होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा ने कुछ इस तरह दिया पाकिस्तान को कड़ा जवाब...

मीडिया मुगल सुभाष चंद्रा ने कुछ इस तरह दिया पाकिस्तान को कड़ा जवाब...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जम्मू-कश्मीर में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की आंच अब मनोरंजन क्षेत्र पर भी पड़ती दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया, तो वहीं अब जी ग्रुप के प्रमुख

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जम्मू-कश्मीर में उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव की आंच अब मनोरंजन क्षेत्र पर भी पड़ती दिखाई दे रही है। एक तरफ जहां राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सभी पाकिस्तानी कलाकारों भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया, तो वहीं अब जी ग्रुप के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने भी जिंदगी चैनल से पाकिस्तान शो बंद करने की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं चैनल अब अपनी टैग लाइन "जोड़े दिलो को" भी बदलेगा।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्रा ने हालांकि पहले ही इस बात की घोषणा कर दी थी कि जी अपने ‘जिंदगी’ (Zindagi) चैनल पर आने वाले पाकिस्तानी कार्यक्रमों को बैन करने पर विचार कर रहा है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, ‘यूएन में मियां शरीफ का दुर्भाग्यपूर्ण रवैया। जी अपने चैनल ‘ज़िन्दगी’ पर आने वाले पाकिस्तानी कार्यक्रमों को बंद करने पर विचार कर रहा है। साथ ही वहां के कलाकारों के भी यहां से चले जाना चाहिए।’

इसके बाद उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा ‘मैने जिंदगी टीवी चलाकर नवाज शरीफ से किया वादा निभाया "जोड़े दिलो को" का नारा दिया। पर प्यार एक तरफा नही हो सकता ना?’

हालांकि अपने अगले ट्वीट में इस बात की घोषणा कर दी कि चैनल तो नहीं बंद होगा, लेकिन पाकिस्तानी टीवी सीरियलों पर पाबंदी लगेगी और मुस्लिम कम्युनिटी पर आधारित भारतीय विषयों को टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) ने 23 जून 2014 में ‘जिंदगी’ चैनल शुरू किया था। यह हिंदी-उर्दू एंटरटेनमेंट टीवी चैनल है। इस पर पाकिस्तान, मिस्र और टर्की के प्रोग्रामों का प्रसारण होता है। दरअसल यह पाकिस्तान के टेलिफिल्म का प्रसारण करने वाला पहला भारतीय चैनल है। 'Zeal for Unity' के तहत पाकिस्तान के 6 फिल्म मेकर्स भी जुड़े हैं।  इस चैनल पर 'बिन तेरे', 'एक तमन्ना', 'लहासिल सी' जैसे पाकिस्तानी सीरियल का प्रसारण होता है, जिन्हें यहां के लोगों ने काफी पसंद किया है।

सुभाष चंद्रा ने ऐसे समय में यह ट्वीट किया है जब राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों से कहा है कि वे तुरंत भारत से चले जाएं और यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी फिल्मों की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।

मनसे ने बॉलिवुड निर्माताओं और प्रॉडक्शन हाउसों को खुला पत्र लिखकर कहा है कि जब भारत में पर्याप्त प्रतिभाएं मौजूद हैं तो उन्हें पड़ोसी देश के कलाकारों की जरूरत क्यों है।

टि्वटर पर बैन पाक आर्टिस्ट (#BanPakArtists) और ( #SayNoToPakArtist) हैशटैग के साथ ट्वीट किए जा रहे हैं। भारत में काम करने वाले फेमस पाकिस्तानी कलाकारों में फवाद खान, माहिरा खान, गुलाम अली, राहत फतेह अली खान और आतिफ असलम जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं। लोग इन कलाकारों का भी विरोध कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों पाक कलाकारों का विरोध और ज्यादा बढ़ सकता है। बता दें कि फवाद खान करण जौहर की दिवाली रिलीज ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आएंगे। वहीं माहिरा खान की अगले साल इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज हो रही फिल्म ‘रईस’ में लीड हिरोइन हैं। इसी बीच पाकिस्तानी कलाकार हमजा अली अब्बासी ने भारत विरोधी बयान देकर तनाव बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि वह 17 भारतीय शहीदों के लिए तब दुख मनाएंगे, जब भारतीय सेना कश्मीर में पिछले दो महीने में मारे गए 117 आम लोगों के लिए दुख मनाएगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

10 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

10 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago