होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति अब गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी मिलेंगी सुविधाएं!
मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति अब गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी मिलेंगी सुविधाएं!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति अब गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कुछ सुविधाए दी जाएं, इसे लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नईक ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू को एक पत्र लिखा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति अब गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी कुछ सुविधाए दी जाएं, इसे लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नईक ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू को एक पत्र लिखा है।
इस पत्र में पत्रकारिता करते समय होने वाला जोखिम का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने की वकालत भी की है।
सूबे के राज्यपाल ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों की भांति ही गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सुविधा मुहैया कराए जाने, गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों का दुर्घटना बीमा राशि पांच लाख रुपए निर्धारित किए जाने, मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शस्त्र लाइसेंस प्रदान कराए जाने के साथ-साथ टोल प्लाजा पर लगने वाले टैक्स से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया है।
दरअसल ऑल प्रेस एंड राइटर्स असोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वजीत सिंह सूर्यवंशी ने राज्यपाल के समक्ष ये मुद्दे उठाए थे, जिसके संदर्भ में ही उन्होंने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री से इसकी वकालत की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स