होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्री ने मीडिया से की ये अपील...
सूचना-प्रसारण मंत्री ने मीडिया से की ये अपील...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कावेरी मामले को लेकर जारी हिंसा की मीडिया कवरेज पर केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने मौजूदा हालात पर खबरें देते समय मीडिया से संयम बरतने की अपील की है। कावेरी नदी के पानी बंटवारे पर सुप्रीम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कावेरी मामले को लेकर जारी हिंसा की मीडिया कवरेज पर केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने मौजूदा हालात पर खबरें देते समय मीडिया से संयम बरतने की अपील की है।
कावेरी नदी के पानी बंटवारे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक और तमिलनाडु में भड़की हिंसा में एक युवक की मौत हो गई और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को आदेश दिया है कि वो तमिलनाडु के लिए रोजाना 12 हजार क्यूसेक्स पानी, कुछ दिनों तक रिलीज करे।
नायडू ने कहा कि ऐसी घटनाओं से जुड़ी खबरों को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने या एक सीन को बार-बार दिखाने से हालात और उग्र रुप ले सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों राज्यों में हालात सामान्य बनाने में मीडिया रचनात्मक भूमिका निभाएगा।
उन्होंने मीडियाकर्मियों से अपील की कि वो अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जनता से हिंसा न करने और शांति बनाए रखने की भी अपील करें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स