होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क’ को मिले इस बड़ी लीग के प्रसारण अधिकार

‘सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क’ को मिले इस बड़ी लीग के प्रसारण अधिकार

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। भारत की प्रथम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रमोशन ‘सुपर फाइट लीग’ (Super Fight League) का आयोजन मुंबई में 20 जनवरी से 25 फरवरी 2017 तक किया जाएगा। लीग का संचालन ब्रिटिश कारोबारी और बिल दोसांझ औऱ ब्रिटिश पेशेवर म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

भारत की प्रथम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रमोशन ‘सुपर फाइट लीग’ (Super Fight League) का आयोजन मुंबई में 20 जनवरी से 25 फरवरी 2017 तक किया जाएगा। लीग का संचालन ब्रिटिश कारोबारी और बिल दोसांझ औऱ ब्रिटिश पेशेवर मुक्केबाज व दो बार के विश्व चैंपियन आमिर खान द्वारा किया जाता है। आठ टीमों वाली फ्रेंचाइजी आधारित इस लीग का आयोजन ऑल इंडिया मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।

सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क (Sony Pictures Network) को इस लीग का ब्रॉडकास्‍ट पार्टनर बनाया गया है। इस  फाइट का प्रसारण ‘SONY ESPN’ और ‘SONY ESPN HD’ चैनल पर किया जाएगा। जबकि इस लीग के शुभारंभ का सजीव प्रसारण (Live Telecast) ‘Sony MAX’ पर किया जाएगा। सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क को भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालद्वीप में इस लीग के प्रसारण के अधिकार मिले हैं।

सुपर फाइट लीग के मुख्‍य संस्‍थापक बिल दोसांझ ने कहा, ‘भारत में SONY ESPN को इस लीग के प्रसारण के अधिकार दिए गए हैं। इस लीग के लिए सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क को चुनकर हम बहुत उत्‍साहित हैं। हमें उम्‍मीद है कि इसके द्वारा हमें विभिन्‍न ऑडियंस तक अपनी पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

वहीं, सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क के प्रेजिडेंट (डिस्‍ट्रीब्‍यूशन और स्‍पोर्ट्स बिजनेस) राजेश कौल का कहना है, ‘इस लीग को भारत में लोकप्रिय बनाने में सोनी पिक्‍चर्स अहम भूमिका निभाएगा। हमें यह कहते हुए काफी खुशी हो रही है कि इस लीग का प्रसारण हमारे नेटवर्क पर किया जाएगा।’

इस लीग के तहत शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फाइट होगी और सप्‍ताह के अंत में रात सात से नौ बजे के बीच इसका प्रसारण किया जाएगा। इसे ‘SonyLIV’ पर भी देखा जा सकेगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

19 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

20 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

21 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 day ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

5 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

4 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

20 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

4 hours ago