होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश का पहला लिस्टेड मीडिया हाउस श्री अधिकारी ब्रदर्स लॉन्च करेगा नए चैनल्स, दो कंपनियां हुईं सूचीबद्ध
देश का पहला लिस्टेड मीडिया हाउस श्री अधिकारी ब्रदर्स लॉन्च करेगा नए चैनल्स, दो कंपनियां हुईं सूचीबद्ध
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय मीडिया समूह श्री अधिकारी ब्रदर्स (सब ग्रुप) ने सफलतापूर्वक दो अन्य कंपनियों को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कर दिया है, जिनमें पहला नाम है टीवी विजन लिमिटेड (TV vision Ltd) और दूसरा नाम है सब इंवेंट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय मीडिया समूह श्री अधिकारी ब्रदर्स (सब ग्रुप) ने सफलतापूर्वक दो अन्य कंपनियों को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कर दिया है, जिनमें पहला नाम है टीवी विजन लिमिटेड (TV vision Ltd) और दूसरा नाम है सब इंवेंट्स एंड गवर्नेंस नाउ मीडिया लिमिटेड (SAB events & Governance Now Media Ltd)।
हालांकि अब शेयर बाजार में दर्ज उनकी तीन मीडिया कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण लगभग 2000 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
बता दें कि श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलिविन नेटवर्क को 21 साल पहले शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराया गया था और इस तरह से सूचीबद्ध होने वाला या देश का पहला मीडिया हाउस है।
उल्लेखनीय है कि श्री अधिकारी ब्रदर्स- टीवी कंटेट निर्माण, फिल्म निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़े हैं।
टीवी विजन लिमिटेड इस समय पांच टेलिविजन चैनल– मस्ती (हिंदी म्यूजिक), दबंग (भोजपुरी), मायबोली (मराठी), धमाल गुजरात (गुजराती) और दिल्लगी (हिंदी मनोरंजन चैनल) चलाती है।
फिलहाल कंपनी की योजना इस साल के अंत तक हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल के साथ-साथ कुछ रीजनल चैनल लॉन्च करने की है। यह चैनल दिन में तीन घंटे के मौलिक कंटेंट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
वहीं सब इंवेंट्स एंड गवर्नेंस नाउ मीडिया लिमिटेड के नेतृत्व में ‘गवर्नेंस नाउ’ नाम से एक पाक्षिक पत्रिका का प्रकाशन होता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स