होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'तहलका' पर एक और संकट, पत्रकारों की पूरी टीम ने उठाया ये बड़ा कदम...

'तहलका' पर एक और संकट, पत्रकारों की पूरी टीम ने उठाया ये बड़ा कदम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। खोजी और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जानी जाने वाली मैगजीन तहलका इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। आलम ये है कि न तो यहां पिछले कई महीनों से समय पर सैलरी मिल रही है और न ही यहां के कर्मचारियों की कोई सुनवाई हो रही है। इस वजह से यहां की हिंदी व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

खोजी और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जानी जाने वाली मैगजीन तहलका इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही है। आलम ये है कि न तो यहां पिछले कई महीनों से समय पर सैलरी मिल रही है और न ही यहां के कर्मचारियों की कोई सुनवाई हो रही है। इस वजह से यहां की हिंदी विभाग की पूरी टीम ने एक साथ प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

तहलका हिंदी के इन कर्मियों में कार्यकारी संपादक बृजेश सिंह के साथ प्रशांत वर्मा, मीनाक्षी तिवारी, अमित सिंह, कृष्णकांत, दीपक गोस्वामी शामिल हैं।

समाचार4मीडिया के पास मीडियाकर्मियों द्वारा चेयरमैन को भेजी एक आंतरिक ई-मेल की कॉपी मौजूद है, जिसे आप यहां पढ़ सकते हैं :

आदरणीय चेयरमैन सर,

पिछले कुछ महीनों से तहलका ऐतिहासिक संकट के दौर से गुजर रहा है। इस बारे में आपको तमाम मेल किए गए। मैसेज से सूचनाएं दी गईं। ऑफिस के अधिकारियों से भी आपको यहां की स्थिति का अंदाजा होगा ही। कल हमने आपको सारी स्थिति बताने की गरज से एक मेल किया था, लेकिन हमेशा की तरह उस पर भी आपकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जिस हिंदी तहलका की आप सरेआम तारीफ करते हैं, संकट के समय में भी उसकी ओर ध्यान न देना और अपने कर्मचारी पत्रकारों को मानसिक प्रताड़ना के लिए अकेला छोड़ देना यह दिखाता है कि आप इसे लेकर कितने गंभीर है।

जिस तहलका ने भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ अभियान चलाकर कीर्तिमान कायम किया, आज उसी तहलका के पत्रकार खुद शोषण का शिकार हैं। उन्हें ऑफिस में एक पंखा लगवाने के लिए महीने भर जीएम से बहस करनी पड़ती है। महीनों से हम सारी स्थितियां आपको बता रहे हैं, लेकिन आपने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। हमारी जानकारी में आप संसद सदस्य भी हैं। क्या एक कर्मी के नाते न सही, पर हमारे मानवाधिकार हनन के नाते ही आपको हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था? लेकिन आपने ऐसा नहीं किया।

यहां पर दो साल से लोगों को नियमित सैलरी नहीं मिल रही है। तहलका तब भी हम निकालते रहे जब यह संकट के दौर से गुजर रही थी। तरुण तेजपाल प्रकरण के बाद जब बाहर लोग प्रदर्शनकर रहे थे, तब हम ऑफिस में बैठकर मैगजीन का अंक निकाल रहे थे। बिना किसी संसाधन के भी हमने मैगजीन का कंटेंट प्रभावित नहीं होने दिया। जब हमारी टीम में सिर्फ तीन लोग थे, तब भी हम पत्रिका निकालते रहे और उस समय भी तहलका हिंदी का कंटेंट बाकी पत्रिकाओं से कई गुना बेहतर रहा। इस दौरान हम लोगों ने लगातार आपको मेल करके यहां की खराबतर स्थितियों के बारे में बताया, लेकिन आपने कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान भी हमने मैगजीन को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां पर उसके सब्सक्रिप्शन के लिए हर दिन सैकड़ों मेल और पत्र आए, लेकिन तहलका में इसकी कोई व्यवस्था नहीं हुई। आपने हमारी मेहनत का न तो सम्मान किया, न ही अपना संस्थान चलाने की ही गरज से कोई एक्शन लिया।

यहां पर जो भी लोग काम कर रहे हैं, वे पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के चलते काम कर रहे हैं। एक तरफ अंग्रेजी की टीम में लगभग 20-21 लोग हैं, आधा दर्जन कॉन्ट्रीब्यूटर हैं, दूसरी तरफ हिंदी तहलका पांच लोग मिलकर निकाल रहे हैं। हमारे यहां एक-एक रिपोर्टर हर अंक के लिए 20-25 पेज का कंटेंट प्रोड्यूस करते रहे। यहां पर महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता और प्रताड़ना की भी शिकायतें की गईं,लेकिन आपने ऐसे संवेदनशील मसलों पर भी संज्ञान लेना उचित नहीं समझा। अगर हमारी मेहनत और संघर्ष का बदला मानसिक, आर्थिक और शारीरिक प्रताड़ना है तो हम इससे इनकार करते हैं। तहलका एक ऐसा स्पेस था, जो भारतीय मीडिया में और कहीं नहीं है। हमारा प्रयास था कि यह बचा रहे और हमने अपनी पूरी क्षमता लगाकर इसे बचाने का प्रयास किया। लगातार आपसे अपील की गई कि आप यहां की गड़बड़ियों पर ध्यान दें, लेकिन नतीजा शून्य रहा।

प्रताड़ना के इस सिलसिले में नया अध्याय यह हैकि मीडिया के ऐसे लोग, जिनका सबसे खराब प्रदर्शन का इतिहास रहा है, जिन्हें तहलका के काम-काज के बारे में कुछ भी नहीं मालूम, जो अपने काम में फेल हो चुके हैं, जिन्हें रिपोर्ट और ओपिनियन में अंतर नहीं मालूम है, जिन्हें ये नहीं पता कि सोनी सोरी कौन हैं, जिन्होंने अपने दशकों की पत्रकारिता में एक ढंग की रिपोर्ट नहीं की, उनकी भर्तियां की जा रही हैं। हमें नहीं लगता कि अब तहलका को हम सबकी मेहनत और ईमानदारी की कोई जरूरत है।

तहलका हिंदी की पूरी टीम अपना इस्तीफा भेज रही है। कृपया इसे स्वीकार करें।

आपका बहुत-बहुत आभार।

बृजेश सिंह, कार्यकारी संपादक

प्रशांत वर्मा

मीनाक्षी तिवारी

अमित सिंह

कृष्णकांत

दीपक गोस्वामी

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago