होम / साक्षात्कार / MD रबिन्द्र नारायण ने बताया, कैसे पूरी दुनिया के सामने उदाहरण पेश करेगा पीटीसी नेटवर्क

MD रबिन्द्र नारायण ने बताया, कैसे पूरी दुनिया के सामने उदाहरण पेश करेगा पीटीसी नेटवर्क

पीटीसी नेटवर्क की ओर से तीन जुलाई को वर्चुअल रूप में ‘पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स’ के 10वें एडिशन का आयोजन किया जाएगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

प्रतिष्ठित ‘पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स’ (PTC Punjabi Film Awards) का 10वां एडिशन दस्तक देने को तैयार है। 'पीटीसी नेटवर्क' (PTC Network) की ओर से तीन जुलाई को वर्चुअल रूप (ऑनलाइन) में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महामारी के इस दौर में जब तमाम अवॉर्ड शोज या तो स्थगित किए जा रहे हैं अथवा रद्द हो रहे हैं, पीटीसी नेटवर्क ने कोरोनावायरस (कोविड-19) के द्वारा उत्पन्न तमाम चुनौतियों के बावजूद इसे होस्ट करने का निर्णय लिया है। तीन जुलाई को पीटीसी पंजाबी चैनल पर अथवा इसके फेसबुक पेज पर इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो को देखा जा सकेगा।

हमारे समूह की अंग्रेजी वेबसाइट ‘Everything Experiential’ को दिए एक इंटरव्यू में 'पीटीसी नेटवर्क' के एमडी और प्रेजिडेंट रबिन्द्र नारायण ने वर्चुअल इवेंट के पीछे की प्रेरण के साथ ही यह भी बताया कि पीटीसी किस तरह इतना बड़ा इवेंट आयोजित करेगा, जो विश्व में एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:    

पीटीसी पंजाबी वर्चुअल फिल्म अवॉर्ड्स के बारे में कुछ बताएं, इस वर्चुअल इवेंट को आयोजित करने के पीछे क्या सोच है?

यह 10वां साल है, जब पीटीसी पंजाबी सिनेमा को एक श्रेष्ठ पहचान देगा और उसके उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देगा। दुर्भाग्य से, कोरोना और लॉकडाउन के कारण तमाम इवेंट्स और एक्टिविटीज कैंसल हो गई हैं और और हमारे वार्षिक अवॉर्ड समारोह को धूमधाम से करने की कोई उम्मीद नहीं थी जो हम इतने वर्षों से करते आ रहे हैं। लगभग सभी लोगों ने हमसे कहा कि इस साल इस आयोजन को न करें, लेकिन हम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की इतनी कड़ी मेहनत और योगदान को कैसे भूल सकते हैं, इसलिए हमने निर्णय लिया और हम इस आयोजन को टेक्नोलॉजी की सहायता से वर्चुअल रूप में करेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर आर्टिस्ट कहीं से भी शामिल हो सकते हैं और एक-दूसरे से जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही हम वर्चुअल रूप में उसी भव्यता के साथ समारोह कर सकते हैं, जितनी भव्यता के साथ यह पूर्व में हमेशा से होता आया है। दुनिया में किसी ने भी वर्चुअल ऑनलाइन अवॉर्ड्स समारोह के बारे में नहीं सोचा और हमने इस बारे में सोचा है। हमेशा की तरह, हमें पूरी दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए।  

जहां तक इस वर्चुअल अवॉर्ड्स की बात है तो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से इसे किस तरह की प्रतिक्रिया मिली है?

लोग काफी उत्साहित और आशान्वित हैं और आश्चर्यचकित हैं कि कैसे इस तरह की चीजें आकार ले रही हैं। हम देख रहे हैं कि लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह बना हुआ है।

यदि हम इस वर्चुअल इवेंट के तकनीकी पहलू को देखें तो आप किस तरह से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह वास्तविक इवेंट के जैसे ही होगा?

शुरुआत की बात करें तो यदि आप इस इवेंट का टीजर (teaser) देखेंगे तो आप गुरप्रीत घुग्गी और दिव्या दत्ता को नोटिस करेंगे कि कैसे वे शो को होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं और आपस में संवाद कर रहे हैं। जबकि सच यह है कि घुग्गी अपने होमटाउन पंजाब में और दिव्या मुंबई में थी। टीजर देखकर कोई नहीं कह सकता कि वे साथ-साथ नहीं हैं और एक जगह से एंकरिंग नहीं कर रहे हैं।

शो के लिए इन दोनों के साथ ही अन्य स्टार जैसे- निंजा, गुरनाम भुल्लर और हरिश वर्मा अलग-अलग शहरों से एक वर्चुअल सेट पर शो होस्ट करेंगे। ऑडियंस को अहसास भी नहीं होगा कि ये कलाकार साथ-साथ खड़े होकर होस्ट नहीं कर रहे हैं। मीत ब्रदर्स मुंबई से परफॉर्म करने जा रहे हैं और इसी तरह अन्य आर्टिस्ट भी अलग-अलग जगह से परफॉर्म करेंगे। जैसे-गिप्पी ग्रेवाल और सुनंदा शर्मा की परफॉर्मेंस की बात करें को डांसर्स दिल्ली में हैं जबकि आर्टिस्ट मोहाली में हैं, लेकिन वे सभी वर्चअल सेट पर आपस में इतनी तालमेल से अपने डांस मूवमेंट कर रहे हैं कि इस बात का पता ही नहीं चलता कि वे अलग-अलग जगह से यह सब कर रहे हैं।      

इस तरह के सेट को डिजाइन करने में, हर मूव को तैयार करने में, वर्चुअल स्टेज लाइट को बनाने में काफी समय लगता है। टेक्नोलॉजी के अलावा कलाकारों के प्रत्येक लुक और भाव भंगिमाओं को आपस में काफी अच्छी तरह से समन्वित किया गया है। तीन जुलाई को पीटीसी पंजाबी को अपनी स्क्रीन पर देखिए अथवा फेसबुक पर आइए और इस ‘जादुई’ आयोजन को देखिए।  

आखिर में हमे ये बताएं कि पिछले तीन महीनों में आपने अपने दर्शकों को किस तरह अपने साथ जोड़े रखा?

हमने इसके लिए काफी व्यापक अभियान चलाया था। इसी का परिणाम रहा है कि फेसबुक हमारा डिजिटल पार्टनर बन गया है। नॉमिनेशंस की घोषणा की गई है। पिछले दशकों के शानदार पलों को कंपाइल कर उन्हें ऑनलाइन रूप से पोस्ट किया गया है, ताकि लोगों में इसके लिए काफी रुचि बढ़े। इसके अलावा जूम और फोन सेशन के माध्यम से सेलेब्रिटीज को समझाया गया है कि हम कैसे इस शो की योजना बना रहे थे। यह सभी कुछ काफी आशाजनक लग रहा है।


टैग्स पीटीसी नेटवर्क रबिन्द्र नारायण पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 days ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

1 hour ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago