होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सहारा न्यूज नेटवर्क के इस चैनल में हुआ ये बड़ा उलटफेर...
सहारा न्यूज नेटवर्क के इस चैनल में हुआ ये बड़ा उलटफेर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सहारा समय के रीजनल चैनल ‘समय राजस्थान’ में एक बड़ा उलटफेर हुआ है जिसके तहत विभूति नारायण चतुर्वेदी को प्रमोशन देते हुए राजस्थान चैनल का हेड बनाया गया है। वे इसी चैनल में पहले नंबर दो की भूमिका में हुआ करते थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सहारा समय के रीजनल चैनल ‘समय राजस्थान’ में एक बड़ा उलटफेर हुआ है जिसके तहत विभूति नारायण चतुर्वेदी को प्रमोशन देते हुए राजस्थान चैनल का हेड बनाया गया है। वे इसी चैनल में पहले नंबर दो की भूमिका में हुआ करते थे।
विभूति नारायण चतुर्वेदी पिछले दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और उन्होंने एक लंबा वक्त प्रिंट और एजेंसी में काम करते हुए गुजारा है। उनसे पहले चैनल की बागडोर अजय शर्मा के हाथों में थी जिन्हें संस्थान ने कार्यमुक्त करते हुए चैनल को आगे ले जाने की जिम्मेदारी विभूति नारायण चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक नई टीम को सौंप दी है।
गौरतलब है कि विभूति नारायण चतुर्वेदी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी वाराणसी के साथ की, जिसके बाद वे वाराणसी में ही ‘आज’ अखबार से जुड़े और फिर अमर उजाला से होते हुए दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने समाचार एजेंसी ‘यूएनआई वार्ता’ जॉइन किया। यूएनआई के बाद उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ का रुख किया, जहां उन्हें डेस्क के साथ-साथ पार्लियामेंट रिपोर्टिंग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।
पीटीआई के बाद विभूति नारायण चतुर्वेदी ने इंडिया न्यूज नेशनल में बतौर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर अपनी पारी शुरू की और चैनल के प्राइम टाइम बैंड की जिम्मेदारी उठाई। इंडिया न्यूज के बाद वे ‘समय’ पहुंचे और पिछले 6 सालों से संस्थान का हिस्सा हैं।
विभूति नारायण चतुर्वेदी का नाम उन कुछ लोगों में शुमार है जिन्हें पत्रकारिता की लगभग सभी विधाओं रेडियो, टीवी, प्रिंट में काम करने का अनुभव है। उनकी छवि बेहतरीन संपादकीय समझ रखने वाले मेहनतकश पत्रकार की है। बतौर चैनल हेड उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी अपनी टीम का हौसला बनाकर रखना जो सहारा में चल रहे सैलरी संकट से जूझ रहे हैं। देखना होगा कि वे सहारा समय में फैले निराशा और असंतोष के माहौल में क्या कुछ कर पाते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स