होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब के Times Now छोड़ने से चैनल पर क्या पड़ा प्रभाव? बताया- सीईओ एमके आनंद ने

अरनब के Times Now छोड़ने से चैनल पर क्या पड़ा प्रभाव? बताया- सीईओ एमके आनंद ने

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘टाइम्‍स नेटवर्क’ (Times Network) के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है कि इस साल कंपनी की वार्षिक ग्रोथ (annual growth) में कमी हो सकती है, यह नोटबंदी (demonetisation) के कारण मार्केट डाउन होने का परिणाम ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘टाइम्‍स नेटवर्क’ (Times Network) के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है कि इस साल कंपनी की वार्षिक ग्रोथ (annual growth) में कमी हो सकती है, यह नोटबंदी (demonetisation) के कारण मार्केट डाउन होने का परिणाम है।

एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) के साथ खास बातचीत में वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी के इस्‍तीफे के बारे में एमके आनंद ने कहा कि उससे चैनल के मार्केट शेयर पर कोई असर नहीं पड़ा। ‘टाइम्‍स नाउ’ ने मार्केट शेयर में अपनी हिस्‍सेदारी बरकरार रखी। इसके अलावा उन्‍होंने संकेत दिए कि ‘वाइस न्‍यूज’ (Vice News) के साथ उनका जॉइट वेंचर भी जल्‍द ही लाइव हो जाएगा।

बातचीत के दौरान एमके आनंद ने यह भी माना कि ‘टाइम्‍स ग्रुप’ के कुल रेवेन्‍यू में टेलिविजन न्‍यूज की हिस्‍सेदारी कम हुई है। हालांकि इससे पहले एमके आनंद ने नवंबर 2015 में एक बिजनेस न्‍यूजपेपर को बताया था कि टाइम्‍स नेटवर्क के एनुअल रेवेन्‍यू (annual revenues) में टेलिविजन न्‍यूज की हिस्‍सेदारी 55-60 प्रतिशत थी।

रेवेन्‍यू और ग्रोथ का आकलन

मुझे सही आंकड़ों के बारे में तो जानकारी नहीं है लेकिन पिछले एक साल में हमने ‘Movies Now 2’, ‘Movies Now HD’, ‘Romedy Now HD’ और ‘Movies Now 2 HD’ लॉन्‍च किए हैं। चार नए चैनल आए हैं तो स्‍वाभाविक हैं कि न्‍यूज चैनल का रेवेन्‍यू घटेगा। उन्‍होंने कहा कि टेलिविजन न्‍यूज से रेवेन्‍यू 35 प्रतिशत तक होना चाहिए। उन्‍होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्ष 2017-18 तक Bennett Coleman and Co. Ltd  (BCCL) को 15-16 प्रतिशत रेवेन्‍यू मुहैया कराने के लिए टाइम्‍स नेटवर्क सही दिशा में काम कर रहा है। हालांकि, नोटबंदी के कारण बिजनेस पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

उन्‍होंने कहा, ‘इस तिमाही में हमारी औसत ग्रोथ 20 प्रतिशत से ज्‍यादा रही है। टाइम्‍स नेटवर्क का इसमें योगदान बढ़ रहा है क्‍योंकि यह प्रिंट कंपनी की अपेक्षा तेजी से आगे बढ़ रहा है। जबकि नेटवर्क का बेस काफी कम था।’

एमके आनंद के अनुसार, हालांकि इस वित्‍तीय वर्ष की पहली छमाही सामान्‍य थी लेकिन इसके बाद यह असामान्‍य हो गई। इस परिस्थि‍ति में इसकी ग्रोथ कम होगी। यदि हमें 8-10 प्रतिशत की ग्रोथ मिल जाती है तो भी हमें खुश होना चाहिए।

एमके आनंद ने कहा, ‘एडवर्टाइजिंग पर नोटबंदी का प्रभाव पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों रूप में पड़ा है। मीडिया पर इसका कुल प्रभाव 25 प्रतिशत तक पड़ सकता है। मेरा मानना है कि नवंबर की तुलना में दिसंबर काफी सही रहेगा लेकिन मार्केट पर ज्‍यादा प्रभाव पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है।’ उन्‍होंने कहा कि फरवरी-मार्च तक जब लोगों के हाथों में नई करेंसी आ जाएगी तक स्थिति थोड़ी सुधर सकती है।

