होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ यूं अरनब गोस्वामी के फैंस के अरमानों पर फिरा पानी...
कुछ यूं अरनब गोस्वामी के फैंस के अरमानों पर फिरा पानी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी ने एक नवंबर को जब अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी तो ये स्पष्ट हो गया था कि चैनल के फ्लैगशिप शो ‘The Newshour’ की टीआरपी पर बड़ा फर्क पड़
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार अरनब गोस्वामी ने एक नवंबर को जब अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ (Times Now) और ईटी नाउ (ET Now) के एडिटर-इन-चीफ और प्रेजिडेंट-न्यूज के पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी तो ये स्पष्ट हो गया था कि चैनल के फ्लैगशिप शो ‘The Newshour’ की टीआरपी पर बड़ा फर्क पड़ेगा। हालांकि तब डैमेज कंट्रोल के तौर पर ये भी कहा गया था कि वह नवंबर के मध्य यानी तीसरे हफ्ते तक कंपनी के साथ अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। और जब तक यहां रहेंगे, तब तक ‘द न्यूजआर’ (The NewsHour) की एंकरिंग करते रहेंगे। लेकिन पिछले हफ्ते शुक्रवार को जैसा कि पहले से प्रचारित था कि अरनब गोस्वामी आज अपना आखिरी ‘द न्यूजआर’ (The NewsHour) एंकर करेंगे। पर जब रात को ‘द न्यूजआर’ (The NewsHour) आया, तो दर्शक चौंक गए क्योंकि इस बार शो का एंकर अरनब नहीं थे। इसके चलते जैसा माना जा रहा था कि अरनब का लास्ट शो काफी ग्रैंड होगा, पर उनके फैंस के अरमानों पर भी पानी फिर गया है। गौरतलब है कि टाइम्स नेटवर्क के सीईओ एमके आनंद ने गुरुवार को घोषणा की कि शुक्रवार को चैनल में अरनब गोस्वामी का आखिरी दिन होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अरनब अब ‘The Newshour’ शो की एंकरिंग नहीं करेंगे। हालांकि तब यह माना जा रहा था कि शुक्रवार को चार घंटे का मेगा एपिसोड दिखाया जाएगा, जिसे अरनब होस्ट करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सीईओ की इस घोषणा के बाद अरनब ने याद किया कि कैसे उन्होंने और उनकी टीम ने चैनल को देश में इतना लोकप्रिय बनाया। उस दौरान पूरा न्यूज रूम भावुक हो गया। गौरतलब है कि अरनब इस शो को वर्ष 2006 से होस्ट कर रहे थे और लगातार टीआरपी रेटिंग्स (TRP ratings) बटोर रहे थे। आखिरी बार उन्होंने इस शो को पिछले सोमवार को होस्ट किया था। दो दिन से इस शो को एंकर निरंजन नारायणस्वामी और टीना शर्मा होस्ट कर रहे थे। ये दोनों एडिटर और एंकर आनंद नरसिम्हा ही अब इस शो को होस्ट करेंगे। अरनब ने लोगों ने देश में प्राइम टाइम न्यूज को दोबारा से परिभाषित करने की अपील की है। वहीं अरनब के इस शो को छोड़ने के बाद कुछ एडवर्टाइजर्स भी इससे अपने हाथ पीछे खींच रहे हैं वहीं कुछ ने रेट में कटौती की मांग की है। अब चैनल के अधिकारी इसके फ्यूचर का प्लान तैयार करने में जुटे हुए हैं। ‘The News Minute’ में छपी खबर के अनुसार, चैनल ने इस शो के लिए दूसरे चैनलों के कुछ बड़े एंकर और एडिटर्स के इंटरव्यू भी लिए हैं। योजना यह बनाई जा रही है कि कम से कम दो एडिटर्स को चैनल का मुख्य चेहरा बनाया जाएगा और अन्य टीम चैनल के दूसरे कामों को देखेगी। वहीं चैनल छोड़कर गए कुछ वरिष्ठ साथी भी इससे दोबारा जुड़ सकते हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स