होम / साक्षात्कार / नोटबंदी के प्रभाव को इस रूप में देखते हैं न्यूज ब्रॉडकास्टर्स

नोटबंदी के प्रभाव को इस रूप में देखते हैं न्यूज ब्रॉडकास्टर्स

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सरकार द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद से न्यूज ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री काफी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इस फैसले का इस इंडस्ट्री पर क्‍या प्रभाव पड़ रहा है, यह अभी पूरी तरह से ज्ञात नहीं हुआ है। हालांकि इंडस्‍ट्री के सूत्रों का कहना है कि इस घोषणा के बाद से इसके बिजनेस में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सरकार द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद से न्यूज ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री काफी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। इस फैसले का इस इंडस्ट्री पर क्‍या प्रभाव पड़ रहा है, यह अभी पूरी तरह से ज्ञात नहीं हुआ है। हालांकि इंडस्‍ट्री के सूत्रों का कहना है कि इस घोषणा के बाद से इसके बिजनेस में ज्यादा अंतर नहीं देखा गया है। घबराने की जरूरत नहीं : ‘जी मीडिया’ (Zee Media) देश में केबल न्यूज की शुरुआत करने वालों में शामिल थी। अगस्‍त में कंपनी ने World Is One News (WION) की लॉन्चिंग के साथ ही इंटरनेशनल न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में प्रवेश किया। देश में नोटबंदी के बाद से यह भारतीय प्रसारण कंपनी इसके प्रभावों पर करीब से नजर रखे गए है। इस बारे में ‘जी एंटरटेनमेंट एंड एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्‍टर पुनीत गोयनका का कहना है, ‘इस बारे में फिलहाल हम कुछ नहीं कह सकते हैं।’ उन्‍होंने कहा कि इंडस्‍ट्री में एक आम धारणा है कि कंज्‍यूमर की खरीदारी क्षमता में कमी होने के कारण विज्ञापन खर्च (ad spends) भी कम होने की संभावना है लेकिन गोयनका का कहना है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। गोयनका ने कहा, ‘पैनिक से किसी का कोई भला नहीं होगा फिर चाहे वह ब्रॉडकास्‍टर्स हों अथवा एजेंसियां। हमें आपस में मिल-बैठकर समस्‍या का समाधान तलाशना होगा।’ विज्ञापन में कमी (Dip in ad sales) अंग्रेजी पाठकों के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले टाइम्‍स ग्रुप (Times Group) का कहना है कि नोटबंदी का विज्ञापन पर प्रभाव नवंबर में दिखाई देगा और हो सकता है कि यह दिसंबर में भी दिखाई दे। टाइम्‍स नेटवर्क के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्‍टर एमके आनंद का कहना है, ‘विज्ञापनों पर अभी कुछ अस्‍थायी प्रभाव देखे जा रहे हैं और एफएमसीजी सेक्‍टर में अभी इसकी शुरुआत है लेकिन मेरा मानना है कि इसका ई-कॉमर्स सेक्‍टर पर ज्‍यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।’ नोटबंदी के बाद इस तिमाही के वित्‍तीय परिणमों के बारे में एमके आनंद ने कहा, ‘नवंबर में इस पर करीब 20 प्रतिशत का प्रभाव पड़ा है। मुझे लगता है कि दिसंबर में इसमें सुधार होगा।’ वहीं इस बारे में एनडीटीवी (NDTV) के ग्रुप सीईओ और एग्जिक्‍यूटिव वाइस प्रेजिडेंट केवीएल नारायण राव का कहना है, ‘यह मामला सिर्प न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग बिजनेस तक ही सीमित नहीं है बल्कि दूसरों पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ेगा।’ राव ने स्‍वीकार किया कि उनके ग्रुप पर भी इसका थोड़ा प्रभाव पड़ा है और इससे निबटने की कोशिश की जा रही है। सकारात्मक प्रभाव होगा (Overall impact can be positive) आनंद के शब्‍दों में हम कहें तो ‍इसका ब्रॉड‍कास्टिंग पर काफी सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। उन्‍होंने बताया कि घरेलू स्‍तर पर सबस्क्रिप्‍शन रेवेन्‍यू में पारदर्शिता आएगी जबकि अभी ऐसा नहीं है। उन्‍होंने जोर देते हुए कहा, ‘इससे multiple-system operators (MSO) में सुधार होगा, ब्रॉडकास्‍टर रेवेन्‍यू बढ़ेगा और इस प्रकार हमारे प्रॉडक्‍ट की क्‍वलिटी भी अच्‍छी होगी। कुल मिलाकर इस कदम से आने वाले समय में काफी फायदा होगा।’ समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

15 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

14 hours ago