होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी के जरिए इनकम टैक्स के बारे में आम आदमी को समझाने वाले सुभाष लखोटिया आप बहुत याद आएंगे
टीवी के जरिए इनकम टैक्स के बारे में आम आदमी को समझाने वाले सुभाष लखोटिया आप बहुत याद आएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो।। आपने ये चेहरा अक्सर टीवी चैनलो पर देखा हगा। पर अब दुख की बात ये है कि बिजनेस चैनलों के जरिए आम आदमी को इनकम टैक्स की जटिलताओं को आसान शब्दों में बताने में महारत रखने वाले टैक्स गुरु और फाइनैंशियल एक्सपर्ट सुभाष लखोटिया हमारे बीच नहीं रहे हैं। जाने-माने टैक्स एक्सपर्ट और इन्वेस्टमेंट कंसल्टें
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
आपने ये चेहरा अक्सर टीवी चैनलो पर देखा हगा। पर अब दुख की बात ये है कि बिजनेस चैनलों के जरिए आम आदमी को इनकम टैक्स की जटिलताओं को आसान शब्दों में बताने में महारत रखने वाले टैक्स गुरु और फाइनैंशियल एक्सपर्ट सुभाष लखोटिया हमारे बीच नहीं रहे हैं। जाने-माने टैक्स एक्सपर्ट और इन्वेस्टमेंट कंसल्टेंट सुभाषचन्द्र लखोटिया का रविवार देर रात निधन हो गया। खबरों के मुताबिक वे कैंसर से पीड़ित थे।
सीएनबीसी पर 2004 से Tax Guru के नाम से उनका शो आता था। इस शो के जरिए टैक्स से जुड़ी हर समस्या हर सलाह के लिए लोग सुभाष का इंतजार करते थे। उन्होंने इस शो के करीब 250 एपिसोड्स किए। उनके बारे में बताते हुए एक वरिष्ठ संपादक ने कहा कि वो हमेशा शो के सेट पर मस्ती मजाक वाला माहौल बनाकर रखते थे। कैमरा पर्सन, मेकअप आर्टिस्ट और प्रडक्सन कंट्रोल रूम के लोग हर हफ्ते इनका बेसब्री से इंतजार करते थे. उनके आते ही लोग उनपर सवालों की बारिश कर देते थे और वो बड़ी सहजता के साथ अपने जवाब से सबको संतुष्ट कर देते थे।
उल्लेखनीय है कि एक समय था जब इनकमटैक्स रिटर्न फॉर्म हार्ड कॉपी में फाइल किए जाते थे, पर सुभाष ने अपने व्युवर्स को एक-एक स्टेप फॉर्म भरने का आसान तरीका बताया। उन्होंने केंद्रीय बजट के टैक्स वाले हिस्से को इतना सरल बना दिया कि कोई भी उसे आसानी से समझ ले। सुभाष के शो को 2010 में बेस्ट हिंदी बिजनेस टॉक शो एनटी अवॉर्ड से नवाजा गया था।
सुभाष पिछले लगभग 40 साल से आर्थिक मामलों पर अपनी सलाह दे रहे थे। कई कंपनियों को बतौर नॉन एग्जिक्यूटिव और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं देने वाले सुभाषचन्द्र लखोटिया को देश के बड़े टैक्स एडवाइजर के तौर पर देखा जाता था। वे लखोटिया एंड एसोसिएट्स एलएलपी एंड द स्ट्रेटजी ग्रुप के निदेशक भी थे।
सुभाष लखोटिया के पास टैक्स और फाइनेंस से जुड़ी हर समस्या का समाधान होता था। वे आर्थिक जगत के विशेषज्ञ के रूप में बड़ा नाम थे। बिजनेस, स्टार्टअप, टैक्स संबंधी कई विषयों पर गहन जानकारी रखने वाले लखोटिया ने नईदुनिया के साथ ही कई बड़े अखबारों में टैक्स और फाइनेंस से जुड़े बिंदुओं को बड़ी सरलता से पाठकों के सामने रखा। वे कई किताबों के लेखक भी रहे।
टैग्स