होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी न्यूज चैनलों और पत्रकारों से सिर्फ ये नेता ही करेंगे अब बातचीत...
टीवी न्यूज चैनलों और पत्रकारों से सिर्फ ये नेता ही करेंगे अब बातचीत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूपी में आगामी विधानसभा चुनावी की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी ने अधिकृत बयान देने के लिए नेताओं का एक पैनल भी तैयार किया है, जो टीवी पर होने वाली परिचर्चा में हिस्सा लेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूपी में आगामी विधानसभा चुनावी की तैयारियों में समाजवादी पार्टी जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी ने अधिकृत बयान देने के लिए नेताओं का एक पैनल भी तैयार किया है, जो टीवी पर होने वाली परिचर्चा में हिस्सा लेंगे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इसकी अधिकृत सूची जारी कर बताया कि पार्टी मुख्यालय पर चार नेता बैठेंगे और पत्रकारों से बातचीत करेंगे, जबकि 17 नेताओं का पैनल चैनलों पर परिचर्चा में शामिल होगा।
उन्होंने बताया कि चैनेलों पर पार्टी की ओर से अधिकृत नेता ही अब बयान देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने इसी तरह प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से नियमित बातचीत के लिए डॉ. अशोक बाजपेयी, अंबिका चौधरी, राजेंद्र चौधरी व दीपक मिश्र को नामित किया है। चारों नेता पार्टी मुख्यालय पर बैठेंगे और राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर बयान देंगे।
उन्होंने बताया कि चैनलों पर चर्चा अब सिर्फ डॉ. अशोक बाजपेयी, अंबिका चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नावेद सिद्दीकी, अभिषेक मिश्र, डॉ. मधु गुप्ता, शादाब फातिमा, जावेद आब्दी, गौरव भाटिया, सीपी राय, राजीव राय, शतरूद्र प्रकाश, डॉ. रंजना बाजपेयी, दीपक मिश्र, चौधरी साहब सिंह, जूही सिंह और मो. शाहिद ही हिस्सा लेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स