अरनब के बाद टाइम्‍स नाउ

नवंबर में अरनब गोस्‍वामी के टाइम्‍स नाउ चैनल छोडने के मामले पर भी एमके आनंद ने काफी बातचीत की। मूवी बिजनेस का उदाहरण देते हुए उन्‍होंने कहा, ‘जब आप मूवी बिजनेस में होते हैं तब आप स्‍टार्स को साइन करते हैं। उस समय मूवी का मार्केट स्‍टार और मूवी टाइप के इर्द-गिर्द घूमता है। आपका बिजनेस भी उसी के अनुसार चलता है। जब आपकी मूवी खत्‍म हो जाती है तो आप दूसरी मूवी स्‍टार्ट कर लेते हैं और यदि आपके पास कोई एक स्‍टार नहीं होता है तो आप कई स्‍टार को मूवी में ले सकते हैं।’

आनंद ने कहा, ‘अरनब गोस्‍वामी चैनल का फेस थे लेकिन अरनब के चैनल छोड़ने के बाद मेरे लिए ज्‍यादा कुछ नहीं बदला है।’

आनंद ने कहा, ‘अरनब के चैनल छोड़ने के बाद भी हमने अपने मार्केट शेयर को बनाए रखा है। कुछ चीजें ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हमने जरूरत के अनुसार सभी काम किए हैं।’  आनंद ने कहा कि वर्ष 2016 में 41वें से 45वें हफ्ते के बीच टाइम्‍स नाउ का मार्केट शेयर 41 प्रतिशत था। उन्‍होंने कहा कि अरनब गोस्‍वामी के चैनल छोड़ने के बाद 46वें से 49वें हफ्ते तक यह मार्केट शेयर वैसा ही बना रहा था।

पिछले महीने छपी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि अरनब गोस्‍वामी के चैनल छोड़ने के बाद कई एडवर्टाइजर्स काफी परेशान थे और उन्‍होंने अपने कॉन्‍ट्रैक्‍ट को लेकर दोबारा से बातचीत की इच्‍छा जताई थी, एमके आनंद ने इस तरह की खबरों को पूरी तरह नकार दिया।

एडवर्टाइजिंग की कीमतों के पुन: निर्धारण के सवाल पर आनंद ने कहा, ‘मैंने टाइम्स ऑफ इंडिया की एड सेल्‍स यूनिट से बात की। मुझे नहीं बता कि कीमत कैसे वापस होती हैं मैं तो सिर्फ यह जानता हूं कि कीमतें बढ़ाई कैसे जाएं।’ आनंद ने कहा कि किसी भी कारण से हमारी प्राइसिंग पॉलिसी से कभी भी समझौता नहीं किया जाएगा।

हाल ही में टाइम्‍स नेटवर्क छोड़ने वाले कर्मचारियों को कानूनी नोटिस भेजने के सवाल को लेकर उठ रहीं खबरों के बारे में एमके आनंद ने कहा कि इस तरह की बातें बेबुनियाद हैं। ऐसी खबरें कुछ खाली लोगों ने उड़ाई हैं जिनके पास कोई काम नहीं है। उन्‍होंने कहा कि संस्‍थान सिर्फ इस कारण से किसी भी कर्मचारी को कानूनी नोटिस नहीं दे सकता है जिसने इस्‍तीफा दिया हो।

टाइम्‍स नेटवर्क के कांट्रैक्‍ट के एक क्‍लॉज (clause) का हवाल देते हुए उन्‍होंने कहा कि इस्‍तीफा देने के बाद कोई भी कर्मचारी उनके प्रतिद्वंद्वी संस्‍थान के साथ कम से कम एक साल तक काम नहीं कर सकता है। आनंद ने कहा, ‘यह नियम मेरे ऊपर भी लागू होता है।’

उन्‍होंने कहा, ‘जब भी कोई कर्मचारी इस्‍तीफा देता है तो एचआर डिपार्टमेंट उसे एक जवाब भेजता है और उससे बातचीत करना चाहता है। यह एक सामान्‍य प्रक्रिया है।’

‘show must go on’ का जिक्र करते हुए एमके आनंद ने इस बात पर जोर दिया कि टीवी स्‍क्रीन पर जो भी दिखाई देता है उसके पीछे कई लोगों की भूमिका होती है। यदि उनमें से कोई एक भी छोड़ दे तो इसका मतलब यह नहीं है कि दूसरे लोग कबाम नहीं कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि टाइम्‍स नाउ की टीम बहुत अच्‍छा काम कर रही है।

आखिर में एमके आनंद ने कहा कि अरनब गोस्‍वामी सेलिब्रिटी थे लेकिन वह सब कुछ (endorsement specialist) नहीं थे। वह टाइम्‍स नाउ के रिप्रजेंटेटिव कर रहे थे और इसकी व्‍युअरशिप अभी भी बरकरार है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

18 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

18 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

20 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

3 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

3 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

19 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago