारत में क्रॉक्स ने मजबूत मौजूदगी बनाई है और इस बाजार में आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। उनका फोकस ब्रांड की मौजूदा गति को आगे बढ़ाने, उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव मजबूत करने और भारतीय बाजार में कारोबार को नई ऊंचाई तक ले जाने पर रहेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

32 साल का सफर, Dabur को अलविदा कह भावुक हुए मोहित मल्होत्रा

डाबर इंडिया (Dabur India) के ग्लोबल CEO और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मोहित मल्होत्रा कंपनी के साथ अपने 32 साल लंबे सफर को अलविदा कहने जा रहे हैं।

Last Modified:
Saturday, 14 November, 2026
Mohit5210

डाबर इंडिया (Dabur India) के ग्लोबल CEO और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मोहित मल्होत्रा कंपनी के साथ अपने 32 साल लंबे सफर को अलविदा कहने जा रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के फैसले का ऐलान किया था। अब उन्होंने LinkedIn पर एक भावुक पोस्ट साझा कर Dabur के साथ बिताए अपने लंबे सफर, उपलब्धियों और यादों को याद किया है।

मोहित मल्होत्रा ने साल 1994 में Dabur India में एक Management Trainee के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उस समय वह एक युवा प्रोफेशनल थे और उन्हें लगता था कि वह बिजनेस को अच्छी तरह समझते हैं। लेकिन उनके मुताबिक, Dabur ने उन्हें शुरुआती दिनों में ही यह सिखा दिया कि बिजनेस चलाने के लिए सिर्फ डिग्री और आत्मविश्वास काफी नहीं होता, बल्कि लगातार सीखना और अनुभव हासिल करना भी जरूरी है।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 32 साल, एक कंपनी और जिंदगीभर की दोस्ती। उनके लिए Dabur का सफर सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि जिंदगी का एक ऐसा अनुभव रहा, जिसने उन्हें एक प्रोफेशनल के साथ-साथ एक बेहतर इंसान भी बनाया।

250 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचा भारत का कारोबार

मोहित मल्होत्रा ने अपनी पोस्ट में Dabur के कारोबार में आए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके सफर के दौरान कंपनी का भारतीय कारोबार करीब 250 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कारोबार को शून्य से शुरू करके 100 से ज्यादा बाजारों में 2,500 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कंपनी ने कई मुश्किल दौर भी देखे। इनमें Arab Spring, कठिन ऑडिट और कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियां शामिल थीं। हालांकि, हर बार कंपनी की टीम ने इन मुश्किलों का सामना किया और पहले से ज्यादा मजबूती के साथ आगे बढ़ी।

मोहित मल्होत्रा के मुताबिक, इस पूरे सफर से उन्हें सबसे बड़ी सीख यह मिली कि संकट से सिर्फ बिजनेस नहीं निकलते, बल्कि लोग और उनकी मेहनत किसी भी मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकलने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने अपनी टीम के उन लोगों को भी याद किया, जो रात 11 बजे तक छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए काम करते थे। उन्होंने लिखा कि कई बार उन्हें रात में WhatsApp पर मैसेज मिलता था, जिसमें लिखा होता था, 'Sir, small issue... ho jayega!' और आखिरकार समस्या का समाधान भी हो जाता था।

1994 में शुरू हुआ सफर, कई देशों में संभाली जिम्मेदारी

मोहित मल्होत्रा ने Dabur में अपने करियर की शुरुआत 1994 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कंपनी में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया।

साल 2001 में उन्हें Dabur के यूरोपीय कारोबार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद 2004 में वह दुबई चले गए, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कारोबार की मार्केटिंग का काम संभाला। साल 2008 में उन्हें Dabur International का CEO बनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार की कमान संभालने के दौरान मोहित मल्होत्रा ने कंपनी के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में Dabur ने विदेशों में अधिग्रहण की दिशा में भी कदम बढ़ाए। कंपनी ने तुर्की की Hobi Kozmetik Group और अमेरिका की Namaste Laboratories का अधिग्रहण किया। इन सौदों से Dabur के पर्सनल केयर कारोबार को विस्तार मिला और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसकी मौजूदगी मजबूत हुई।

इसके बाद मोहित मल्होत्रा ने Dabur के भारत कारोबार की जिम्मेदारी संभाली। वह 1 अप्रैल 2019 को Sunil Duggal के बाद Dabur India के CEO बने।

फरवरी 2026 में कंपनी ने उन्हें Global CEO के रूप में नई जिम्मेदारी दी थी। इसी दौरान Herjit Singh Bhalla को भारत के कारोबार का प्रमुख बनाया गया था, जो मोहित मल्होत्रा को रिपोर्ट करते थे।

Dabur के ब्रैंड्स को मजबूत बनाने पर रहा जोर

CEO के तौर पर मोहित मल्होत्रा ने Dabur के पुराने और मजबूत ब्रैंड्स को कंपनी की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति के केंद्र में रखा। इनमें Dabur Red Paste, Dabur Amla, Réal, Dabur Honey और Dabur Chyawanprash जैसे प्रमुख ब्रैंड शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्होंने युवा ग्राहकों तक पहुंच बनाने पर भी ध्यान दिया। कंपनी ने आयुर्वेदिक उत्पादों के नए फॉर्मेट और उनके इस्तेमाल के नए तरीके विकसित करने पर जोर दिया, ताकि नई पीढ़ी के ग्राहकों को भी इन उत्पादों से जोड़ा जा सके।

