होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, नोएडा में मीडिया हाउसेज को जमीन देने के मामले पर क्या बोले अखिलेश यादव
जानें, नोएडा में मीडिया हाउसेज को जमीन देने के मामले पर क्या बोले अखिलेश यादव
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इंडिया टीवी के कार्यक्रम आप की ‘अदालत’ में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का बड़ी बेवाकी से जवाब दिया। वे न केवल घर में छिड़ी महाभारत, यूपी की वर्तमान राजनीति और आगामी चुनावों की तैयारियों पर खुलकर बोले बल्कि मीडि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंडिया टीवी के कार्यक्रम आप की ‘अदालत’ में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का बड़ी बेवाकी से जवाब दिया। वे न केवल घर में छिड़ी महाभारत, यूपी की वर्तमान राजनीति और आगामी चुनावों की तैयारियों पर खुलकर बोले बल्कि मीडिया से अपने संबंधों के बारे में भी रजत शर्मा के सवालों का जवाब दिया।
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज मुझे जो लोग जानते हैं वे टीवी चैनल और अखबार के माध्यम से जानते हैं। जब भी कोई घटना हो जाती है तो उसे मीडिया बहुत बढ़ाचढ़ाकर दिखाती है, इसलिए हमें इनसे भी बचना होगा।
उनके इसी जवाब पर जब रजत शर्मा ने पूछा कि मुझे तो लगता था कि आप टीवी चैनलों को पसंद करते हैं?
इस पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘हां मैं टीवी चैनल पसंद करता हूं, आपका (इंडिया टीवी) व कई और टीवी चैनल पसंद करता हूं।
रजत ने जब उनसे अगला सवाल किया कि ‘जो लोग टीवी चैनल से सवालों के जवाब नहीं देते उनको टीवी चैनल क्यों अच्छा बताएंगे और आप जैसे वे लोग जो हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं, उन्हें खराब क्यों बताएंगे?
अखिलेश यादव ने बड़ी ही बेबाकी से इस सवाल का जवाब देने से मना कर दिया और कहा कि मैं जानता सबकुछ हूं, लेकिन बताऊंगा नहीं।
जब रजत शर्मा ने उनसे कहा कि इस देश में जितने भी टीवी चैनल्स हैं, उनमें से बड़े टीवी चैनल्स तो उत्तर प्रदेश के नोएडा में हैं, तो इस पर अखिलेश ने कहा कि मैंने उन्हें जमीन नहीं दी, अगर देता तो मेरी दोस्ती आज भी उनसे (मीडिया) होती।
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को (मीडिया हाउसेज) जमीन नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के जमाने में मिली थी, लेकिन नेता जी के संबंध भी उनसे नहीं है बल्कि कुछ और लोगों के हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैंने उन्हें (मीडिया हाउसेज) जमीन दी होती तो शायद मेरे संबंध बेहतर होते।
क्या मीडिया में आपके साथ अन्याय हुआ है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ज्यादातर पत्रकार नोएडा या गाजियाबाद में रहते हैं और यदि यूपी इतना ही खराब है तो वहां रहते क्यों हैं? उन्होंने कहा कि ज्यादातर बड़ी कंपनियां नोएडा -गाजियाबाद को एनसीआर-दिल्ली में लिखती हैं लेकिन यूपी बहुत कम, ऐसा क्यों?
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स