होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ टीवी पत्रकार राहुल कंवल और अरविंद केजरीवाल के बीच शुरू हुई ट्विटर वार...
वरिष्ठ टीवी पत्रकार राहुल कंवल और अरविंद केजरीवाल के बीच शुरू हुई ट्विटर वार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मोदी सरकार ने राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए में इजाफा क्या किया कि विपक्षी दल को एक और मुद्दा मिल गया है सरकार पर हल्ला बोलने का। वहीं कुछ लोग इसे रेलवे क्षेत्र में सुधार के एक विकल्प के तौर प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मोदी सरकार ने राजधानी, दुरंतो और शताब्दी ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए में इजाफा क्या किया कि विपक्षी दल को एक और मुद्दा मिल गया है सरकार पर हल्ला बोलने का। वहीं कुछ लोग इसे रेलवे क्षेत्र में सुधार के एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ लोग इस फैसले को गलत बता रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच जाने-माने टीवी पत्रकार और अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे के मैनेजिंग एडिटर राहुल कंवल ने इस फैसले का समर्थन किया है। लेकिन उनका इस तरह से समर्थन करना शायद दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम को रास नहीं आया और इसलिए उन्होंने राहुल कंवल के साथ ट्विटर वार शुरू कर दी।
दरअसल पहले राहुल कंवल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘रेल किराया बढ़ाने का विरोध राजनीतिक है, अगर यात्री अपेक्षाकृत किराया नहीं देंगे तो सुरेश प्रभु रेलवे राजस्व कहां से बढ़ाएंगे।’
इसके बाद राहुल कंवल ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘कुछ लोग हर हफ्ते मॉल में हजारों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन यही लोग रेल किराया बढ़ने का विरोध करते हैं, ऐसे लोग जब विदेश जाते हैं तो हवाई जहाज का किराया क्यों देते हैं।’Criticism of rail price hike political opportunism. How is @sureshpprabhu supposed to generate revenues if relatively well off don't pay.
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) September 7, 2016
Folks spend thousands of rupees in malls every weekend. Same folks expect rail traffic to be dirt cheap. Why. You pay when you travel abroad — Rahul Kanwal (@rahulkanwal) September 7, 2016
अपने तीसरे ट्वीट में राहुल कंवल ने कहा कि ‘लोग चाहते हैं कि रेलवे में बुलेट ट्रेन जैसी सुविधाएं हों लेकिन सेवा के लिए पैसे नहीं देना चाहते, यह रवैया बदलने की जरूरत है।’
हालांकि मोदी सरकार के इस फैसले के समर्थन में जैसे ही राहुल कंवल ने एक-एक करके तीन ट्वीट किए, तो दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को ये रास नहीं आया और उन्होंने इसका जवाबी ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा, ‘अरे आप तो भड़क गए! कर लीजिए जस्टिफाई. वैसे ये गाड़ियां उनके ये भी हैं जो रिच नहीं हैं। हर आम आदमी रिच नहीं होता है।’People expect railway facilities to be at par with bullet trains but don't want to pay for the service. This attitude needs to change.
— Rahul Kanwal (@rahulkanwal) September 7, 2016
अरे आप तो भड़क गए! कर लीजिए जस्टिफाई. वैसे ये गाड़ियां उनके ये भी हैं जो रिच नहीं हैं। हर आम आदमी रिच नहीं होता है। https://t.co/vO45hVH4BW — Manish Sisodia (@msisodia) September 7, 2016
हालांकि इसके बाद केजरीवाल भी मैदान में कूद पड़े और देखते ही देखते राहुल कंवल और अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर वार छिड़ गई।
पहले केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए राहुल कंवल को मोदी का प्रवक्ता बोल दिया।
इसके बाद राहुल कंवल को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने केजरीवाल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘ऐसा ही होता है जब किसी ट्रोल यानी फरेबी को मुख्यमंत्री बना दिया जाता है!’Modi ji's spokesperson gets angry ... https://t.co/0FTdyhnoeN
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 7, 2016
This is what happens when trolls get elected Chief Ministers! https://t.co/tPxm184Esv — Rahul Kanwal (@rahulkanwal) September 7, 2016
हालांकि इसके बाद केजरीवाल ने चुप्पी साथ ली और राहुल के खिलाफ कोई ट्वीट नहीं किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स