उनके कार्यकाल में Dabur ने अपने फूड्स कारोबार का भी विस्तार किया। जनवरी 2023 में कंपनी ने Badshah Masala में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया। इस सौदे से Dabur को मसालों के ब्रैंडेड बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिला। साथ ही, Badshah Masala को कंपनी के बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का फायदा पहुंचाने का रास्ता भी खुला।

डिजिटल और क्विक कॉमर्स पर भी दिया ध्यान

बदलते बाजार के साथ Dabur ने ऑनलाइन कारोबार पर भी अपना फोकस बढ़ाया। कंपनी ने नए ब्रैंड्स और उत्पादों को बाजार में उतारने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल शुरू किया। साल 2025 में Dabur ने Siens नाम से एक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सप्लीमेंट्स ब्रैंड लॉन्च किया। इसे Amazon और कंपनी के अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाया गया।

मोहित मल्होत्रा ने क्विक कॉमर्स को भी ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम माना। उनके मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रीमियम उत्पादों को नए ग्राहकों तक पहुंचाने के अवसर मिल सकते हैं।

अब दुबई में शुरू करेंगे नई पारी

Dabur के साथ अपने 32 साल के सफर को याद करते हुए मोहित मल्होत्रा ने कहा कि वह कंपनी में कारोबार बनाने के इरादे से आए थे, लेकिन यहां से दोस्ती और रिश्तों की ऐसी पूंजी लेकर जा रहे हैं, जिसका कोई रिटायरमेंट नहीं होता।

उन्होंने यह भी बताया कि अब वह दुबई में अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। इस बदलाव को लेकर उनके मन में वही उत्साह और हल्की घबराहट है, जो 1994 में Dabur के पहले दिन थी।

युवा प्रोफेशनल्स को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि करियर के हर कदम की पहले से योजना बनाने के बजाय मुश्किल जिम्मेदारियों को स्वीकार करना चाहिए। असफलताओं से सीखना चाहिए और हमेशा कुछ नया जानने की उत्सुकता बनाए रखनी चाहिए। उनके मुताबिक, जिस दिन किसी व्यक्ति को लगने लगे कि वह कमरे में सबसे ज्यादा समझदार है, उसी दिन उसकी सीखने की प्रक्रिया रुक जाती है।

कौन संभालेगा अब Dabur का कारोबार?

मोहित मल्होत्रा के जाने के बाद कंपनी के ग्लोबल CEO पद पर अगला नाम कौन होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इस बीच, Whole-time Director P D Narang अंतरराष्ट्रीय कारोबार की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। वहीं, Herjit Singh Bhalla भारत के कारोबार का नेतृत्व जारी रखेंगे। 14 नवंबर से वह कंपनी के बोर्ड में Whole-time Director के रूप में भी शामिल होंगे।

इस तरह Dabur के लिए यह बदलाव एक महत्वपूर्ण दौर है। एक तरफ कंपनी को नए नेतृत्व की व्यवस्था करनी है, तो दूसरी तरफ उसे भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने कारोबार की रफ्तार बनाए रखनी होगी। वहीं, मोहित मल्होत्रा के लिए Dabur के साथ 32 साल का सफर खत्म होने के बाद अब दुबई में एक नई शुरुआत का समय है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आदित्य करलेकर की नई पारी : 'Puravankara' में संभालेंगे मार्केटिंग और पीआर की जिम्मेदारी

पुरवणकरा ने आदित्य करलेकर को जनरल मैनेजर – मार्केटिंग, पीआर और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस नियुक्त किया है। वह इससे पहले बिरला एस्टेट्स, फिन पार्टनर्स और बर्सन में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

Last Modified:
Thursday, 12 November, 2026
brandmarketing

रियल एस्टेट कंपनी पुरवणकरा (Puravankara) ने आदित्य करलेकर (Aditya Karlekar) को जनरल मैनेजर – मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशंस और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस नियुक्त किया है। करलेकर ने लिंक्डइन (LinkedIn) पर पोस्ट साझा कर अपनी नई भूमिका की जानकारी दी।

वह बिरला एस्टेट्स (Birla Estates) से पुरवणकरा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बिरला एस्टेट्स में करीब दो साल काम किया। इस दौरान उन्होंने लीड – पीआर एंड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस और डिप्टी जनरल मैनेजर – सेंट्रल मार्केटिंग की जिम्मेदारियां संभालीं।

इससे पहले करलेकर कम्युनिकेशंस कंसल्टेंसी फर्म फिन पार्टनर्स (FINN Partners) में दो साल तक पार्टनर – वेस्ट के पद पर रहे। यहां उन्होंने ट्रैवल, हेल्थकेयर, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर जैसे क्षेत्रों के क्लाइंट्स से जुड़े कामकाज का प्रबंधन किया।

करलेकर बर्सन (Burson) के साथ भी चार साल से अधिक समय तक जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने एसोसिएट अकाउंट डायरेक्टर से अकाउंट डायरेक्टर और फिर एसोसिएट डायरेक्टर – कंज्यूमर तक की जिम्मेदारियां संभालीं।

बर्सन में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बुकिंग डॉट कॉम (Booking.com), आइकिया (IKEA), फेरेरो इंडिया (Ferrero India), बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के ब्रांड्स और मार्स्क (Maersk) जैसे क्लाइंट्स के साथ काम किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए