होम / साक्षात्कार / सूचना और प्रसारण मंत्री ने दूरदर्शन के बारे में क्या कहा, जानें यहां...
सूचना और प्रसारण मंत्री ने दूरदर्शन के बारे में क्या कहा, जानें यहां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता दूरदर्शन (Doordarshan) ने पिछले दिनों अपना 57वां स्थापना दिवस मनाया। नई दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन में आयोजित स्पेशल कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने स्टाफ और दर्शकों को इतना लंबा सफर (57 साल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सार्वजनिक प्रसारणकर्ता दूरदर्शन (Doordarshan) ने पिछले दिनों अपना 57वां स्थापना दिवस मनाया। नई दिल्ली स्थित दूरदर्शन भवन में आयोजित स्पेशल कार्यक्रम में सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने स्टाफ और दर्शकों को इतना लंबा सफर (57 साल) तय करने पर बधाई थी।
दूरदर्शन की लोकप्रियता का गुणगान करते हुए नायडू ने देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी अपनी पहुंच बनाने के लिए इसकी काफी सराहना की। उनका कहना था कि देश में दूरदर्शन सबसे भरोसेमंद न्यूज सेवा है।
With the Producers, Directors, Actors and Anchors of good old days of Doordarshan at 57 foundation day pic.twitter.com/CLqlT3jbsm
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) September 15, 2016
नायडू ने कहा कि उन्होंने मीडिया संस्थानों को हमेशा सनसनी से दूर रहने (keep away from sensationalism) और सच को दिखाने (be mirror to truth) की सलाह दी है। नायडू का कहना था कि आज के मॉर्डन न्यूज मीडिया में दूरदर्शन ने अश्लीलता को बढ़ावा न देकर, बेहूदगी से दूर रहकर और सनसनी फैलाने वाली खबरें न दिखाकर अपनी लोकप्रियता को बनाए रखा है। नायडू ने कहा कि दूरदर्शन ने देश के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में भी काफी सहयोग दिया है। कार्यक्रम के अंत में नायडू ने सामाजिक सद्भाव और एकता पर बल देते हुए उम्मीद जताई कि दर्शक दूरदर्शन को इसी तरह पसंद रखना जारी रखेंगे और इसकी लोकप्रियता में भी और बढ़ोतरी होगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स