होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबार विज्ञापन विवाद के जरिए वरुण गांधी ने किया वसुंधरा राजे पर वार
अखबार विज्ञापन विवाद के जरिए वरुण गांधी ने किया वसुंधरा राजे पर वार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने एक कार्यक्रम के दौरान अखबारों में सरकारी विज्ञापन के रोक का मामला उठाया। उन्होंने कहा है कि किसी बड़े अखबार पर अचानक से विज्ञापन पर रोक लगाना गलत है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने एक कार्यक्रम के दौरान अखबारों में सरकारी विज्ञापन के रोक का मामला उठाया। उन्होंने कहा है कि किसी बड़े अखबार पर अचानक से विज्ञापन पर रोक लगाना गलत है।
उन्होंने राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा,‘मैंने सुना है कई प्रदेशों की सरकारें उन्हीं अखबारों को विज्ञापन देती हैं जो उनके खिलाफ नहीं लिखता। वहीं जो उनके खिलाफ लिखता है उसे विज्ञापन नहीं देते।’
हालांकि उन्होंने किसी अखबार का नाम न लेते हुए कहा,‘सुना है कि एक बड़े अखबार के साथ एक प्रदेश में यही हुआ, जो सरासर गलत है। वह अखबार उस प्रदेश का सबसे बड़ा अखबार है।’
दरअसल कहा जा सकता है कि उनका इशारा कहीं न कहीं राजस्थान पत्रिका और राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार की ओर था। केंद्र और कुछ राज्यों में राज्य सरकार की ओर से राजस्थान पत्रिका को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों पर अघोषित रोक लगा दी गई और बीते दिनों यह मामला लोकसभा में भी उठा था और यह मामला मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ क्षेत्र से कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने उठाया था।
पढ़ें : लोकसभा में उठा एक बड़े अखबार में सरकारी विज्ञापन के रोक का मामला
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स