होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब 130 रुपए में देख सकेंगे 100 मनपसंद TV चैनल!
अब 130 रुपए में देख सकेंगे 100 मनपसंद TV चैनल!
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अगले साल से केबल उपभोक्ताओं को अपने मनमाफिक चैनल देखने के लिए ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे और वह भी सस्ते रेट पर। यानी अब आप 130 रुपए के मासिक शुल्क पर 100 एसडी (स्टैंडर्ड डेफिनिशन) चैनल देख सकेंगे। भारतीय द
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अगले साल से केबल उपभोक्ताओं को अपने मनमाफिक चैनल देखने के लिए ज्यादा विकल्प मिल सकेंगे और वह भी सस्ते रेट पर। यानी अब आप 130 रुपए के मासिक शुल्क पर 100 एसडी (स्टैंडर्ड डेफिनिशन) चैनल देख सकेंगे।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नए ड्राफ्ट टैरिफ ऑर्डर पर लोगों से 24 अक्टूबर तक सुझाव मांगे हैं। इस मसौदा टैरिफ आदेश के अनुसार, प्रसारकों को सब्सक्राइबर्स के लिए अपने ‘अ ला कार्टे’ यानी बुके से अलग चैनलों की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) भी घोषित करनी चाहिए।
केबल उपभोक्ताओं की ओर से मिली कई शिकायतों के बाद टैरिफ को नए सिरे से संशोधित करने की पहल की गई है। ट्राई ने कहा है कि नया टैरिफ प्लान पूरे देश में 1 अप्रैल 2017 से लागू हो जाएगा।
प्रस्तावित टैरिफ के अनुसार, उपभोक्ताओं को केबल कम्पनियों की ओर से कम से कम 100 चैनल 130 रुपए प्रति महीने की दर पर दिखाने होंगे। इनमें वे चैनल भी शामिल होंगे जिन्हें सरकार ने मुफ्त में प्रसारित करने (फ्री टू एयर) को जरूरी किया है। नए प्रस्ताव के अनुसार एक एच.डी. चैनल 2 सामान्य चैनल के बराबर होगा। मतलब अगर उपभोक्ता सभी एच.डी. चैनल चाहते हैं तो प्रति महीने 130 की दर पर उन्हें कम से कम 50 एच.डी. चैनल मिलेंगे। इसके बाद प्रति 25 चैनल के ब्लॉक पर 20 रुपए प्रति महीने की दर से देने होंगे। मतलब किसी उपभोक्ता ने 125 चैनल्स की सेवा ली है तो उसे हर महीने 150 रुपए देने होंगे।
हालांकि इसमें टैक्स शामिल नहीं है। असल बिल में सर्विस टैक्स भी जोड़ा जाएगा। ट्राई के अनुसार, अभी देश में 48 ब्रॉडकास्टर हैं जो 275 पेड चैनल टेलिकास्ट करते हैं। ट्राई ने अपने प्रस्ताव में किसी चैनल के मनमाने तरीके से दर बढ़ाने पर भी रोक लगाने को कहा है।
ट्राई ने यह भी कहा कि कुछ चैनल अपनी भाषा और क्षेत्रीय पसंद के हिसाब से किसी प्रांत या क्षेत्र में अधिक लोकप्रिय हो सकता है। ऐसे में टैरिफ को क्षेत्र के हिसाब से भी बांटा जाएगा।
ट्राई के अनुसार उपभोक्ता कौन से 100 चैनल देखेंगे, इसे वे खुद ही तय करेंगे। केबल ऑपरेटर कम उपयोगी 100 चैनल देकर उपभोक्ता को बाकी चैनल्स के लिए ज्यादा पैसा देने का दबाव नहीं डाल सकता है। सभी केबल ऑपरेटरों को इसके लिए सिस्टम बनाने को कहा गया है।
ट्राई ने केबल और टीवी ऑपरेटरों की ओर से प्रीमियम चैनल खोलने की अनुमति दे दी है। इसके टैरिफ पर सीलिंग नहीं होगी। मतलब सभी ब्रॉडकास्टर एक ऐसा प्रीमियम चैनल खोल सकते हैं जिसके लिए वे अपने हिसाब से दर तय कर सकेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स