होम / साक्षात्कार / ‘प्राइम टाइम’ की परंपरा को तोड़ने में सफल रहा ABP News का 'जन-मन'

‘प्राइम टाइम’ की परंपरा को तोड़ने में सफल रहा ABP News का 'जन-मन'

अभिषेक मेहरोत्रा ।। टीवी न्यूज की दुनिया में कई सालों से प्राइम टाइम पर अध

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

अभिषेक मेहरोत्रा ।।

टीवी न्यूज की दुनिया में कई सालों से प्राइम टाइम पर अधिकांश चैनल पैनल डिस्कशन की विधा से बंधकर रह गए थे। ऐसे में दिन की सभी बड़ी खबरों के लिए टीवी मीडिया इंडस्ट्री को एक ऐसे शो की जरूरत थी, जो प्राइम टाइम के वक्त दिन की सभी बड़ी खबरों पर बात करे। शायद इसी डिमांड को समझ लिया एबीपी न्यूज ने और लॉन्च किया प्राइम टाइम के वक्त 9 बजे खबरों का बुलेटिन ‘जन-मन’। इस बुलेटिन को पेश करने की जिम्मेदारी दी खबरों की दुनिया की नब्ज से भलिभांति परिचित टीवी पत्रकार दिबांग को।

दिबांग भी इस शो के लिए फील्ड में एक बार फिर पूरे जोश-खरोश के साथ उतर गए हैं। पहले एपिसोड में बाबा रामदेव की फैक्ट्री से जिस तरह उन्होंने लोगों को रूबरू कराया, वे स्टोरी देखने लायक थी। अब चूंकि शो ने एक लंबा समय तय किया है और अपने स्लॉट में उसे जनता से भी फीडबैक सही मिल रहा है, ऐसे में हमने इस शो को लेकर बात की शो के प्रस्तुतकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार दिबांग से...

खबर की खबर चाहता है दर्शक

शो की यूएसपी पर बात करते हुए दिबांग कहते हैं कि आजकल का दर्शक बहुत इंटेलिजेंट है। उसे दिनभर में क्या बड़ी घटनाएं हुई हैं, उसकी जानकारी रहती ही है। रात नौ बजे दर्शक खबर को खबर के नजरिए से नहीं, बल्कि खबर की खबर लेने के मूड में होता है। उस वक्त वे खबर के विभिन्न आयामों को समझना चाहता है, हम अपने शो के जरिए दर्शक को बड़ी खबर के हर एंगल से समझाते हैं। खबर के पीछे के मुद्दों को दर्शकों को बताना इस शो की विशिष्टता है। आज का युवा टेक्नोक्रेट है और वे न्यूज से हर वक्त जुड़ा रहता है, ऐसे में वे प्राइम टाइम से वक्त अपने टीवी पर एक सॉलिड न्यूजरूम चाहता है, इसलिए जन-मन की टीम पूरे दिन बहुत रिसर्च कर उसे खबर के पीछे की ऐसे जानकारियां उपलब्ध कराती है, जो हमारे दर्शक को खबर की खबर दे सकें।

स्टूडियो में पैनल डिस्कशन के दौर में इस तरह का प्रयोग क्यों? पर दिबांग कहते है कि एक पत्रकार और एंकर को निरंतर फील्ड से जुड़ा रहना चाहिए और जनता से संवाद में कई बार पता लगा कि लोग प्राइम टाइम के समय खालिस खबर को जानना चाहते हैं, पॉइंट ऑफ व्यूज वो दिनभर पढ़-देख रहे हैं। इस शो में कई खबरों के साथ दिखाए जाने वाले आंकड़े बेहद चौंकाने वाले होते हैं। एक कोशिश है कि न्यूज प्राइम टाइम के वर्तमान ट्रेंड से इतर कुछ ऐसा पेश करे जो दर्शक को खबर से जोड़ सके।

प्रेजेंटेशन के जरिए सीधे दर्शक से जुड़ाव

टीआरपी बटोरने के लिए जिस तरह आज प्राइम टाइम के अहम समय पर शोर-शराबा हावी है, ऐसे में दिबांग बड़ी सौम्यता के साथ शो कर रहे हैं, क्या कारण है इसका? दिबांग जवाब देते हैं कि आज देश तरक्की कर रहा है, आज का युवा ट्रेंडब्रेकर है, वे ट्रस्टवर्धी और रिसर्च न्यूज देखना चाहता है। वे अब बेडरूम में खबर देखता है, ऐसे में उसके साथ आपका जुड़ाव तभी संभव है, जब आप उस लहेजे में बात करें जिस लहेजे की आप दूसरों से अपेक्षा करते हैं।

खूब पसंद किया जा रहा है न्यूज पॉजिटिव सेक्शन

जन-मन शो में एक सेक्शन है न्यूज पॉजिटिव, जिसके अंतर्गत ऐसी खबर दिखाई जाती है, जिसके बाद दर्शक वाकई दिल से खुश हो जाता है। क्राइम, करप्शन और पॉलिटिक्स के बाद जब वे इस सेक्शन के जरिए प्रेरणादायी खबर देखता हैं, तो उसे लगता है कि देश में सबकुछ गलत या खराब ही नहीं है, बहुत कुछ अच्छा भी हो रहा है। इस सेक्शन की खबर कहती है कि भारत काफी मजबूत है। यहां के लोग ठोस काम करते हैं। ईमानदारी और मेहनत से लोग बड़े-बड़े काम करते हैं और हम इन खबरों के जरिए उन्हें सलाम कर रहे हैं।

बहुत कुछ याद दिला जाता है चलते-चलते

इस शो के पसंदीदा सेक्शन चलते-चलते के बारे में दिबांग कहते हैं कि वाकई ये सेक्शन उस दिन के अतीत के महत्व के बारे में ऐसा बताता है कि लोगों के मन में बहुत कुछ भूला-बिसरा फिर से ताजा हो जाता है।

दिबांग के जन-मन के बारे में जब मैंने कई आम लोगों से बात की, तो लोगों को दिबांग का अंदाज तो पसंद आ ही रही है, साथ ही ये भी कहूंगा कि कई दर्शक दिबांग के नए क्लीन शेव लुक को भी काफी पसंद कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

15 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

15 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

14 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago