होम / इंटरनेशनल / ट्रायल से पहले सोशल मीडिया एडिक्शन मामले में Snapchat की पैरेंट कंपनी ने किया समझौता

ट्रायल से पहले सोशल मीडिया एडिक्शन मामले में Snapchat की पैरेंट कंपनी ने किया समझौता

'स्नैपचैट' (Snapchat) की पैरेंट कंपनी Snap Inc. ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में चल रहे सोशल मीडिया एडिक्शन से जुड़े एक सिविल मुकदमे को ट्रायल शुरू होने से ठीक पहले आपसी समझौते के जरिए निपटा लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

'स्नैपचैट' (Snapchat) की पैरेंट कंपनी Snap Inc. ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में चल रहे सोशल मीडिया एडिक्शन से जुड़े एक सिविल मुकदमे को ट्रायल शुरू होने से ठीक पहले आपसी समझौते के जरिए निपटा लिया है। इस मामले में Snap के सीईओ इवान स्पीगल को भी गवाही देनी थी, लेकिन अब कंपनी ने केस से बाहर निकलने का रास्ता चुन लिया है।

Snap ने BBC को बताया कि सभी पक्ष इस बात से खुश हैं कि मामला आपसी सहमति से सुलझ गया। हालांकि, इस केस में शामिल बाकी बड़ी टेक कंपनियां- Meta, TikTok और YouTube अब भी इस मुकदमे का सामना करेंगी और उनके खिलाफ ट्रायल जारी रहेगा।

यह मुकदमा K.G.M. नाम की एक 19 साल की युवती ने दायर किया था। युवती का आरोप है कि सोशल मीडिया ऐप्स की एडिक्शन लगने के बाद उसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। Snap भी उन कंपनियों में शामिल थी, जिन पर यह आरोप लगाया गया था।

कैलिफोर्निया में चल रहा यह मामला तीन “बेलवेदर ट्रायल्स” में से पहला है, जिनमें हजारों ऐसे मुकदमों को एक साथ जोड़ा गया है। पिछले साल लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डिजाइन और फीचर्स भी नुकसान के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं, न कि सिर्फ यूजर्स द्वारा डाले गए कंटेंट।

अब तक टेक कंपनियां अपनी सुरक्षा के लिए अमेरिका के सेक्शन 230 कानून का सहारा लेती रही हैं, जो प्लेटफॉर्म्स को यूजर कंटेंट के लिए कानूनी जिम्मेदारी से काफी हद तक बचाता है। हालांकि, इस मामले में अदालत का रुख कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। पहला ट्रायल 27 जनवरी से जूरी चयन के साथ शुरू होने वाला है।

Snap भले ही इस केस में समझौता कर चुकी हो, लेकिन वह बाकी दो मामलों में अब भी आरोपी बनी रहेगी।

वादी पक्ष की ओर से जुड़े लॉ फर्म बीज़ली एलन का कहना है कि इन मुकदमों के नतीजे बहुत बड़े हो सकते हैं। अगर कंपनियां दोषी पाई गईं तो उन्हें अरबों डॉलर का हर्जाना देना पड़ सकता है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डिजाइन में बदलाव करने पड़ सकते हैं और बच्चों व किशोरों को लेकर नए नियम भी बनाए जा सकते हैं।

लॉ फर्म ने इन मामलों की तुलना तंबाकू और ओपिओइड कंपनियों के खिलाफ चले ऐतिहासिक मुकदमों से की है, जहां लंबे समय बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य को हुए नुकसान के लिए कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया गया था।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

6 days ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 week ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21-February-2026

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

16-February-2026

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

10 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

11 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

16 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

18 hours ago