होम / इंटरनेशनल / Ogilvy One की ग्लोबल प्रेजिडेंट बनीं क्लेयर लॉसन
Ogilvy One की ग्लोबल प्रेजिडेंट बनीं क्लेयर लॉसन
क्लेयर लॉसन इससे पहले ओगिल्वी EMEA (यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका) की सीईओ थीं। उन्होंने 2003 में ओगिल्वी में एक अकाउंट मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
ऐडवर्टाइजिंग ग्रुप 'ओगिल्वी वन' (Ogilvy One) में कस्टमर एंगेजमेंट व एक्सपीरियंस डिपार्टमेंट की ग्लोबल प्रेजिडेंट के तौर पर क्लेयर लॉसन (Clare Lawson) को नियुक्त किया गया है। लॉसन एक सीनियर प्रोफेशनल हैं, जिन्हें डेटा-संचालित मार्केटिंग व क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
अपनी नियुक्ति को लेकर लिंक्डइन पर लॉसन ने लिखा, "ओगिल्वी वन की ग्लोबल प्रेजिडेंट- एक अकाउंट मैनेजर के रूप में करियर शुरू करने वाली लड़की के लिए यह कोई छोटी बात नहीं! ओगिल्वी वन को ग्राहक अनुभव में रचनात्मकता के चैंपियन के रूप में वापस लाने में भूमिका निभाकर मैं बेहद खुश हूं। और उन कई प्रतिभाशाली टीमों की आभारी हूं, जिनके साथ मैं हर दिन काम करती हूं और जो इसे संभव बनाती हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आप बिना बेहतरीन लीडर्स के आगे नहीं बढ़ सकते। मुझे कुछ बेहतरीन लीडर्स से सीखने का सौभाग्य मिला है। यहां तक पहुंचाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”
कंपनी ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा, "ओगिल्वी वन ने क्लेयर लॉसन को अपनी नई ग्लोबल प्रेसिडेंट नियुक्त किया है! उनके अनुभव और ओगिल्वी वन के व्यवसाय को आगे बढ़ाने की उनकी रणनीति क्लाइंट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी, जो डेटा-संचालित कम्युनिकेशन और विशिष्ट ग्राहक संबंध बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।"
लॉसन इससे पहले ओगिल्वी EMEA (यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका) की सीईओ थीं। उन्होंने 2003 में ओगिल्वी में एक अकाउंट मैनेजर के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
टैग्स