होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायकॉम18 की नीना इलाविया जयपुरिया ने बताई चैनल्स को फ्रीडिश से हटाने की वजह

वायकॉम18 की नीना इलाविया जयपुरिया ने बताई चैनल्स को फ्रीडिश से हटाने की वजह

मीडिया नेटवर्क ‘वायकॉम18’ (Viacom18) ने पिछले दिनों अपने दो चैनल्स...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

मीडिया नेटवर्क ‘वायकॉम18’ (Viacom18) ने पिछले दिनों अपने दो चैनल्स ‘रिश्ते’ (Rishtey) और ‘रिश्ते सिनेप्लेक्स’ (Rishtey Cineplex) को फ्रीडिश प्लेटफॉर्म से हटाकर ‘कलर्स’ (Colors) के पे चैनल्स की श्रंखला में शामिल किया है। यह कदम 'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर आने के बाद उठाए गए बड़े कदमों में से है। एक मार्च को इन चैनल्स को ‘कलर्स रिश्ते’ और ‘कलर्स सिनेप्लेक्स’ के रूप में रीब्रैंड किया गया। इसका उद्देश्य इन्हें प्रीमियम एंटरटेनमेंट चैनल बनाना है।

‘राइजिंग स्टार’ (Rising Star) के तीसरे सीजन की लॉन्चिंग के मौके पर हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ बातचीत के दौरान ‘वायकॉम18’ की हेड (Hindi Mass Entertainment & Kids TV Network) नीना इलाविया जयपुरिया ने बताया कि यह निर्णय क्यों लिया गया और सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू बढ़ाने में यह किस तरह से मदद करेगा।  

उन्होंने बताया, ‘यह काफी सोच-समझकर लिया गया निर्णय है। इस बात के कई कारण हैं, जिसकी वजह से हमने फ्रीडिश से दूरी बनाई है। यदि आप फ्री टू एयर (FTA) हैं तो आपके लिए इन्हें चलाना और टिके रहना बहुत मुश्किल होता है। मेरे लिए यह ‘FMCG’ मॉडल की तरह है। यानी, जो दुकान में दिखता है,वही बिकता है। इसी तरह चैनल्स को दिखाने के लिए उन्हें केबल अथवा सेट टॉप बॉक्स पर होना चाहिए। ऐसे में फ्री टू एयर चैनल्स को इस प्लेटफॉर्म पर लाना काफी चुनौती थी। मेरा मानना है कि डिस्ट्रीब्यूशन के सिस्टम में काफी इक्विटी और वैल्यू है। इसका मतलब है कि अब हम सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू को बढ़ा सकते हैं। यह भी एक कारण था, जिस वजह से हमने इन चैनल्स को फ्री डिश से हटाकर पे चैनल बनाने का निर्णय लिया, ताकि रेवेन्यू बढ़ाया जा सके।’

इलाविया जयपुरिया ने बताया, ‘रेवेन्यू बढ़ने से हम और अच्छा कंटेंट दे पाते हैं, अच्छे कंटेंट से हमें रेटिंग मिलती है और अच्छे रेटिंग से हमें एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू मिलता है। यानी इस तरीके से हम विज्ञापन की बिक्री के साथ ही सबस्क्रिप्शन मॉडल से भी रेवेन्यू बढ़ा सकते हैं। रही बात इन्हें कलर्स के साथ री-ब्रैंड करने की तो हमारे लिए यह सबसे अच्छा विकल्प था, क्योंकि कलर्स की अपनी अलग पहचान है और यह कंज्युमर्स के बीच में जाना-माना ब्रैंड है। इसलिए हमने निर्णय लिया कि सभी चैनल्स कलर्स ब्रैंड के तहत रखे जाने चाहिए। यह बहुत आसान सा फैसला था। मूवी जॉनर में हमारे पास यही था और इससे हमें अन्य परिप्रेक्ष्य में भी मदद मिलेगी। अब हम चैनल पर फिल्मों का प्रीमियर भी कर सकते हैं।’ ‘कलर्स सिनेप्लेक्स’ ने इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों के प्रसारण अधिकार भी लिए हैं, जिनमें ब्रह्मास्त्र, रॉ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर-दो और ‘ठाकरे’ जैसी फिलमें शामिल हैं। इसके अलावा इसके पास फिल्मों की बहुत बड़ी लाइब्रेरी भी है।   

यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह के कदम से व्युअरशिप पर असर नहीं पड़ेगा? जयपुरिया का कहना था, ‘हमें यह मानना होगा कि लाखों घर ऐसे होंगे जो फ्री डिश पर इसे देख रहे थे, अब नहीं मिलने वाले हैं। लेकिन अब ये दोनों चैनल्स हमारे ‘कलर्स वाला पैक’ में उपलब्ध हैं। इसमें एक रुपए रोजाना के खर्चे पर 22 चैनल दिखाए जा रहे हैं। ऐसे में यह उन लाखों परिवारों तक पहुंच जाएगा, जो भुगतान करेंगे। इसलिए यदि हमें कुछ नुकसान होता है तो हमें बहुत कुछ हासिल भी होगा।’


टैग्स वायकॉम18 नीना इलाविया जयपुरिया रिश्ते सिनेप्लेक्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

2 days ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

33 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

46 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

55 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago