होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पंजाब केसरी समूह को अलविदा कह अब इस मीडिया ग्रुप के साथ जुड़ीं सुमन अग्रवाल
पंजाब केसरी समूह को अलविदा कह अब इस मीडिया ग्रुप के साथ जुड़ीं सुमन अग्रवाल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स डिजिटल विंग से जुड़ी पत्रकार सुमन अग्रवाल ने यहां से इस्तीफा दे दिया है और अब वे एचटी मीडिया ग्रुप के साथ बतौर सीनियर कंटेंट क्रिएटर जुड़ गईं हैं। नवोदय टाइम्स में वे सीनियर सब एडिटर थीं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स डिजिटल विंग से जुड़ी पत्रकार सुमन अग्रवाल ने यहां से इस्तीफा दे दिया है और अब वे एचटी मीडिया ग्रुप के साथ बतौर सीनियर कंटेंट क्रिएटर जुड़ गईं हैं। नवोदय टाइम्स में वे सीनियर सब एडिटर थीं
इससे पहले वे दैनिक जागरण में थीं और यहां वे सब एडिटर के तौर पर मार्च, 2012 से सितंबर, 2014 तक रहीं।
पश्चिम बंगाल की माल्दा की रहने वाली सुमन ने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और इसके बाद अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में न्यूज24 से बतौर रिपोर्टर की। यहां वे 6 महीने रहने के बाद प्रभात खबर के साथ जुड़ गईं और बिजनेस रिपोर्टिंग की। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर अपना रुख किया और रीजनल न्यूज चैनल ‘ताजा टीवी’ के साथ जुड़ गईं और इसके बाद उन्होंने ‘Tangerine Digital Entertainment Media’ के साथ कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया। यहां से वे दैनिक जागरण पहुंची और फिर नवोदय टाइम्स।
पढ़ाई के दौरान ही सुमन ने अपनी इंटर्नशिप आजतक न्यूज चैनल, एनई बांग्ला न्यूज चैनल और चैनल 10 न्यूज चैनल में की थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स