होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के ट्वीट पर बुरी तरह से भड़क गए दिल्ली के सीएम केजरीवाल
वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के ट्वीट पर बुरी तरह से भड़क गए दिल्ली के सीएम केजरीवाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और टीवी के जाने-माने न्यूज एंकर राहुल कंवल के बीच ट्विटर वार हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर ही एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार के सवाल पर इस कदर भड़क गए हैं कि उन्होंने पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और टीवी के जाने-माने न्यूज एंकर राहुल कंवल के बीच ट्विटर वार हुआ था, लेकिन अब एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ट्विटर पर ही एक अन्य वरिष्ठ पत्रकार के सवाल पर इस कदर भड़क गए हैं कि उन्होंने पत्रकार को ‘दलाल’ तक कह दिया।
दरअसल इस बार ट्विटर वार की वजह राजधानी में फैला डेंगू और चिकनगुनिया है। दरअसल यह ट्विटर वार तब शुरू हुई, जब दिल्ली में सोमवार को चिकनगुनिया से एक 65 साल के शख्स की मौत हो गई।
जिसके बाद, जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पांच साल में पहली बार मलेरिया दिल्ली में तेजी से फैल रहा है। पहली बार चिकनगुनिया से किसी शख्स की मौत हुई है। सरकार गोवा, पंजाब और यूपी जीतने में लगी हुई है।’
इस पर केजरीवाल ने जवाब देते हुए लिख दिया कि अगर राजनीति करनी है तो खुल कर सामने आओ। पहले कांग्रेस की दलाली करते थे और अब मोदी की। ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया है।1st malaria deaths in 5 yrs, 1st Chikungunya death now. While Delhi govt safely out conquering Punjab, Goa & Gujarat https://t.co/xJ9hIHp0Hq
— Shekhar Gupta (@ShekharGupta) September 12, 2016
राजनीति करनी है, खुल कर सामने आओ। पहले कांग्रिस की दलाली करते थे, अब मोदी की? ऐसे लोगों ने पत्रकारिता को गंदा किया https://t.co/N5Bj2Xf5hB — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2016
केजरीवाल यहीं नहीं रुके बल्कि, उन्होंने शेखर गुप्ता और उस संस्था पर भी सवाल उठाया जिसके लिए वे काम करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि दो शब्द उनके बारे में भी बोल दो जो दुनिया को जीतने चले थे।
दो शब्द अपने मालिक के बारे में भी बोल दो जो दुनिया conquer करने चले हैं? https://t.co/N5Bj2Xf5hB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 12, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स