होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 7 न्यूज चैनल वाली इस कंपनी की नीलामी में Zee ग्रुप लेगा हिस्सा

7 न्यूज चैनल वाली इस कंपनी की नीलामी में Zee ग्रुप लेगा हिस्सा

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी ग्रुप (Zee group) से मिल रही जानकारी के मुताबिक समूह हैदराबाद से संचालित मीडिया फर्म असोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड यानी ABCL (Associated Broadcasting Company Private Limited) की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेगा। संभावना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जी ग्रुप (Zee group) से मिल रही जानकारी के मुताबिक समूह हैदराबाद से संचालित मीडिया फर्म असोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड यानी ABCL (Associated Broadcasting Company Private Limited) की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेगा। संभावना है कि जी समूह अपनी ओर से बहुमत हिस्सेदारी खरीद सकती है। गौरतलब है कि ABCL के अंतगर्त संचालति टीवी9 ब्रैंड के तहत नौ क्षेत्रीय न्यूज चैनल का प्रसारण करती है।

उल्लेखनीय है कि पहले न्यूज एक्स चैनल का संचालन करने वाली कंपनी के एमडी कार्तिकेय शर्मा और देश की सबसे बड़ी न्यूजपेपर कंपनी ने भी इसका स्टेक लेने की कोशिश की थी।

हालांकि एक्सचेंज4मीडिया ने जब इस बारे में वेंचर कैपिटलिस्ट चिंतलापति श्रीनिवास राजू  (श्रीनी राजू) ने बताया, 'हमने बोली की प्रक्रिया शुरू की है और कई पार्टियों ने अपनी रुचि दिखाई है। हालांकि इस मामले में उन्होंने आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि स्रोतों का कहना है, इस बार E&Y प्रक्रिया चल रही है और बोलियां आमंत्रित की गई हैं। हालांकि मालिकों को यह डील 540-600 करोड़ रुपए के बीच होने की उम्मीद है। अभी कंपनी के तीन देशों में 5000 से अधिक एम्पलॉयी कार्यरत है।

वहीं अंग्रेजी अखबार ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ABCL में वेंचर कैपिटलिस्ट चिंतलापति श्रीनिवास राजू के पास लगभग 60 प्रतिशत, अमेरिका स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म ‘सैफ पार्टनर्स’ के पास 20 प्रतिशत और टीवी9 के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर रवि प्रकाश व उनकी सहायक कंपनी के पास 20 प्रतिशत के शेयर हैं। ऐसे में इस नीलामी प्रक्रिया में सीईओ/मैनेजमेंट एक बड़ी भूमिका निभाएगा।

मिली खबर के मुताबिक , ABCL में श्रीनिवास राजू और इक्विटी फर्म ‘सैफ पार्टनर्स’ काफी समय से अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश में लगी हुईं हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, ABCL और जी समूह के बीच यह सौदा अब अंतिम चरण में है और उम्मीद है की यह सौदा एकाध महीने में हो चाना चाहिए।

टीवी9 के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर रवि प्रकाश ने बिजनेस स्टैंडर्ड की बताया कि ‘प्राइवेट इक्विटी निवेशक अमूमन निकलने के लिए सात साल की रणनीति लेकर चलते हैं, जबकि हमारे निवेशक कंपनी के साथ 12 साल रह चुके हैं। हम संभावित इक्विटी बिक्री के लिए कुछ लोगों से संपर्क में हैं। लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।’

ABCL ने अपने टीवी9 ब्रैंड के नाम से ही उसके नेतृत्व में 24 घंटे का एक तेलगू न्यूज चैनल मई, 2003 में शुरू किया था, इसके बाद कंपनी ने कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में चैनल लॉन्च किए। वर्तमान में यह कंपनी 7 न्यूज चैनल का संचालन करती है, जिसमें  टीवी9 कन्नड़, टीवी9 मराठी और टीवी9 गुजराती न्यूज चैनल शामिल है।

एक्सचेंज4मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, AP, KA, GJ, NH, News9 और TV1 चैनलों का कुल रेवन्यू मार्च 2016 तक 188.56 करोड़ रुपए रहा और मार्च 2017 तक 228.30 करोड़ पार करने का अनुमान है।

बार्क रेटिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, TV1 कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में अग्रणी नेटवर्क के रूप में सामने आया है।

सभी सातों न्यूज चैनलों में से AP 76.3 करोड़ रेवेन्यु के साथ सबसे ऊपर है और मार्च 2017 तक इस चैनल का रेवेन्यु 84.8 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद कर्नाटक का चैनल KA का नंबर आता है, जिसका मार्च 2016 तक रेवेन्यु 60.6 रुपए था और इसके बाद गुजराती न्यूज चैनल GJ का नंबर है, जिसका मार्च, 2016 तक रेवेन्यु 23.5 करोड़ रहा और मार्च, 2017 तक 27.8 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

जबकि जी ग्रुप हिंदी, अंग्रेजी और कई अन्य भारतीय भाषाओं में 35 न्यूज और एंटरटेनमेंट चैनलों का संचालन करता है। हालांकि लगभग 4 साल पहले ग्रुप ने अपना तेलुगू चैनल बंद कर दिया था।

संभावना है कि अगर ये सौदा होता है तो जी ग्रुप तेलुगू मार्केट में इस बार एक मजबूत स्थित में वापसी करेगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

2 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

8 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

8 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago