होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने FM रेडियो बिजनेस के लिए TV Today ने लिया ये अहम निर्णय...
अपने FM रेडियो बिजनेस के लिए TV Today ने लिया ये अहम निर्णय...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया कंपनी ‘टीवी टुडे’ (TV Today) अपने तीन एफएम रेडियो स्टेशनों को ‘एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड’ (ENIL) को नहीं बेचेगी। इंडिया टुडे का कहना है कि वह अब अपने रेडियो बिजनेस को व्यवस्थित (reorgani
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया कंपनी ‘टीवी टुडे’ (TV Today) अपने तीन एफएम रेडियो स्टेशनों को ‘एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड’ (ENIL) को नहीं बेचेगी। इंडिया टुडे का कहना है कि वह अब अपने रेडियो बिजनेस को व्यवस्थित (reorganise) करेगी।
कंपनी अपने रेडियो बिजनेस को फेज दो से फेज तीन में ले जाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से अनुमति (MIB) के लिए आवेदन करेगी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गर्इ जानकारी में ‘टीवी टुडे’ का कहना है कि 19 दिसंबर को वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी ने रेडियो बिजनेस को दूसरे फेज से तीसरे फेज में ले जाने का निर्णय लिया है, इससे कंपनी को अपने रेडियो बिजनेस को एक नई पहचान देने में मदद मिलेगी।
इससे पहले 13 फरवरी 2015 को टीवी टुडे ने घोषणा की थी कि उसने अपने सात ओये एफएम (Oye FM) रेडियो स्टेशनों को ENIL को बेचने के लिए डील की है, जो ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) का संचालन करती है। हालांकि MIB ने तीन स्टेशनों को बेचने की अनुमति नहीं दी थी और यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में चला गया।
टीवी टुडे का कहना है, ‘अब कंपनी अपने तीन एफएम स्टेशनों को ENIL को नहीं बेचेगी हालांकि 13 नवंबर 2015 को बोर्ड मीटिंग में इसकी मंजूरी मिल गई थी।’
अब कंपनी इन तीनों एफएम रेडियो स्टेशनों को तीसरे चरण (phase III) में ले जाने के लिए MIB की मंजूरी प्राप्त करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के अनुसार, माइग्रेशन फीस पर कुल पूंजी खर्च 71.36 करोड़ रुपये होगा, जिसमें अन्य खर्चे व ब्याज अलग से शामिल होगा और यह प्रक्रिया तीन महीने में पूरी हो जाएगी।
टैग्स