होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बड़े टीवी चैनल के ब्यूरोचीफ की पिटाई, बंधक बनाकर कैमरा भी तोड़ा
बड़े टीवी चैनल के ब्यूरोचीफ की पिटाई, बंधक बनाकर कैमरा भी तोड़ा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक कॉलेज में न्यूज कवर करने गए पत्रकार और कैमरामैन को बंधक बनाकर कॉलेज संचालक ने पिटाई कर दी और कैमरा छीनकर तोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल संचालक सहित तीन को हिरासत में लिया। पुलिस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एक कॉलेज में न्यूज कवर करने गए पत्रकार और कैमरामैन को बंधक बनाकर कॉलेज संचालक ने पिटाई कर दी और कैमरा छीनकर तोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल संचालक सहित तीन को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, इंडिया टीवी के एमपी ब्यूरो चीफ पुष्पेंद्र वैद्य और कैमरामैन प्रदीप त्रिवेदी रविवार को मॉडर्न मेडिकल कॉलेज में स्टोरी करने पहुंचे हुए थे। मेन गेट से अंदर दाखिल होने के बाद जब वे बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे, तब उन्हें उन्हें सिक्युरिटी गार्ड ने रोक लिया और कॉलेज संचालक डॉ. रमेश बदलानी के आने का इंतजार करने को कहा। इस पर वे कैंटीन के पास खड़े इंतजार करने लगे। थोड़ी देर बाद संचालक डॉ. रमेश बदलानी 3-4 लोगों के साथ आए और मारपीट की और उनका कैमरा, मोबाइल और कार की चाबियां छीन लीं। इतना ही नहीं ड्राइवर के कपड़े भी फाड़ दिए और कैमरा तोड़ दियाय़
सूचना मिलने पर एएसपी बिट्टू सहगल फोर्स के साथ कॉलेज पहुंचे और उन्हें छुड़वाया। पुष्पेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज के संचालक डॉ. रमेश बदलानी, आनंद वर्मा और सुपरवाइजर हरीश कथूरिया के खिलाफ केस दर्ज किया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स