होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'आजतक' की श्वेता सिंह का विडियो हुआ वायरल, चैनल ने जारी किया क्लेरीफिकेशन वीडियो
'आजतक' की श्वेता सिंह का विडियो हुआ वायरल, चैनल ने जारी किया क्लेरीफिकेशन वीडियो
<strong>समाचार</strong><strong>4</strong><strong>मीडिया ब्यूरो ।।</strong> दो-तीन दिन से 'आजतक' के न्यूज रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया मार्केट में घूम रहा है, जिसमें आज तक की मशहूर एंकर और एग्जिक्यूटिव एडिटर श्वेता सिंह का जमकर मजाक उडाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैसे 2 हजार के नोट को लेकर श्वेता सिंह ने अपने न्यूज रूम के साथियों के साथ वीड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दो-तीन दिन से 'आजतक' के न्यूज रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया मार्केट में घूम रहा है, जिसमें आज तक की मशहूर एंकर और एग्जिक्यूटिव एडिटर श्वेता सिंह का जमकर मजाक उडाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैसे 2 हजार के नोट को लेकर श्वेता सिंह ने अपने न्यूज रूम के साथियों के साथ वीडियो डिस्कशन में पब्लिक को जीपीएस चिप की गलत जानकारी दी।
अब आजतक की वेबसाइट पर फिर श्वेता सिंह और उनके साथ उन्हीं पुराने साथियों ने इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए अपनी सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है। जिस वीडियो क्लिप में उनका मजाक उडाया गया है, वो कुछ लोगों ने ट्वीट की, लेकिन दिलीप पांडेय जैसे आप नेताओं के रिट्वीट करते ही वे वायरल हो गई।
आप उस वीडिय़ो क्लिप को देखेंगे तो आपको भी लगेगा कि आजतक के पत्रकार किस तरह की चर्चा कर रहे हैं। उस चर्चा में श्वेता सिंह के साथ आउटपुट के तीन-चार साथी और हैं, इस चर्चा के दौरान श्वेता ये समझा रही हैं कि कैसे सैटेलाइट के जरिए अगर ये नोट 120 मीटर जमीन के अंदर भी छुपा होगा, तो ढूंढ लिया जाएगा।लेकिन उनका कल जारी हुआ ताजा वीडियो इस वायरल वीडियो पर क्लेरीफिकेशन है। इस वीडियो में वही पुराने साथी श्वेता सिंह के साथ फिर से हैं, जो ये बता रहे हैं कि कैसे इस वीडियो क्लिप को पूरा नहीं दिखाया गया। कैसे वो ये बता रहे थे कि इस वक्त क्या क्या मैसेज नए नोट और उसमें चिप को लेकर वायरल हो रहे हैं, जो कि आरबीआई की गाइडलाइन में भी नहीं है और ये दूसरा वीडियो उन्होंने पुराने डिस्कशन फॉरमेट में ही कॉन्फिडेंस के साथ हंसते हुए जारी किया है। गौरतलब है कि कुछ महीनों से श्वेता सिंह का गाय पर बना एक शो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाय की महिमा बता रही हैं। इस पर भी कई तरह के रोचक कॉमेंट पढ़ने को मिल रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और
नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,
सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर
भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें
हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते
हैं।
टैग्स