होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमेरिकी अखबार ने 75 साल बाद इस तरह तोड़ी परंपरा...
अमेरिकी अखबार ने 75 साल बाद इस तरह तोड़ी परंपरा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को आश्चर्यजनक रूप से एक अखबार ने 75 साल पुरानी अपनी परंपरा तोड़ते हुए समर्थन दिया है। अमेरिकी शहर टेक्सास से निकलने वाले ‘Dallas Morning News’ नामक दैनिक अखबार ने इससे पूर्व दूसरे विश्व युद्व से पहले किसी डेमोक्रेटिक का समर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को आश्चर्यजनक रूप से एक अखबार ने 75 साल पुरानी अपनी परंपरा तोड़ते हुए समर्थन दिया है। अमेरिकी शहर टेक्सास से निकलने वाले ‘Dallas Morning News’ नामक दैनिक अखबार ने इससे पूर्व दूसरे विश्व युद्व से पहले किसी डेमोक्रेटिक का समर्थन किया था।
अखबार के अनुसार, ‘अमेरिका में नवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति पद के चुनाव में सिर्फ एक ही गंभीर उम्मीदवार मैदान में है’। अखबार का कहना है, ‘पूर्व में हम क्लिंटन की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं लेकिन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले हिलेरी को अच्छा अनुभव है।’ इसके अलावा अखबार ने हिलेरी क्लिंटन के पब्लिक सर्विस रिकॉर्ड की सराहना भी की है। हालांकि कुछ मामलों में अखबार हिलेरी की नीतियों की आलोचना करने में भी पीछे नहीं रहा है।
अखबार का कहना है, ‘हम अब तक इन मुद्दों पर क्लिंटन की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के विपरीत हिलेरी क्लिंटन को शासन चलाने का अच्छा अनुभव है। उनका रिकार्ड अच्छा है और वह पॉलिसियों को बेहतर तरीके से समझती हैं।’
अखबार का कहना है कि अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी के अमेरिकी सीनेट के कार्यकाल में उनके द्वारा लाए गए बिलों का दो तिहाई सदस्यों ने समर्थन किया था। इसके अलावा इस संपादकीय में अखबार ने इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ उनके द्वारा लड़ी जा रही लड़ाई की भी सराहना की है।
हालांकि अखबार ने क्लिंटन की कमियों को उजागर करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। अखबार का कहना है, ‘क्लिंटन की हठधर्मिता उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाती रही है। सेक्रेटरी ऑफ स्टेट रहते हुए प्राइवेट ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करना उनके खराब निर्णय का एक साफ उदाहरण है।’
अखबार के अनुसार, ‘क्लिंटन फाउंडेशन पर लगे आरोपों से मुक्ति के लिए उन्हें कुछ अतिरिक्त कदम उठाने होंगे। उन्हें न्यूज कॉंफ्रेंस आदि के द्वारा लोगों से ज्यादा संपर्क बढ़ाना होगा जबकि अब तक वह सावधानीपूर्व लिखी गई स्क्रिप्ट और स्पीच को पढ़कर अपना बचाव करती रही हैं।’
लेकिन अखबार का मानना है कि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में क्लिंटन की राह अभी उतनी आसान नहीं है।
रियल एस्टेट मुगल फ्लिप फ्लॉप्स ने भी इसे अधूरी तैयारी की निशानी बताया था। हाल ही में हुए पोलिंग सर्वे के अनुसार ट्रंप की लोकप्रियता में जो कमी आई थी, उन्होंने उससे निजात पा ली है लेकिन उन्हें अभी भी कुछ साथी रिपब्लिकंस के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
रिपब्लिकन सीनेटर जेफ फ्लेक (Jeff Flake) ने कुछ दिनों पूर्व कहा था, ‘मुझे सिर्फ इतना पता है कि मैं डोनाल्ड ट्रंप को वोट दूंगा। अपने नॉमिनी को सपोर्ट न करना अच्छी बात नहीं है। लेकिन अपने अभियान के दौरान उन्होंने जिस तरह की टोन रखी है, मैं वह नहीं कर सकता हूं।’
एक ओर ट्रंप को जहां रिपब्लिकन बॉबी जिंदल (Bobby Jindal), माइक हकबी (Mike Huckabee) और रिक सैंटोरम (Rick Santorum) ने समर्थन दिया है वहीं हिलेरी को समर्थन देने वालों में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम शामिल है।
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ‘Press Trust of India’ की हिन्दी न्यूज एजेंसी भाषा ‘Bhasha’ के संस्थापक संपादक (Founding Editor) वेद प्रताप वैदिक का
टैग्स