होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो इस वजह से Times Internet ने शुरू किया ये प्रोग्राम

...तो इस वजह से Times Internet ने शुरू किया ये प्रोग्राम

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मी‍डिया ब्यूरो ।। </strong></p> <p style="text-align: justify;">'टाइम्स ऑफ इंडिया' समूह के डिजिटल उद्यम ‘टाइम्‍स इंटरनेट’ (Times Internet) ने ‘टाइम्‍स इंटरनेट एजेंसी पार्टनर प्रोग्राम’ (Times Internet Agency Partner Program) शुरू किया है। यह प्रोग्राम एजेंसियों की डिज

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' समूह के डिजिटल उद्यम ‘टाइम्‍स इंटरनेट’ (Times Internet) ने ‘टाइम्‍स इंटरनेट एजेंसी पार्टनर प्रोग्राम’ (Times Internet Agency Partner Program) शुरू किया है। यह प्रोग्राम एजेंसियों की डिजिटल ग्रोथ को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए प्रोफेशल्‍स को इस प्रोग्राम के द्वारा काफी सहायता मिलेगी फिर चाहे वह सर्टिफिकेशन का मामला हो, टेक्निकल सपोर्ट हो अथवा क्‍लाइंट को खुश करने का मामला।

एडवांस स्‍मार्ट मार्केटिंग प्‍लेटफार्म ‘कोलंबिया’ (Colombia) की सहायता से यह प्रोग्राम कोलंबिया ट्रैफिक नेटवर्क (CTN) का इस्‍तेमाल करता है और टाइम्‍स इंटरनेट के साथ-साथ इसके पार्टनर ऑडियंस नेटवर्क को भी इसका फायदा मिलता है। इस प्रोग्राम के द्वारा एजेंसियां को कैंपेन को मैनेज करते समय, नए ऑडियंस तक पहुंच बनाते समय अथवा अन्‍य कार्यों के लिए काफी सहूलियत मिल जाएगी और डाटा भी आसानी से प्राप्‍त हो सकेंगे।

इस प्रोग्राम की लॉन्चिंग के बारे में ‘टाइम्‍स इंटरनेट’ के चीफ रेवेन्‍यू ऑफिसर गुलशन वर्मा का कहना है, ‘वर्तमान में 400 मिलियन से ज्‍यादा भारतीय इंटरनेट का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। ये प्‍लेटफार्म न सिर्फ बड़े मार्केटर्स के लिए पसंदीदा बना हुआ है बल्कि हजारों बिजनेस का संचालन भी इसके जरिये हो रहा है। ऐसे में ये अपने कार्यों के संचालन के लिए ‘AdGlobal 360’ और ‘Logicserve’ जैसे पार्टनर्स पर निर्भर हैं। अपना कंटेंट क्रिएट करने के लिए वे ‘Spiral Content Solution’ जैसे पार्टनर्स पर भी निर्भर रहते हैं। ऐसे में उन्‍हें टाइम्‍स एजेंसी पार्टनर प्रोग्राम के फाउंडिंग पार्टनर्स के रूप में पाकर हम काफी खुश हैं।’

‘Adglobal 360’ के सीईओ राकेश यादव का कहना है, ‘टाइम्‍स इंटरनेट लिमिटेड की ओर से शुरू किए गए इस नए प्‍लेटफार्म का भविष्‍य काफी उज्‍ज्‍वल है और अपने क्‍लाइंट्स के फायदे के लिए हम भी इसका लाभ उठाना चाहते हैं। हमें उम्‍मीद है कि प्‍लेटिम पार्टनर के रूप में हम भी अपने क्‍लाइंट्स को ये ऑफर कर सकेंगे।’

टाइम्‍स इंटरनेट और टाइम्‍स इंटरनेट पार्टनर प्रोग्राम के साथ अपने जुड़ाव के बारे में ‘Logicserve Digital’ के सीईओ प्रसाद शेजले ने कहा, ‘आज कंटेंट ही सर्वेसर्वा है। ऐसे में ऑडियंस तक कंटेंट पहुंचाना ही काफी बड़ी बात है और इसमें सही कंटेंट पार्टनर की काफी अहम भूमिका है। कंटेंट कंज्‍यूमिंग ऑडियंस तक आसा पहुंच बनाने में कोलंबिया काफी मदद करता है। विज्ञापनों के लिए कोलंबिया एक स्‍मार्ट मार्केटिंग प्‍लेटफार्म है। ‘टाइम्‍स इंटरनेट लिमिटेड’ के साथ पार्टनरशिप कर ‘Logicserve Digital’ काफी उत्‍साहित है और इससे हम अपने डिजिटल मीडिया क्‍लाइंट्स को बेहतर परिणाम उपलब्‍ध करा पाएंगे।’

वहीं, इस बारे में ‘Spiral Content Solution’ के फाउंडर और सीईओ राजन श्रीनिवासन का कहना है, ‘कोलंबिया के साथ पार्टनरशिप कर ‘Scatter’ काफी खुश है। इस तरह के काम हमारे क्‍लाइंट्स के लिए काफी सही रहते हैं, क्‍योंकि इसके द्वारा कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन का बेस्‍ट निकलकर एक साथ आता है। बेस्‍ट कंटेंट का उस समय कोई मतलब नहीं रह जाता है जब तक इसके बारे में पता ही न चल सके।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

18 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

18 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

20 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

3 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

3 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

18 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago