होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘रिलायंस ब्रॉडकास्ट’ के CEO ने आनंद हाल्वे को कुछ इस तरह किया याद...

‘रिलायंस ब्रॉडकास्ट’ के CEO ने आनंद हाल्वे को कुछ इस तरह किया याद...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग की दुनिया का बडा नाम आनंद हाल्वे उर्फ एंडी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। इनमें मीडिया जगत की हस्तियां भी शामिल हैं। दिग्गज ब्रैंड कंसल्टेंट और

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग की दुनिया का बडा नाम आनंद हाल्वे उर्फ एंडी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। इनमें मीडिया जगत की हस्तियां भी शामिल हैं। दिग्गज ब्रैंड कंसल्टेंट और 'क्लोरोफिल' (Chlorophyll) के सह संस्थापक हाल्वे के निधन की सूचना हाल ही में कंपनी के एमडी किरन खलप ने ट्विटर से दी।

[caption id="attachment_30225" align="alignleft" width="110"]    तरुण कात्‍याल [/caption]

वर्ष 1999 में क्‍लोरोफिल शुरू करने से पहले वह करीब एक दशक तक नेक्‍सस (Nexus) से जुड़े हुए थे। हाल्‍वे ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में लिंटास (Lintas) से की थी जहां उन्‍होंने करीब साढ़े आठ साल तक काम किया था। हाल्वे के निधन के बाद ‘Reliance Broadcast Network’ के सीईओ तरुण कात्‍याल ने भी उन्‍हें याद करते हुए उनसे जुड़ी हुई यादें ताजा की हैं।

तरुण कात्याल का कहना है, ‘एंडी ने ट्विटर पर जिस तरह अपने आपको डिस्‍क्राइव किया था, वह उनकी जिंदादिली बताने के लिए काफी है। वह ऐसे व्‍यक्ति थे जिन्‍होंने अपने कार्यों से कई लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी। आनंद को हम ऐसे व्‍यक्ति के रूप में जानते थे जिनमें एक कई खास बात थी। वह लोगों को बेहतर तरीके से समझते थे और लोगों के दिलों में अंदर झांककर ही मार्केट कैंपेन बनाते थे।’

कात्याल के अनुसार, ‘ब्रैंड, कम्युनिकेशन और क्रिएटिव कार्यों में वे मेरे पहले शिक्षक थे और उनसे मिली सीखों ने ही मुझे अपने करियर में आगे बढ़ने में मदद की। एंडी को अच्‍छी कविताओं और शायरी का भी बहुत शौक था। मुझे उम्‍मीद है कि हम उनके कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और उनका नाम हमेशा जिंदा रखेंगे।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

1 day ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

1 day ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

15 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

15 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

7 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

14 hours ago