होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'इंडिया न्यूज' से जुड़े ये दो जाने-माने चेहरे, मजबूत हुई एंकरिंग टीम
'इंडिया न्यूज' से जुड़े ये दो जाने-माने चेहरे, मजबूत हुई एंकरिंग टीम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से दो जाने-पहचाने चेहरे जुड़ गए हैं, जिनमें से पहला नाम है ‘एनडीटीवी इंडिया’ के एंकर रहे सुशांत सिन्हा का और दूसरा नाम है न्यूज नेशन की एंकर कविता चौहान का। दरअसल इन दोनों को ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से दो जाने-पहचाने चेहरे जुड़ गए हैं, जिनमें से पहला नाम है ‘एनडीटीवी इंडिया’ के एंकर रहे सुशांत सिन्हा का और दूसरा नाम है न्यूज नेशन की एंकर कविता चौहान का। दरअसल इन दोनों को ही अनुराग मुस्कान और चित्रा त्रिपाठी का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।
[caption id="attachment_27902" align="alignright" width="255"]सुशांत सिन्हा को यहां डिप्टी एडिटर बनाया गया है। साथ ही वे यहां सीनियर एंकर की भी जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि कविता चौहान असोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकर की भी भूमिका निभाएंगी।
सुशांत सिन्हा पिछले पांच सालों से इस एनडीटीवी के साथ थे और हाल ही में चैनल को अलविदा कहा था। नवंबर, 2011 में सुशांत एनडीटीवी के साथ जुड़े और फिलहाल असोसिएट एडिटर के साथ-साथ न्यूज एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे अप्रैल, 2011 से नवंबर, 2011 तक न्यूज24 के साथ बतौर असोसिएट एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर रहे और इसके अतिरिक्त एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभालते थे। न्यूज24 से पहले वे लाइव इंडिया के साथ लगभग 6 सालों तक रहे।
वहीं कविता सिंह पिछले साल फरवरी महीने में न्यूज नेशन के साथ बतौर एंकर जुड़ीं थीं। उन्होंने सहारा समय से इस्तीफा देकर न्यूज नेशन जॉइन किया था।
[caption id="attachment_27903" align="alignleft" width="264"]कविता सिंह मूल रूप से एंटरटेनमेंट की जर्नलिस्ट रही हैं। लखनऊ की रहने वाली कविता सिंह ने दिल्ली में शुरुआत जी टीवी के सिटी केबल के साथ की थी, उसके बाद उन्हें बीएजी फिल्म्स ने मौका दिया। वे कई सालों तक बीएजी फिल्म्स के शो ‘खबरें बॉलिवुड की’ को होस्ट करती रहीं। उस वक्त ये शो बीएजी फिल्म्स डीडी न्यूज के लिए बनाता था और अक्सर ये शो डीडी न्यूज पर टीआरपी चार्ट में नंबर वन रहता था। माना जाता है कि इस शो की कामयाबी के चलते ही बीएजी फिल्म्स ने एंटरटेनमेंट न्यूज का पहला चैनल लॉन्च करने की योजना बना डाली थी। न्यूज24 के फौरन बाद ई24 लॉन्च किया गया।
कविता चौहान भी दोनों चैनल्स की एंटरटेनमेंट टीम और शोज से जुड़ गईं। चैनल्स लॉन्च होते ही उनको हार्ड न्यूज में भी मौका मिल गया। बाद में वे इंडिया टीवी चली गईं, लेकिन एंकरिंग का मौका ना मिलने की वजह से उन्होंने जी यूपी जॉइन कर लिया। सहारा में उनको सभी तरह के शोज करने का मौका मिला, यहां तक के सहारा परिवार के फेस्टिव शोज भी कविता ने होस्ट किए। इसके बाद वे न्यूज नेशन की एंकरिंग टीम का हिस्सा बन गईं और अब इंडिया न्यूज का।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स