होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / News18india.com को अलविदा कह अब इस न्यूज पोर्टल का हिस्सा बने विजय रावत
news18india.com को अलविदा कह अब इस न्यूज पोर्टल का हिस्सा बने विजय रावत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नेटवर्क18 की हिंदी वेबसाइट ‘न्यूज18इंडिया डॉट कॉम’ (news18india.com) के न्यूज एडिटर विजय रावत ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने अपने करियर की नई पारी आजतक डॉट इन (aajtak.in) के साथ शुरू की है। उन्होंने यहां असिस्टेंट एडिटर के रूप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नेटवर्क18 की हिंदी वेबसाइट ‘न्यूज18इंडिया डॉट कॉम’ (news18india.com) के न्यूज एडिटर विजय रावत ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। अब उन्होंने अपने करियर की नई पारी आजतक डॉट इन (aajtak.in) के साथ शुरू की है। उन्होंने यहां असिस्टेंट एडिटर के रूप में जॉइन किया है और वे पाणिनि आनंद की टीम का हिस्सा होंगे।
विजय रावत पिछले 16 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट और डिजिटल मीडिया का लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में बतौर सिटी रिपोर्टर ग्वालियर में दैनिक जागरण के ब्यूरो ऑफिस से की थी। उसके बाद ‘हरिभूमि’ रोहतक में एक वर्ष तक स्पोर्ट्स डेस्क प्रभारी रहे। 2003 में वे नोएडा आए और यहां अमर उजाला में फरीदाबाद डेस्क के प्रभारी रहे।
2007 के अंत में उन्होंने दैनिक जागरण की सेंट्रल डेस्क जॉइन किया, लेकिन कुछ महीने बाद ही प्रिंट को अलविदा कर डिजिटल की ओर कदम बढ़ाए, जहां उनका चयन उसी समय लॉन्च हुई IBN7 (अब News18India) की वेबसाइट IBNKhabar.com (अब news18india.com) के लिए हुआ। शुरुआती वर्षों में वे इस वेबसाइट के लिए नियुक्त होने वाले एकमात्र सदस्य थे। पिछले तकरीबन साढ़े 8 साल से वे इसी वेबसाइट का हिस्सा थे। एक नई वेबसाइट को टीवी मीडिया की एक प्रमुख वेबसाइट में बदलने का श्रेय संपादक अफसर अहमद के बाद विजय रावत को ही जाता है। विजय रावत को खबरों की समझ, उनके प्रजेंटेशन का सलीका और टीम वर्क के लिए जाना जाता है। वे जितने अपने जूनियर्स के बीच लोकप्रिय हैं उतने ही सीनियर्स के भरोसेमंद भी। इस बात की तस्दीक उनके साथ काम कर चुके तमाम लोग करते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स