होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लखनऊ से अब गुड़गांव के अस्पताल में शिफ्ट किए गए प्रमुख सचिव (सूचना) नवनीत सहगल

लखनऊ से अब गुड़गांव के अस्पताल में शिफ्ट किए गए प्रमुख सचिव (सूचना) नवनीत सहगल

  समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल सूचना विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल को शनिवार सुबह एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। खबरों के अनुसार, नवनीत सहगल के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

  समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल सूचना विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल को शनिवार सुबह एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। यहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। खबरों के अनुसार, नवनीत सहगल के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। दाहिने तरफ की एक पसली भी टूट कर अंदर धंस गई। इसके अलावा उनके सिर में चोट है। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्नाव के हसनगंज औरास में सड़क हादसे में सहगल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस समय हादसा हुआ, सहगल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद कार से लखनऊ लौट रहे थे। हसनगंज के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी कार भिड़ गई थी। हादसे में सहगल की कार के ड्राइवर राम शंकर पांडेय,  उनके साथ बैठे पत्रकार मोहित दुबे भी घायल हो गए थे। वहीं, टक्कर मारने वाली कार को चला रहे फतेहगढ़ के प्रशांत ‌श्रीवास्तव व उसके भाई सुकांत को भी चोटें आई हैं। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने घायलों को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया था। यहां मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव भी उन्हें देखने के लिए पहुंचे। बता दें कि मुलायम सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 21 नवंबर को अखिलेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। इससे 3 दिन पहले शुक्रवार को एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेनों की लैंडिंग और टेकऑफ का रिहर्सल होना था।  इसी प्रोग्राम के तहत नवनीत सहगल और कई अधिकारी उन्‍नाव गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि  शुक्रवार सुबह ही सीएम अखिलेश ने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे को लेकर लोगों को नसीहत दी थी। उन्‍होंने कहा था कि इस सड़क पर 100 की स्‍पीड से ज्‍यादा गाड़ी न चलाएं। नवनीत सहगल मायावती के ख़ास सिपहसलार माने जाते रहे हैं। ऐसे में 2012 में जब सपा सरकार बनी तो उन्हें धर्मार्थ विभाग का प्रमुख सचिव बना दिया गया था। लेकिन अपने कामों की बदौलत नवनीत सहगल ने सीएम  का भरोसा पाया और लोकसभा चुनावों के बाद उन्हें प्रमोट कर प्रमुख सचिव सूचना भी बना दिया गया। इसके बाद नवनीत सहगल को पर्यटन विभाग का प्रमुख सचिव का जिम्मा सौंपा गया। वहीं,  सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का जिम्मा भी दिया गया। नवनीत सहगल यूपीईडा के सीईओ भी हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

10 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

18 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

18 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

10 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

18 hours ago