होम / इंटरनेशनल / 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' के टेकओवर पर बवाल, 'पैरामाउंट' ने ठोका मुकदमा

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' के टेकओवर पर बवाल, 'पैरामाउंट' ने ठोका मुकदमा

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros Discovery) को खरीदने को लेकर 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) के बीच मुकाबला अब और तेज हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros Discovery) को खरीदने को लेकर 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) के बीच मुकाबला अब और तेज हो गया है। 'पैरामाउंट स्काइडांस' (Paramount Skydance) ने इस मामले में वार्नर ब्रदर्स के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। 'पैरामाउंट' का कहना है कि वार्नर ब्रदर्स ने 'नेटफ्लिक्स' के साथ जो डील की है, उसके पीछे की पूरी वित्तीय जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। 'पैरामाउंट' चाहता है कि यह साफ हो कि कंपनी के बोर्ड ने 'नेटफ्लिक्स' की 82.7 अरब डॉलर की कैश और शेयर वाली डील को क्यों मंजूरी दी।

'पैरामाउंट' अब और आक्रामक रुख अपनाते हुए वार्नर ब्रदर्स के बोर्ड में अपने डायरेक्टर्स भी नामित करने की तैयारी में है। कंपनी का दावा है कि उसकी 108.7 अरब डॉलर की पूरी तरह कैश डील, 'नेटफ्लिक्स' के ऑफर्स से कहीं बेहतर है और शेयरधारकों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

वार्नर ब्रदर्स की फिल्म और टीवी स्टूडियो और उसकी बड़ी कंटेंट लाइब्रेरी, जिसमें Harry Potter और DC Comics जैसे बड़े ब्रैंड शामिल हैं, दोनों कंपनियों के निशाने पर हैं। पिछले हफ्ते वार्नर ब्रदर्स ने 'पैरामाउंट' की ताजा बोली को ठुकरा दिया था और शेयरधारकों से 'नेटफ्लिक्स' की डील के पक्ष में वोट करने को कहा था। कंपनी ने यह भी बताया कि अगर 'नेटफ्लिक्स' की डील से पीछे हटते हैं तो करीब 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना देना होगा और कुल खर्च 4.7 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

शेयरधारकों को लिखे पत्र में 'पैरामाउंट' ने कहा कि वह पूरी वार्नर ब्रदर्स कंपनी के लिए 30 डॉलर प्रति शेयर देने को तैयार है, जबकि 'नेटफ्लिक्स' की बोली 27.75 डॉलर प्रति शेयर की है और वह भी सिर्फ स्टूडियो और स्ट्रीमिंग बिजनेस के लिए। 'पैरामाउंट' का यह भी कहना है कि उसकी कैश डील में रेगुलेटरी अड़चनें कम होंगी।

वहीं वार्नर ब्रदर्स ने 'पैरामाउंट' के मुकदमे को बेबुनियाद बताया है। कंपनी का कहना है कि 'पैरामाउंट' ने न तो अपनी बोली बढ़ाई है और न ही अपने ऑफर्स की कमियों को दूर किया है। अब देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल डील की जंग में आखिर बाजी किसके हाथ लगती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

6 days ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 week ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21-February-2026

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

16-February-2026

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

10 hours ago

‘TV9’ से सौरव भट्टाचार्जी का इस्तीफा, जल्द जुड़ेंगे Zee Media से

12 मार्च इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने पिछले महीने ही खबर दी थी कि सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही ‘टीवी9’ से अलग हो सकते हैं।

17 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

10 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

16 hours ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

17 hours ago