होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूपी में सरकारी टीवी चैनल लेकर अाएंगे सीएम अखिलेश !
यूपी में सरकारी टीवी चैनल लेकर अाएंगे सीएम अखिलेश !
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार का टेलिविजन चैनल खोलना चाहते हैं। प्रदेश सरकार इसके लिए केंद्र सरकार से मांग करने जा रही है। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दिल्ली में सभी राज्यों के सूचना और जनसंपर्क मंत्रिय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार का टेलिविजन चैनल खोलना चाहते हैं। प्रदेश सरकार इसके लिए केंद्र सरकार से मांग करने जा रही है। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दिल्ली में सभी राज्यों के सूचना और जनसंपर्क मंत्रियों की मीटिंग बुलाई है। दस साल बाद होने जा रही इस मीटिंग में भाग लेने के लिए अखिलेश यादव ने व्यापार मंत्री यासर शाह को नामित किया है। अखिलेश के पास ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी है, इसलिए उन्होंने शाह को नामित किया है। इस बारे में शाह का कहना है कि उनकी सरकार टीवी चैनल खोलने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति देने की मांग करेगी। शाह ने कहा, 'मेरी जानकारी में आया है कि इस तरह टीवी चैनल खोलने के लिए राज्य सरकारों को केंद्र सरकार अनुमति नहीं देती है।' हालांकि शाह ने यह भी मामला उठाया कि जब सरकार, प्राइवेट और कई दूसरे सरकारी संस्थानों को टीवी चैनल खोलने की अनुमति दे सकती है तो राज्य सरकारों को क्यों नहीं? वहीं MIB के सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश सरकार के अधिकारी इस मामले में पहले ही मंत्रालय से संपर्क कर चुके हैं। लेकिन उन्हें सूचित कर दिया गया है कि राज्य विधानसभाओं और राज्य सरकारों को इस तरह के टीवी चैनल खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ही केंद्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा का अपना टीवी चैनल खोलने के लिए अनुमति मांगी थी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स